कोरबा। इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हुए।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में इस महारैली का आयोजन हुआ। रैली में कोरबा जिले से सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, ब्लाॅक अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, अमरदास, हरविन्दर सिंह, राकेश पंकज, विवेक श्रीवास, अश्वनी पटेल, पवन यादव, उमेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, सुखदेव, दीपक यादव सहित अनेकों कांग्रेस नेता दिल्ली पहुॅंचे हैं।
पटियाला, एजेंसी। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। हालांकि अभी इनकी सीट से कोई नया उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।
जौड़ामाजरा AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन कुछ समय पहले पार्टी ने पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को उनकी जगह पर समाना विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज बना दिया था।
वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे। जांच में शामिल होने के लिए लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
दोनों विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में नशा, फसलों पर MSP, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो-जो गारंटियां दी थीं, वह पूरी नहीं हुईं।
पठानमाजरा बोले- पूर्व मंत्री BJP में जॉइन कराने ले गए थे
विधायक ने हरमीत सिंह पठानमारा ने कहा किसी का भी दिल भी नहीं करता, जिस पार्टी से एमएलए बने हो, उसे छोड़ दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए लेकर गए थे। उनकी मजबूरी है। उन्हें प्रेस कांफ्रेंस करने में लगा देते है।
जौड़ामाजरा बोले- नशे की वजह से पार्टी छोड़ी
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है। इन सभी मुद्दों को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। आने वाले दिनों में वह तय करेंगे कि आगे किस राजनीतिक रास्ते पर जाना है।
अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर अमल नहीं किया
जौड़ामाजरा ने कहा कि इसके बाद विधानसभा का आखिरी सत्र भी हो गया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की। सरकार अब अकाल तख्त साहिब के आमने-सामने हो रही है। निर्देशों पर अमल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
झोटा के मामले में कार्रवाई नहीं की, कोई MLA-मंत्री नहीं पहुंचा
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि परविंदर झोटा के मामले में अभी तक सरकार ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। कोई विधायक या मंत्री भी वहां नहीं पहुंचा।
नशा तस्करों को संरक्षण की वजह से झोटा का कत्ल हुआ
जौड़ामाजरा ने कहा कि तूरबंजारा गांव में एक पिता अपने बच्चे को बचाने की गुहार लगाते हुए अपनी जान गंवा बैठा। मोहनजीत शेरो की घटना भी सबको याद है। आज परमिंदर झोटा का मामला सामने है, जिसको लेकर मानसा में बड़ा प्रदर्शन चल रहा है। उसकी सरेआम हत्या कर दी गई। कहीं न कहीं नशा तस्करों को मिल रहे संरक्षण की वजह से ऐसे हालात बने हैं।
युद्ध नशा विरुद्ध के प्रधान के घर से ही नशा मिला
नशे के खिलाफ युद्ध में प्रधान और ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए गए थे, लेकिन पिछले दिनों एक प्रधान के घर से ही नशा बेचने का मामला सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा तस्करों को संरक्षण मिल रहा है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
पंजाब में जेलों की क्षमता 23 हजार की, 70 हजार को बंद करने का दावा कर रहे
जौड़ामाजरा ने कहा- पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो नशे के आदी लोगों को जेल में डालने के बजाय उनका इलाज करवाना होगा। पंजाब की जेलों की क्षमता करीब 23 हजार कैदियों की है, जबकि इनमें 70 हजार लोगों को बंद करने की बात कही जा रही है।
तस्करों के बजाय नशा करने वालों पर केस दर्ज हो रहे
विधायकों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या अब भी गंभीर है। किसी भी गली-मोहल्ले में चले जाएं, नशा आसानी से मिल जाता है। नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजने और उनका इलाज करवाने के बजाय उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किए जा रहे हैं।
AAP छोड़ने वाले विधायक बोले- सरकार ने वादे पूरे नहीं किए
AAP छोड़ने वाले दोनों विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। उन्होंने कहा कि AAP सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं किए।
सरकार ने नशा खत्म करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने और किसानों को फसलों पर MSP देने की गारंटी दी थी, लेकिन इनमें से कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए।
मंत्री हरपाल चीमा बोले- BJP रिजेक्टेड लोगों को बटोर रही
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा- हमारे किसी नेता ने भी अगर कभी भ्रष्टाचार किया या पंजाब के हितों के खिलाफ जाने की कोशिश की तो हमने बेझिझक एक्शन लिया और ऐसे लोगों को किनारे किया। अब बीजेपी ऐसे ही रिजेक्टेड लोगों को बटोर रही है क्योंकि उसके पास अपना कुछ नहीं है।
