Connect with us

Uncategorized

टेंडर विवाद में उलझे दो भाजपा नेता, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई अपराध, अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में टेंडर को लेकर विवाद सामने आया है, जहां दो ठेकेदार आपस में ही उलझ गए।

दोनों ठेकदार भाजपा के जनप्रतिनिधि

एक पक्ष द्वारा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष को तत्काल मीटिंग बुलाने की निवेदन भी की गई थी जिसके बाद बैठक में किसी तरह का समाधान नहीं हो पाया और बात एफ आई आर तक पहुंच गई।

मीटिंग के निवेदन साथ यह भी कहा गया कि मीटिंग न बुलाई गई तो पालिका का घेराव और चक्का जाम की बात भी कही जाने की खबर निकल कर सामने आई है।

मामला इस प्रकार है कि कल दिनांक 19/05/26 को प्रार्थी भाजपा नेता एवं ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 18 मई को रात लगभग 08 बजे भाजपा नेता एवं ठेकेदार सतीश झा ने मुझे फोन काल किया और कहा गया कि वो टेंडर मै लिया हूं उसमें हाथ मत डालो और टेंडर वापस लेने को दबाव बनाया जाने लगा, मैने टेंडर वापस लेने को मना किया तब सतीश झा द्वारा मेरे को गंदी गंदी गाली गलौज और अपमान जनक अभद्र भाषा का उपयोग किया जाने लगा साथ ही धमकी देने लगा कि देखता हूं कि तुम पालिका में कैसे घुसते हो, तुम्हारा बिल कैसे बनता है, पूरे जिले में तुम कैसे काम करोगे इतना ही नहीं उसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत पर थाना बाकी मोगरा में भाजपा जनप्रतिनिधि सतीश झा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/26 धारा 296, 351 (3) बी एन एस दर्ज कर विवेचना में ले ली है।

“दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध बांकी थाने में अपराध दर्ज कराई”

वही दूसरे पक्ष के प्रार्थी भाजपा नेता एवं ठेकेदार सतीश झा ने भी बांकी थाने में पहुंच ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 18 मई को रात लगभग 08 बजे ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल को कॉल कर नगर पालिका के टेंडर संबंधित बाते कर रहा था जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि 2 प्रतिशत कमिशन पर ही टेंडर वापस ले लूंगा, जिसे मेरे द्वारा मना कर दिया गया इतने में उसने अश्लील गाली गलौज करने लगा, तेरे जैसे नेताओं को मै अपने जेब में रखता हूं, तेरा राजनीति खत्म करने में समय नहीं लगेगा, सारे बात चित की काल रिकॉर्डिंग कर लिया हूं कह ब्लैकमेल करने लगा और झूठे केस में शिकायत दर्ज कराकर फसाने की धमकी देने लगा। साथ ही ठेकेदार पर यह आरोप भी लगाया है कि राशन दुकान से अपने ग्राहकों को बिना किसी लीगल दस्तावेज के ब्याज में पैसे दिए जाते है जिनके पासबुक और एटीएम कार्ड भी जमा करवा लिया जाता है।

इनके भी शिकायत पर थाना बाकी मोगरा में ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल के विरुद्ध धारा 296, 351 (3) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

दोनों पक्ष भाजपा के जनप्रतिनिधि है जो आपस में ही उलझ गए और एक दूसरे के विरुद्ध अपराध तक दर्ज करवा दिया बस इतना ही नहीं दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा कर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे, भाजपा के संगठन का अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ रहा है जिसे पार्टी की एकता में अंदर ही अंदर कमजोर होने की संकेत के नजरिए से देखा जा सकता है, पार्टी के ओर से इस विवाद पर अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है, फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading

Uncategorized

हलषष्ठी पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, पुत्रों की लंबी उम्र की कामना

Published

on

पाली छिदपारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी पर्व

पाली छिदपारा। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार, 2 सितंबर 2026 को पाली छिदपारा में हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिर हनुमान के पास प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा।इस अवसर पर माताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हलषष्ठी माता की कथा का श्रवण किया।

व्रत कथा का वाचन सुशील पांडेय जी (केराझरिया वाले महाराज) ने किया। कथा के दौरान हलषष्ठी व्रत के धार्मिक महत्व और इसकी परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसी कारण इस दिन माताओं द्वारा पुत्रों की दीर्घायु और उनके मंगलमय जीवन के लिए व्रत रखने की परंपरा है।हलषष्ठी व्रत में हल से जुते हुए खेत में उगे अनाज या सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता।

