बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। BJP को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
मंच से पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं से निवेदन है कि अब ये न कहें कि हमारी सरकार ने काम नहीं किया और हम हार गए। ये कहें कि बीजेपी ने वोट चोरी की, जिसकी वजह से हार गए। राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोट चोरी का प्रमाण पेश किया। जल्द फिर वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा।
वहीं दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से भाजपा सरकार बनी है। चुनाव आयोग आज कठघरे में है। छत्तीसगढ़ की जनता बेहाल हो गई है। किसान, खाद बीज, स्कूल, शिक्षक, बिजली व्यवस्था बदहाल है। 3 साल बाद सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहें।
बैज ने कहा कि बस्तर में हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आगे छत्तीसगढ़ के हर कोने कोने तक हम आंदोलन को ले जाएंगे। हाट बाजार, गली मोहल्ले तक आंदोलन को लेकर जाएंगे। साथ ही मंच से कहा कि देश का सबसे बड़ा वोट चोर कौन है, आप सब जानते हैं नरेंद्र मोदी है। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए।
वहीं रायपुर में सचिन पायलट ने कहा था कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। जनता की परेशानियों पर काम नहीं कर रही। चौबे के भूपेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले बयान पर कहा, कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे, व्यक्ति विशेष की बात नहीं है।
वहीं महंत के चमचा और सांप बिच्छू वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है। डिसिप्लिन पार्टी है। बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड में आयोजित सभा में भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा भी मौजूद रहे।
पायलट बोले-वोट चोरी कर राज करने वालों को अब जनता बर्दास्त करेगी
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंच से कहा कि लोकतंत्र की इमारत पर बहुत से लोग नेता बने, लेकिन लोकतंत्र की व्यवस्था को आज जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है। पहले निर्वाचन आयोग का अध्यक्ष चीफ जस्टिस, पीएम और नेता प्रतिपक्ष तय करते थे, लेकिन आज पीएम, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तय कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो एक के बहुमत पर आज निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का चयन हो रहा है। भाजपा चाहती है एक ही विचारधारा देश में रहे। हम सवाल निर्वाचन से पूछते हैं, जवाब बीजेपी के नेता देते हैं। जीतना है तो चुनाव लड़ के जीतो। वोट चोरी कर राज करने वालों को अब जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
पायलट ने कहा कि सरकार को क्या अधिकार था, 10 हजार स्कूल बंद कर दिए। सवाल पूछो तो मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुस्लिम शुरू हो जाता है। वोट चोरों को जनता बर्दास्त नहीं करेगी। ईडी सीबीआई को आवाज उठाने वालों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।
पायलट ने कहा कि मैं पीएम पीएम को चुनौती देता हूं और पूछना चाहता हूं कि बताएं 11 साल में कितने बीजेपी नेताओं के यहां छापा पड़ा। क्या बीजेपी के सारे नेता साधु हैं।
महंत बोले- 44 विधानसभाओं के रिकॉर्ड बदले गए, चुनाव के रिकॉर्ड क्यों मिटाए जा रहे हैं
वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 44 विधानसभाओं के रिकॉर्ड बदले गए। शिकायत करने के बाद भी हमारी बात नहीं सुनी गई। जवाब मांगा जा रहा है कि चुनाव के रिकॉर्ड क्यों मिटाए जा रहे हैं, आपने देखा कि कवासी लखमा के साथ क्या हुआ, भूपेश बघेल के बेटे के साथ क्या हुआ, आप सब देख रहे हैं।
बैज बोले- देश में वोट चोर कौन, नरेंद्र मोदी, वोट चोर गद्दी छोड़
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बिलासपुर से भाजपा सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहें। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से भाजपा सरकार बनी है। चुनाव आयोग आज कठघरे में है। छत्तीसगढ़ की जनता बेहाल हो गई है। किसान, खाद बीज, स्कूल, शिक्षक, बिजली व्यवस्था बदहाल है।
