Connect with us

देश

PF Balance Check: आपके PF खाते में आया ब्याज का पैसा या नहीं? अपने मोबाइल पर इस तरीके से करें चेक

Published

on

मुंबई, एजेंसी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। पीएफ के ब्याज और इसके क्रेडिट होने की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ (EPF) जमा राशि पर 8.25% की शानदार ब्याज दर को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इसी महीने यानी जून 2026 में ब्याज का पैसा कर्मचारियों के खातों में क्रेडिट किया जाना शुरू हो सकता है।

श्रम मंत्रालय का निर्देश

केंद्रीय श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय द्वारा ईपीएफओ को इसी महीने ग्राहकों के खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर करने का निर्देश दिया जा सकता है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में इस 8.25% की ब्याज दर पर मुहर लगाई गई थी। यह लगातार तीसरा साल है जब ईपीएफओ ने ब्याज दरों को मजबूत और स्थिर बनाए रखा है।

जानें क्यों जरूरी है पफ बैलेंस चेक करते रहना?

अपने फंड की सही जानकारी होने से आप रिटायरमेंट या भविष्य के बड़े खर्चों की प्लानिंग सटीक तरीके से कर सकते हैं। जीवन में कभी भी अचानक पैसों की जरूरत (मेडिकल इमरजेंसी, घर का निर्माण आदि) पड़ने पर आपको पहले से पता होगा कि आप अपने पीएफ खाते से कितनी रकम निकाल सकते हैं।

घर बैठे PF बैलेंस चेक करने के आसान तरीके

ईपीएफओ ने खाताधारकों की सुविधा के लिए कई डिजिटल और ऑफलाइन विकल्प दिए हैं जिनसे आप मिनटों में अपना लेटेस्ट बैलेंस और ब्याज का स्टेटस जान सकते हैं:

1. सिर्फ एक Missed Call Service से

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है तो भी आप बैलेंस जान सकते हैं। अपने ईपीएफओ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। दो घंटियों के बाद कॉल खुद कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर एसएमएस (SMS) के जरिए बैलेंस की पूरी डिटेल आ जाएगी।

PunjabKesari

2. साधारण SMS भेजकर

आप अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: EPFOHO <स्पेस> UAN <स्पेस> ENG (यदि आपको जानकारी अंग्रेजी में चाहिए। हिंदी के लिए अंत में HIN लिखें)। इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें। रिटर्न मैसेज में आपको अपना कुल जमा फंड दिख जाएगा।

PunjabKesari

3. आधिकारिक ई-सेवा Portal 

सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट (passbook.epfindia.gov.in) पर जाएं।अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर लॉगइन करें। ड्रॉप-डाउन लिस्ट से अपनी मेंबर आईडी (Member ID) चुनें और ‘View Passbook’ पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिजिटल पासबुक स्क्रीन पर खुल जाएगी।

PunjabKesari

4. UMANG App के जरिए

अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड कर लॉगइन करें। ‘All Services’ सेक्शन में जाकर ‘EPFO’ सर्च करें। इसके बाद ‘Employee Centric Services’ में ‘View Passbook’ का विकल्प चुनें। अपना UAN नंबर डालने पर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। उसे दर्ज करते ही आपके खाते का लाइव बैलेंस आपके सामने होगा।

Continue Reading

देश

धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई:मेरे लिए पद जरूरी नहीं था, पीएम मोदी से चर्चा के बाद इस्तीफा दिया

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार अपने इस्तीफे पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जेन-जी हमारे ही बच्चे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें भटकाने की कोशिश की। मैंने पीएम मोदी से बातचीत करने के बाद ही पद छोड़ा।’

उन्होंने कहा, ‘जेन-जी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश के युवाओं के संकल्प और आकांक्षाओं के सामने शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारियां बहुत छोटी हैं। इसलिए मेरे लिए पद जरूरी नहीं था।’

प्रधान ने ये बात शनिवार को भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में कही। यहां उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 35 दिन बाद प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

प्रधान ने नारेबाजी पर कहा- मैं किसान का बेटा हूं; स्पीच की 6 बातें

  • प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ मैं BJD कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और उनकी नारेबाजी से परेशान नहीं हूं। मैं किसान का बेटा हूं। आप मुझे वापस जाने के लिए कहेंगे, तब भी मैं वापस आऊंगा।’
  • ‘मैंने ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों का सिर कभी शर्म से नहीं झुकने दिया। जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक मुझ पर जताए गए भरोसे को नहीं तोड़ूंगा और ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे ओडिशा के गौरव और स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।’
  • ‘जेन जी की जिद के कारण मुझे परेशानी नहीं हुई। नई पीढ़ी का विरोध करने के बजाय उसे समझना जरूरी है।’
  • ‘भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। पिछले 10 साल में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनके सपने हैं। वे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।’
  • ‘इतिहास में युवाओं ने ही बदलाव का नेतृत्व किया और बलिदान दिया है। वे अपने समय के जेन जी थे।’
  • ‘मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने के लिए उनकी मंजूरी मांगी। पीएम सहमत हुए और बाद में युवाओं से बातचीत भी की। फिर मैंने इस्तीफा दिया।’

