नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बांकी मोगरा पेट्रोल पंप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन, पेट्रोल पंप स्वामी ने अपनी बात भी रखी,, देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आव्हान पर तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा के अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में पेट्रोल – डीजल की संकट व दाम बढ़ाने जाने के विरोध में बांकी मोंगरा स्थित 2 पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन एवं जनता से संवाद किया गया, केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजनताओ को बताया गया।

जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडे, जिला महामंत्री परमानंद सिंह, प्रदीप अग्रवाल, ने एक स्वर में कहा की – केन्द्र में बैठी यह गूँगी बहरी सरकार है जिसको जनता के समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है केवल और केवल जनता को कैसे परेशान किया जाए ऐसा सोच कर सरकार चला रहे है, इस अत्याचारों का जवाब साकार को देना होगा।
- • जब तक युद्ध की स्थिति रहेगी, पेरशानी बढ़ती जाएगी।
ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा की – प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीज़ल के बढ़ रहे दाम और डीजल पेट्रोल की हो रही किल्लत को लेकर मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया और जनहित के लिए आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कमी से आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है चुनाव के पहले तक तो सब कुछ सही था पर चुनाव के बाद तो क्या ही बोले जनता बहुत परेशान है चाहे वह पेट्रोल डीजल हो या सिलेंडर सभी केवल जनता लाइन लग रही है।

तरुण पेट्रोल पंप संचालक द्वारा बताया गया कि ऊपर से ही अभी तेल की गाड़ियां कम आ रही है अभी देश में जब तक युद्ध की स्थिति बनी हुई है तब तक डीज़ल पेट्रोल इसी तरह कम रूप में दिए जाएंगे, और वर्तमान में हमारे द्वारा बड़ी वाहन स्वामियों को 5 से दस हजार का तेल दिया जा रहा है, और भविष्य में भी हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम वाहन स्वामियों को उनके जरूरत के अनुसार तेल पर्याप्त मात्रा में तेल की पूर्ति करेंगे।
सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की लिए तैयार रहे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, कांग्रेस महामंत्री परमानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व पार्षद ध्रुव, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग दास, ब्लॉक पदाधिकारी राजेन्द्र यादव, सेवक साहू, किसन महंत, आदिल ख़ान, फ़िरोज अनंत, डब्लू साहू, देव आज़ाद, बाबू चौधरी, अजय देवांगन, समीर माँजी, अंशु वर्मा, छोटेलाल, गोलू, सोनू, आकाश सिंह और अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बांकी – एसईसीएल कॉलोनी में चरम पर अवैध बेजा कब्जा, रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन, प्रबंध की नजर अनदेखी समझ से परे…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :- नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के वॉर्ड क्रमांक 14 एसईसीएल कॉलोनी में इन दिनों अवैध कब्जा निर्माण जोरो पर है, किसी ने कॉलोनी के बिछे बची जगह में अपना मकान निर्माण करा लिया तो कही क्वाटर के सामने पक्का निर्माण कराकर अतिक्रमण किया गया है।
इसी विषय पर गंभीर होकर कॉलोनी के रहवासियों ने एसईसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में कथित बेजा कब्जे को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में संतराम साहू का नाम उल्लेखित करते हुए आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में इससे बड़ी बड़ी समस्याएं भी उत्पन्न होगी ।

• शिकायत के बाद भी प्रबंधन की नजर अनदेखी करना समझ से परे।
• आखिर क्यों नहीं की जाती कार्यवाही, क्या पर्दे के पीछे चलता है की और खेल।

स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इस ज्ञापन में एसईसीएल प्रबंधन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो हम आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रबंधन की होगी ।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
डेली मार्केट पहुंची तोडू दस्ता, जमकर हुआ हंगामा, दो हिस्सों में होगा नव निर्माण कार्य,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा डेली मार्केट के नव निर्माण के लिए अब तक चार नोटिस दी जा चुकी थी, जिसमें डेली मार्केट के सौंदर्यीकरण और सुविधायुक्त चबूतरा और शेड निर्माण किया जाना है। पर लगातार सब्जी विक्रेताओं द्वारा वहां से न हटने को लेकर विरोध कर रहे थे जो प्रशासन से मार्केट निर्माण का लिखित में मांग कर रहे थे पर प्रशासन द्वारा मौखिक रूप से कहे जाने पर कोई भी संतुष्ट नहीं थे।
आज दिनांक 26/05 की दोपहर डेली मार्केट के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थित विकास के लिए अतिक्रमण हटाने नगर पालिका परिषद प्रशासन दल बल और जेसीबी लेकर पहुंचे साथ में पालिका सीएमओ, और तहसीलदार के उपस्थिति में अपनी कार्रवाई शुरू की जहां सब्जी विक्रेताओं ने और स्थानीय व्यापारियों ने जमकर विरोध किया।

व्यापारियों और सब्जी व्यवसायियों का कहना था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों और ढांचों को हटाना उनके रोजगार पर असर डालेगा। विरोध बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सब्जी व्यवसायियों के मांग को मान कर उनको पहले 70 प्रतिशत जगह में निर्माण कार्य और बाद में 30 प्रतिशत जगह में निर्माण कार्य पर सहमति बनी और शुरू के 70 प्रतिशत निर्माण के लिए जगह में जेसीबी चलाई।

• लंबे समय के बाद प्रशासन और व्यवसायियों के बीच सहमति बनी।
• सब्जी विक्रेताओं ने पहले 70 और बाद में 30 प्रतिशत निर्माण पर सहमति दी।

आज की कार्यवाही के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला डेली मार्केट के कोने में भेजा कब्जा कर पिछले 25 वर्षो से एक बुजुर्ग महिला जानकी बाई केवट निवास करती थी और वही पर समोसा बेच अपना जीवन यापन करती थी, जो रोते रोते अपने दुख बयां करते हुए कहा कि मेरे इस घर को बिना नोटिस के प्रशासन ने तोड़ दिया, जबकि डेली मार्केट वालो को नोटिस दिया गया था साथ ही बहुत बड़ी और कड़वी सच्चाई कहती हुई कहा कि मेरे मकान के आस पास बड़े बड़े पक्के के अवैध निर्माण है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि वो सब बड़े आदमी है।

बुजुर्ग महिला के इस बयान के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि यदि अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो सभी पर निष्पक्षता से समान कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल बुजुर्ग महिला को प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि नव निर्माण के बाद उनको बाकी सभी किं तरह जगह दिया जाएगा।

इसी दौरान डेली मार्केट की कार्यवाही पूरी होने के बाद प्रशासन अपना जेसीबी लेकर पहुंची मेन चौक साड़ा कॉम्प्लेक्स की ओर जहां दुकानदारों द्वारा बोर्ड लगाकर जाम लगाने वाले के बोर्डों और खंभों को ध्वस्त किया गया वही कुछ व्यापारियों ने एक दिन का समय मांगा जीने प्रशासन द्वारा एक दिन का समय दिया गया।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बाँकी – थाने के 200 मीटर की दूरी पर घर से हुई लाखों की चोरी,, पुलिस के गश्त पर उठे सवाल, चोरों ने दी चुनौती,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– इस क्षेत्र के थाने में तो वैसे चोरी के मामले सैकड़ों मामले दर्ज है जिसका आरोपी पकड़ में आना तो दूर की बात है सुराग तक नहीं लग पाया है, सूचना या शिकायत के बाद प्रार्थियों को बस आश्वासन देकर विदा कर दिया जाता है मानो जैसे ये एक औपचारिकता हो।
यही चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है जो बांकी मोगरा थाना के सामने इंदिरा नगर में लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने सामने का ताला तोड़ लाखों का जेवरात और एक मोटर सायकल चोरी कर ले गए।

• थाने के सामने चोरी की इस घटना से स्पष्ट है कि चोरों के हिम्मत और हौसले बुलंद है, जो पुलिस को खुली चुनौती देने जैसा है।
• पुलिस के गश्त पर भी उठ रहे सवाल।
• दरवाजे का ताला टूटा और खुला देख पड़ोसियों ने मकान स्वामी को जानकारी दी।

मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी सलीम खान निवासी इंदिरा नगर ने दिनांक 24/05 को थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि मैं अपने परिवार के साथ दिनांक 21/05 को अपने गृह ग्राम गया था जिसके दूसरे दिन पड़ोसियों द्वारा जानकारी दिया गया कि आपके घर का सामने का ताला टूटा है और पीछे का दरवाजा भी खुला है, जिसके बाद मेरे द्वारा उनको अंदर जाकर देखने को कहा गया। जब पड़ोसीयो ने अंदर जाकर देखा तो बताया कि आपका अलमारी खुला है और पूरी तरह से खाली है और बाइक भी गायब है।
“आखिर इतनी बेखौफी से चोरी को आजम देने के बाद हर बार अज्ञात चोर होते है पुलिस के गिरफ्त से दूर क्यों ?”
जिसके बाद प्रार्थी अपने गांव से वापस आया और थाने में शिकायत दर्ज कराया जिसमें चोरी की घटना के बारे में बताया और जानकारी दी कि अलमारी में लगभग 1.50 लाख का जेवरात और मोटर सायकल सीजी 12 ए आर 6381 होंडा शाइन चोरी होना बताया।

शिकायत पर थाना बाकी मोगरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/26 धारा 331 (4), 305 बी एन एस दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है और प्रार्थी सलीम को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को हिरासत में लिया जाएगा।
फिलहाल एक और चोरी का घटना की शिकायत दर्ज हुई और अब देखना ये है कि क्या इस बार चोर पुलिस के गिरफ्त के आते है या इस बार भी प्रार्थी को सिर्फ आश्वासन पर उम्मीद कायम रखना पड़ेगा।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