बैज ने कहा कि बस्तर में हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आगे छत्तीसगढ़ के हर कोने कोने तक हम आंदोलन को ले जाएंगे। हाट बाजार, गली मोहल्ले तक आंदोलन को लेकर जाएंगे। साथ ही मंच से कहा कि देश का सबसे बड़ा वोट चोर कौन है, आप सब जानते हैं नरेंद्र मोदी है। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए।
वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं से निवेदन है कि अब ये न कहें कि हमारी सरकार ने काम नहीं किया और हम हार गए। ये कहें कि बीजेपी ने वोट चोरी की, जिसकी वजह से हार गए।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका बिल मार रहा है। हमारी सरकार ने किसानों को कोरोना काल में भी खाद उपलब्ध कराया, लेकिन आज सभी किसान परेशान हैं। न बोनस का पता, ना 15 लाख का पता, ना नौकरी का पता। सविधान के रक्षक राहुल गांधी हैं। आने वाले दिनों में हाइड्रोजन बम फूटेगा।
सिंहदेव बोले- भाजपा कार्यालय से चुनाव तारीख तय हो रहीं
चुनाव की तारीख पहले BJP कार्यालय से आती है। उसके बाद चुनाव आयोग तारीख बताती है।
देश के प्रजातांत्रिक व्यस्था को नष्ट किया जाएगा तो बहुत मजबूत आवाज उठेगी।
भाजपा, RSS के स्लीपर सेल के माध्यम से जब तक वोटर लिस्ट बनते रहेंगे वोट चोरी होती रहेगी।
ताम्रध्वज बोले- सरकार की पोल खोल रहे राहुल
हम विपक्ष की भूमिका में है, धरना प्रदर्शन और अलग अलग माध्यम से आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार राहुल गांधी ने नया तरीका अपनाया और सरकार की पोल खोलने का नया मुद्दा उठाया।
अभियान को आगे बढ़ाने के लिए, वोट चोरों को सबक सिखाने के लिए, हमें कार्यकर्ता बनने की जरूरत है हम सब नेता बन जाते हैं, लेकिन कार्यकर्ता बनने की जरूरत है।
डहरिया बोले- हम किसी के चमचे नहीं
हम किसी नेता के चमचे नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं हमारे नेता राहुल ने जाति जनगणना की बात कही थी जिसे भाजपा को मानना पड़ा।
देवेंद्र बोले- राहुल गांधी ने वोट चोरी का भंडाफोड़ किया
वोट चोरी का भंडाफोड़ राहुल गांधी ने किया है, तब से भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गई है।
पहले अमित शाह कहते थे 40 साल सरकार रहेगी, जिसका मतलब ये था कि वोट चोरी कर वो कॉन्फिडेंट थे।
सभा के मंच पर पहुंचे पायलट
सचिन पायलट सभा के मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ में चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी साथ है।
रायपुर पहुंचने पर पायलट ने कही ये बातें
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कहा- धनखड़ दबंग व्यक्ति
देश की जनता जान नहीं पाई पूर्व उपराष्ट्रपति अभी कहां है। अचानक उन्होंने क्यों पद त्याग दिया..? धनखड़ साहब बहुत दबंग व्यक्ति हैं, लंबे समय से हम उन्हें जानते हैं।
क्या कारण है कि अचानक वह चुप हो गए सच्चाई क्या है कि पद खाली क्यों किया गया। कभी ना कभी इसकी पोल जरूर खुलेगी, उम्मीद है हमारे प्रत्याशी को अच्छा समर्थन मिलेगा।
स्थानीय नेता कार्यक्रम में पहुंचने लगे हैं।
कांगेस की सभा पर भाजपा ने कसा तंज
साव बोले- झूठ से शुरू हो रही यात्रा
बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में दोपहर 1 बजे होने वाली सभा में 25 हजार से अधिक लोगों के भीड़ जुटाने का दावा किया गया है। इस पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, मैदान की साइज देख लीजिए, कहां पर 25 हजार लोग आएंगे।
झूठ से इनकी यात्रा शुरू हो रही है। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने वाली है। चुनाव हारते हैं, तो सबसे पहले इन्होंने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा है। फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और अब वोट चोरी का आरोप।
वोट चोरी का आरोप लगाना देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। जनता का अपमान है। जिसका पाप कांग्रेस करने की जा रही है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सचिन पायलट ने बयान दिया।
केंद्र सरकार के खिलाफ सबसे बड़ी सभा
इस सभा में 25 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इस सभा को केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।
आयोजन की कमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने कहा है।
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।