निष्कासित नेताओं को इकट्ठा कर रही BJP: अमन अरोड़ा
AAP के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि अब भाजपा निष्कासित लोगों को इकट्ठा कर रही है, क्योंकि उसके पास न तो अपना कोई जनाधार है और न ही उसे पंजाब के हितों की कोई परवाह है।
AAP प्रवक्ता पन्नू बोले- पार्टी ने पहले ही किनारे कर रखा था
2 विधायकों के पार्टी छोड़ने पर AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा- आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पार्टी ने उनके कार्यों के कारण उन्हें पहले ही किनारे कर दिया था। अब दोनों भाजपा में शामिल होंगे, जिसे पंजाब में उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें बचे-खुचे सदस्य ही हैं और जो केवल उन्हीं लोगों को स्वीकार करती है जिन्हें पार्टियों से निष्कासित किया जा चुका है।
जौड़ामाजरा से जुड़े 2 बड़े विवाद
वीसी को गंदे गद्दे पर लेटने को कहा चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए 29 जुलाई 2022 को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। त्वचा रोग विभाग के वार्ड में मरीजों के बिस्तरों पर गंदे और फटे गद्दे देखकर वह नाराज हो गए। इस दौरान उनके साथ बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के तत्कालीन वीसी डॉ. राज बहादुर भी मौजूद थे। जौड़ामाजरा ने उन्हें सबके सामने फटकार लगाई और उसी गंदे गद्दे पर लेटने के लिए कहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया।
डॉ. राज बहादुर ने आहत होकर उसी रात मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा भेज दिया। उनके समर्थन में मेडिकल कॉलेज के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस्तीफे दिए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जौड़ामाजरा के व्यवहार की निंदा करते हुए उनसे माफी और इस्तीफे की मांग की। डॉक्टरों के संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और पेन-डाउन हड़ताल शुरू कर दी। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने भी सरकार को घेरा। मामला बढ़ने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. राज बहादुर से फोन पर बात कर खेद जताया, लेकिन वह इस्तीफे के फैसले पर अड़े रहे। बाद में जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग वापस ले लिया गया।
सरकारी स्कूल में शिक्षकों को फटकारा
अप्रैल 2025 में जौड़ामाजरा अपने विधानसभा क्षेत्र समाना के एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रिंसिपल और शिक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और तबादले व निलंबन तक की चेतावनी दे दी। इस व्यवहार से शिक्षक संगठनों में नाराजगी फैल गई।
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट और गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन समेत कई संगठनों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि स्कूल में कमियां होने पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन शिक्षकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उचित नहीं है। संगठनों ने पंजाबभर में प्रदर्शन करने और जौड़ामाजरा के पुतले फूंकने का ऐलान किया। विरोध बढ़ने के बाद जौड़ामाजरा ने सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगी। उन्होंने सफाई दी कि उनका मकसद शिक्षकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि स्कूल व्यवस्था में सुधार करना था।
पठानमाजरा ने अरविंद केजरीवाल को भेजा इस्तीफा
हरमीत सिंह पठानमाजरा से जुड़े विवाद
धोखाधड़ी का मामला
सितंबर 2025 में पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में महिला (पूर्व पत्नी) की शिकायत पर उनके खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उनके साथ रिश्ता बनाया और शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे।
मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी किया
मामला दर्ज होने के बाद वह कई महीनों तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह कुछ समय के लिए विदेश (ऑस्ट्रेलिया) भी चले गए थे। आखिरकार, मार्च 2026 में पंजाब पुलिस ने सात राज्यों में ‘ऑपरेशन पठान’ चलाकर उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार किया। बाद में मई 2026 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से उन्हें नियमित जमानत मिली।
अवैध खनन का मामला
रेप के मामले के साथ-साथ सितंबर 2025 में पटियाला के जुलकां पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अवैध खनन का एक और मामला भी दर्ज किया गया था, जिसमें उन्हें बाद में जमानत मिल गई।
पार्टी आलाकमान के खिलाफ बगावती सुर
जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ यह सब एक राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है।
दोनों विधायक चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
AAP छोड़ने के बाद दोनों विधायक चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शाम 4:30 बजे शुरू होगी।
