Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग बांकी मोगरा – चाकाबुढा मेन रोड में बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंदा बाइक सवार को,,, दो की दर्दनाक मौत…,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– जिले के थाना बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत चाकाबुढा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई।

मृतक युवक बाइक में सवार थे जहां के स्थानीय लोगों के बताए अनुसार भिड़ंत इतनी जोर की थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

घटना शाम 07 बजे के आस पास घटित हुई, घटना के खबर के बाद बाकी पुलिस घटनास्थल पहुंच प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है जिसके बाद पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी अनुसार मृतक अरदा और चाकाबूढ़ा के निवासी है जिनका नाम प्रारंभिक तौर पर प्रकाश और बबलू के रूप में पहचान बताई जा रही है ।

ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद अपने वाहन के साथ फरार

फिलहाल परिजन, ग्रामीणों और आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां लोग आक्रोशित नजर आ रहे है, चक्का जाम की स्तिथि निर्मित हो रही है।

अतिथि को देखते हुए पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिनका सुबह पी एम कार्यवाही के बाद शवों को मृतक के परिजनों को शौप दिया जाएगा, वही घटना के बाद क्षेत्र वासियों में शोक का लहर एवं आक्रोश है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकी मोगरा पेट्रोल पंप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन, पेट्रोल पंप स्वामी ने अपनी बात भी रखी,, देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आव्हान पर तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा के अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में पेट्रोल – डीजल की संकट व दाम बढ़ाने जाने के विरोध में बांकी मोंगरा स्थित 2 पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन एवं जनता से संवाद किया गया, केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजनताओ को बताया गया।

जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडे, जिला महामंत्री परमानंद सिंह, प्रदीप अग्रवाल, ने एक स्वर में कहा की – केन्द्र में बैठी यह गूँगी बहरी सरकार है जिसको जनता के समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है केवल और केवल जनता को कैसे परेशान किया जाए ऐसा सोच कर सरकार चला रहे है, इस अत्याचारों का जवाब साकार को देना होगा।

  • जब तक युद्ध की स्थिति रहेगी, पेरशानी बढ़ती जाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा की – प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीज़ल के बढ़ रहे दाम और डीजल पेट्रोल की हो रही किल्लत को लेकर मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया और जनहित के लिए आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कमी से आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है चुनाव के पहले तक तो सब कुछ सही था पर चुनाव के बाद तो क्या ही बोले जनता बहुत परेशान है चाहे वह पेट्रोल डीजल हो या सिलेंडर सभी केवल जनता लाइन लग रही है।

तरुण पेट्रोल पंप संचालक द्वारा बताया गया कि ऊपर से ही अभी तेल की गाड़ियां कम आ रही है अभी देश में जब तक युद्ध की स्थिति बनी हुई है तब तक डीज़ल पेट्रोल इसी तरह कम रूप में दिए जाएंगे, और वर्तमान में हमारे द्वारा बड़ी वाहन स्वामियों को 5 से दस हजार का तेल दिया जा रहा है, और भविष्य में भी हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम वाहन स्वामियों को उनके जरूरत के अनुसार तेल पर्याप्त मात्रा में तेल की पूर्ति करेंगे।

सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की लिए तैयार रहे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रमुखरूप से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, कांग्रेस महामंत्री परमानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व पार्षद ध्रुव, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग दास, ब्लॉक पदाधिकारी राजेन्द्र यादव, सेवक साहू, किसन महंत, आदिल ख़ान, फ़िरोज अनंत, डब्लू साहू, देव आज़ाद, बाबू चौधरी, अजय देवांगन, समीर माँजी, अंशु वर्मा, छोटेलाल, गोलू, सोनू, आकाश सिंह और अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

कुसमुंडा

बाँकी मोगरा – दुष्कर्म का आरोपी साहिल महंत गिरफ्तार, बाकी मोगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :- दुष्कर्म को अंजाम दिया साहिल कुमार महंत, उम्र 26 वर्ष, पिता सुरेन्द्र चंद महंत, निवासी सुरा कछार घोड़ा पाट ने, जो अब पुलिस के हिरासत में।

कल दिनांक को पीड़ित पक्ष ने थाना दर्री पहुंच शिकायत दर्ज कराई पर घटनास्थल बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत होने के वजह से अपराध पंजीबद्ध कर थाना बाँकी मोगरा को केस स्थानांतरित की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बाकी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) पंजीबद्ध कर आरोपी साहिल महंत के निवास पर दबिश देकर हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के बताए अनुसार जानकारी मिली कि मामले में जांच आगे भी जारी रहेगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

विवेचक एस आई नंद लाल टंडन व के सूझ बूझ से आरोपी को उसके निवास क्षेत्र दबिश देकर हिरासत में लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सक्रियता देखी गई साथ ही स्थानीय लोगों के द्वारा भी मामले में पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है।

Continue Reading

देश

भारत का निर्यात अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल में आयात में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 71.94 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर रहा। 

अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 28 प्रतिशत घटकर 4.16 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.78 अरब डॉलर था। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया से आयात अप्रैल में 31.64 प्रतिशत घटकर 10.47 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 15.32 अरब डॉलर था।  

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677