प्राकृतिक आहार के रूप में तालाब में स्वयं उगने वाले तिन्नी या पसई के चावल, महुआ तथा भैंस के दूध-दही का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं इस दिन गाय के दूध और घी का सेवन वर्जित माना जाता है।पर्व के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर परिवार और विशेषकर अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Continue Reading

Uncategorized

जिला स्तर पर परचम लहराया विभूति ने,बढ़ाया नगर का गौरव:-पाली

Published

on

कोरबा पाली/सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पाली की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी विभूति कुम्भकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुमारी विभूति कुम्भकार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिला कोरबा में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुमारी विभूति कुम्भकार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिला कोरबा में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रामेश्वर प्रसाद लहरे, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह उपलब्धि छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Continue Reading

Uncategorized

नौकरी के नाम पर ₹1 लाख लेने का आरोप, नरईबोध के ग्रामीण ने कलेक्टर से लगाई गुहार,,,देखे पूरी खबर

Published

on

विस्थापित परिवार के बेटे को PNC कंपनी में रोजगार दिलाने का दावा, रकम लेने के बाद बात बिगड़ने का आरोप

कोरबा/दीपका। एसईसीएल गेवरा परियोजना से प्रभावित नरईबोध के एक विस्थापित परिवार ने वैकल्पिक रोजगार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण छोटेलाल ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि उसके पुत्र अशोक कुमार राठौर को PNC कंपनी में रोजगार दिलाने के नाम पर पार्षद पति राकेश पटेल को ₹1 लाख दिए गए, लेकिन रकम देने के बाद भी उसके पुत्र को रोजगार नहीं मिल सका।

शिकायतकर्ता का कहना है कि नरईबोध में उसकी पत्नी के नाम दर्ज भूमि एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की गई थी। मुआवजा मिलने के बाद परिवार डोड़गीपारा, ग्राम पंचायत कटकीडबरी में निवास कर रहा है। विस्थापन के बाद परिवार को उम्मीद थी कि प्रभावित परिवार के बेरोजगार सदस्य को वैकल्पिक रोजगार का लाभ मिलेगा।

बायोडाटा देने के बाद रोजगार का भरोसा

शिकायत के मुताबिक, अशोक कुमार राठौर का बायोडाटा नरईबोध के पार्षद पति राकेश पटेल को दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनी PNC में अशोक को वैकल्पिक रोजगार दिलाने का भरोसा दिया। इसी भरोसे के बाद करीब दो माह पहले ₹1 लाख दिए जाने का दावा शिकायत में किया गया है।

ग्रामीण का आरोप है कि रकम लेने के बाद अब रोजगार दिलाने से इनकार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच की मांग करते हुए यह भी आरोप लगाया है कि अन्य लोगों से राशि लेकर कंपनी में रोजगार दिलाया गया है।

रिश्तेदारों को रोजगार मिलने के आरोप की भी जांच की मांग

शिकायत में पार्षद पति के करीब 12 रिश्तेदारों को कथित रूप से कंपनी में रोजगार मिलने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि कंपनी में लगाए गए कर्मचारियों के आधार कार्ड, परिचय पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रोजगार किस प्रक्रिया और पात्रता के आधार पर दिया गया।

कई अधिकारियों को भेजी शिकायत

छोटेलाल ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने और उसके पुत्र को वैकल्पिक रोजगार दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक कोरबा, एसडीएम कटघोरा, महाप्रबंधक एसईसीएल गेवरा क्षेत्र, आयुक्त नगर निगम कोरबा और थाना प्रभारी कुसमुंडा को भी दी गई है।

शिकायत पत्र पर 15 जून 2026 की तारीख अंकित है।

न्याय नहीं मिला तो उच्च स्तर पर जाने की बात

शिकायतकर्ता और उसके समर्थन में सामने आए लोगों का कहना है कि यदि मामले की स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच नहीं होती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि मामले की जांच से वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए।

आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं: शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि समाचार तैयार किए जाने तक नहीं हो सकी है। वहीं, पार्षद पति राकेश पटेल का पक्ष भी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677