नई दिल्ली, एजेंसी। INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा ने आज दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला। दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर तक करीब एक किमी लंबा मार्च निकाला गया।
इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ रैली के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी।
वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हरियाणा के रोहतक में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस की विरासत है। ये वोट चोरी भी करते हैं और जनता के वोट का अपमान भी करते हैं। राहुल गांधी विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं।
केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज सिख विरोधी हिंसा के पीड़ितों को याद करना चाहिए था लेकिन राहुल गांधी उन्हें भूलकर रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
नवीन का आरोप- राहुल विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे
नितिन नवीन ने कहा- राहुल गांधी विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं। वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं। देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, उसे मालूम है कि ये कौन लोग हैं।
ये वही लोग हैं जिन्होंने विदेशों में अराजकता फैलाई। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि सत्ता बदल देंगे। अरे ये जनता के वोट से बनी सरकार है, इसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।
नितिन नवीन बोले- राहुल गांधी को 3 करोड़ घुसपैठियों पर विश्वास
नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी को देश की 140 करोड़ जनता पर विश्वास नहीं है, उन्हें 3 करोड़ घुसपैठियों पर विश्वास है। राहुल गांधी आपकी मंशा क्या है? लोकतंत्र में सबसे बड़ा वोट होता है, जनता का वोट। और जनता ने जब-जब वोट दिया है, आप हारे हैं।
नवीन का आरोप- इंदिरा गांधी ने गलत तरीके से चुनाव जीता था
नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि आज संविधान की प्रति लेकर घूमते हो, लेकिन संविधान को तार-तार भी इसी कांग्रेस ने किया है। यह पूरी तरह से कांग्रेस की विरासत है, जो वोट चोरी भी करती है और जनता के मत का भी अपमान करती है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा- राहुल गांधी को सिखों से माफी मांगनी चाहिए थी
नितिन नवीन ने कहा- 1 नवंबर 1984 को सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था। तब राहुल गांधी के पिताजी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती कांपती है।
नितिन नवीन बोले- विपक्ष ने जनादेश का अपमान किया
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोहतक में कहा- ये पदयात्रा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है। लोग पूछते हैं कि दिल्ली से लेकर ज्यादातर राज्यों में आपकी सरकार है, तो लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्यों पड़ी?
जब ऐसा विपक्ष हो, जो जनादेश का अपमान करता हो, तब जनता के साथ सड़कों पर लोकतंत्र की आवाज बनकर उन्हें चुनौती देने का काम एनडीए का कार्यकर्ता करता है।
महाराष्ट्र: बोरीवली में भाजपा ने रैली निकाली
महाराष्ट्र के बोरीवली में भाजपा ने पीयूष गोयल के नेतृत्व में रैली निकाली ।
हिमाचल प्रदेश: शिमला में असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में मार्च
हिमाचल प्रदेश के शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च के लिए शिमला में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इसका समापन चौरा मैदान में एक रैली में होगा।
नड्डा बोले- राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि त्योहारों का सीजन है। साल भर व्यापारी इंतजार करते हैं कि त्योहारों में दो पैसे कमाई होगी। लेकिन राहुल को इनकी परवाह नहीं। CTI ने चार-चार बार उन्हें चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई कि इतना बड़ा प्रदर्शन मत करिए लेकिन राहुल के तमाशे के कारण 10 हजार करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कारण उनका धंधा बंद हो गया है। इंडिया ब्लॉक के भाइयों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप भी इस पाप में साझेदार है। क्या आप भाजपा से नफरत करते करते देश की जनता से भी नफरत करने लगे हैं।
नड्डा ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। क्या यही आपका एजेंडा है। भारत की जनता आपके झांसे में नहीं आएगी। आप दिल्ली के व्यापारियों का हिसाब देने से नहीं बच सकते।
नड्डा बोले- गांधी परिवार ने आज तक सिखों से माफी नहीं मांगी
जेपी नड्डा ने कहा कि आज के दिन कांग्रेस के गुंडों ने हमारे बेगुनाह सिपाहियों का कत्लेआम किया था। हजारों बहनें विधवा हो गईं थीं। गांधी परिवार ने आज तक सिख परिवार से दिल से माफी तक नहीं मांगी।
राहुल ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जब उन शहीदों और पीड़ितों को याद करना चाहिए था, तब राहुल रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं।