Connect with us

छत्तीसगढ़

2.5 करोड़ की PMGSY सड़क एक हफ्ते में उखड़ी:अधिकारी बोले- ठेकेदार ने बिना सूचना दिए ही काम किया, जारी किया गया है नोटिस

Published

on

कोंडागांव,एजेंसी। कोंडागांव जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी 2.5 करोड़ रुपए की सड़क निर्माण के एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ने लगी है। बटराली से होन्हेड को जोड़ने वाली यह 12.5 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ गई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अभी ठीक से आवागमन भी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जगह-जगह से डामर की परतें चादर की तरह ऊपर उठ रही हैं और हाथ लगाने भर से निकल जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी ठेकेदार, अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और सड़क के नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।

इस मामले में कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर ने स्वीकार किया कि ठेकेदार ने विभाग को बिना सूचना दिए ही कार्य शुरू कर दिया था, जिसके लिए उसे नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि डामरीकरण से पहले सड़क की उचित सफाई नहीं की गई थी, जिसके कारण परतें उखड़ गईं।

विभाग ने ठेकेदार को रीनीवल मेंटेनेंस कार्य में पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने और डामर व इमल्शन का सही उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, क्षतिग्रस्त हिस्सों में शीघ्र सुधार कर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने को कहा गया है। विभाग ने इस लापरवाही को गंभीर माना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

किताबों से मिलती है ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा: सीताराम

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया। स्कूल के प्राचार्य सीताराम केंवट ने कहा कि किताबों से ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा मिलती है। जीवन जीने की कला सिखाती है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा व अच्छे इंसान बनाने की है। छात्रों ने शिक्षकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677