मोदी सरकार में अब तक 4 शिक्षा मंत्री, जोशी को अतिरिक्त प्रभार

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक केंद्र में 4 पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री रहे हैं। इनमें स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। प्रह्लाद जोशी को प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कभी पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे थे धर्मेंद्र

1997 में पेपर लीक प्रदर्शन में धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए थे। उनको बुरी तरह पीटा गया था। चेहरे पर चोटें भी आईं थीं। -फोटो क्रेडिट:TNIE

1997 में पेपर लीक प्रदर्शन में धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए थे। उनको बुरी तरह पीटा गया था। चेहरे पर चोटें भी आईं थीं। -फोटो क्रेडिट:TNIE

29 साल पहले पेपर लीक मुद्दे पर धर्मेन्द्र प्रधान ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। प्रधान के सहयोगी रहे प्रशांत राउत ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 1997 में ओडिशा में एक पेपर लीक हुआ था, तब प्रधान ने प्रदर्शन किया था। इसमें करीब 1,500 छात्र शामिल हुए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया था। धर्मेंद्र प्रधान को बुरी तरह पीटा गया था। उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं और फ्रैक्चर भी हुआ था।

Continue Reading

देश

झारखंड-मंत्रियों ने देवेंद्र से अनशन तोड़ने की अपील की:सीएम हेमंत बोले- हमने चोरी पकड़ी है, दोषियों को सजा मिलेगी, सरकार-छात्रों के बीच बातचीत जारी

Published

on

रांची, एजेंसी। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की बातचीत चल रही है। बैठक के दौरान अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात की।

मंत्रियों ने देवेंद्र से कहा कि उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी और वे भूख हड़ताल खत्म कर दें। वहीं, देवेंद्र ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक मांगें लिखित रूप में पूरी नहीं होतीं, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

इधर, आदिवासी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर हमारे नौजवान अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं, वे हमारी सरकार की गतिविधियों की वजह से ही हिम्मत जुटा पाए हैं।

उन्होंने कहा, “छात्र आंदोलन करें और अपने हक-अधिकार मांगें, क्योंकि हमने चोरी पकड़ ली है। नौजवानों को न्याय भी मिलेगा और जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन्हें कठोर से कठोर दंड भी दिया जाएगा।”

छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज

रांची में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

रांची में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शाम में छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैश लाइट मार्च निकाला।

शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शाम में छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैश लाइट मार्च निकाला।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

14वींJPSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

14वींJPSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।

दो ग्रुप से सरकार कर रही बातचीत

लोकसभा का चुनाव लड़ चुके देवेंद्रनाथ महतो और छात्र गुट, दोनों ग्रुप से सरकार बातचीत हो रही है। 6 लोगों की टीम सरकार से बात कर रही है।अब तक हुई शुक्रवार और शनिवार की दो राउंड की बातचीत बेनतीजा रही थी।

2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत रविवार सुबह 3 बजे बिगड़ गई। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। JLKM विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज रविवार को एक दिन का उपवास कर रहे हैं।

विधायक बोले- सरकार जानती है, दोषी कौन हैं

एक दिन के अनशन पर बैठे विधायक जयराम महतो ने कहा, ‘विधानसभा सदस्य होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और ये भूख हड़ताल कम से कम 1% अतिरिक्त दबाव तो बना ही सकती है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।’

आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि दोषी कौन हैं। ये कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है। लाखों रुपए में सीटें बेची जा रही हैं। ये असंभव है कि कोई मामूली अधिकारी या सामान्य व्यक्ति अकेले इतनी बड़ी रकम पचा सके। इसमें शक्तिशाली लोग शामिल हैं और इस बात का डर बना हुआ है कि पर्दे के पीछे से वे बेनकाब न हो जाएं।’

अनशनकारियों का वजन घटा हैः डॉक्टर

डॉक्टर एपी सिन्हा के नेतृत्व में रांची सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच की।

डॉ. एपी सिन्हा ने बताया कि छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने अभी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते हमने मौके पर ही जरूरी ट्रीटमेंट किया है।

सुप्रीम कोर्ट में PIL दर्ज

JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह के मुताबिक, यह याचिका राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में चार मांगें पूरी करने की अपील की है।

वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।

Continue Reading

देश

राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा, दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, चूरू में भी कॉलोनियां डूब गईं।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 6 इंच बारिश हुई। पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है।

दिल्ली में पिछले 8 दिनों के दौरान महीने भर की बारिश हो गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है।

अगस्त में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

MP के डिंडौरी में रविवार को नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ गया।

MP के डिंडौरी में रविवार को नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ गया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर पानी के बीच से रास्ता पार करते हुए स्कूल पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर पानी के बीच से रास्ता पार करते हुए स्कूल पहुंचे।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे मस्ती करते नजर आए।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे मस्ती करते नजर आए।

राजस्थान के कई जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चूरू शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है।

राजस्थान के कई जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चूरू शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677