कोरबा
जिले में प्रस्तावित अंडर ब्रिज एवं ओव्हर ब्रिज की जद में आने वाले पीडि़त परिवारों को व्यवस्थापन हेतुमुआवजा एवं 15 दिन की दें मोहलत
जयसिंह ने कलेक्टर को लिखा पत्र
कोरबा । कोरबा शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में प्रस्तावित अंडर ब्रिज अथवा निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज मार्ग से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा का भुगतान एवं व्यवस्थापन का समुचित प्रबंध किए जाने के संबंध में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखते हुए उसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक और आयुक्त नगर निगम कोरबा को प्रेषित किया है। जयसिंह अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि एस.ई.सी.एल. द्वारा संचालित खदानों से जुड़े क्षेत्र गेवरा, कुसमुण्डा एवं दीपका में ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। क्षेत्र के निवासियों ने संपर्क कर अवगत कराया है कि ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ किए जाने से उनके सामने इस कडंाकंे की ठंड में व्यवस्थापन की समस्या उत्पन्न हो गई है और उनके आवास निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज की जद में आने की वजह से उन्हें वहां से हटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है एवं उन्हें मुआवजे का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सुनालिया पुल मार्ग से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पडऩे वाले रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ की नजदीकी बस्ती के निवासियों को वहां बनाए जाने वाले अण्डर ब्रिज की वजह से विस्थापित किया जा रहा है। सुनालिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाए जाने वाले अण्डर ब्रिज मार्ग से प्रभावित होने वाले निवासियों को तत्काल वहां से हटाने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है और संबंधित विभागों द्वारा मकान खाली करवाकर तोडऩे का कार्य भी आरंभ किया जा चुका है।
पत्र में जयसिंह अगवाल ने आगे लिखा है कि वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसी स्थिति में मानवीय पक्ष को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवास खाली कर अन्य वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए न्यूनतम 15 दिनों का समय दिया जाना उचित होगा। उसी क्षेत्र में अनेक लोग ऐसे भी हैं, जो अपने आवास के सामने जीविकोपार्जन के लिए छोटी-मोटी दुकान का संचालन भी कर रहे हैं। पन्द्रह दिनों की अवधि की मोहलत दिए जाने पर उन्हें भी अपना सामान हटाने का अवसर मिल जाएगा और टूट-फूट के संभावित नुकसान से भी वे बच सकेंगे। जयसिंह अग्रवाल ने आगे लिखा है कि उक्त मार्गों के निर्माण से प्रभावित परिवारों के हित में आवश्यक होगा कि कुसमुण्डा व दीपका क्षेत्र में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज से प्रभावित परिवारों को भी समुचित मुआवजा भुगतान कराया जाए और प्रस्तावित अंडर ब्रिज प्रभावित निवासियों से कम मुआवजा भुगतान संबंधी प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन द्वारा विचार अवश्य किया जाना चाहिए। इस तरह के निर्माण कार्यों से प्रभावित होने वाले परिवारों को विस्थापित किए जाने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्थापन की व्यवस्था भी किया जाना आवश्यक है।
कोरबा
विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का भव्य आयोजन
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में निकली रैली, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना
पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सोलर एनर्जी का उपयोग, किये जाने का आम लोगों तक पहुंचाया गया संदेश
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल व अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगण, अधिकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों तथा आमनागरिकों ने ड्राईव फार अर्थ रैली में दी सहभागिता, हुये रैली में शामिल

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज ई.व्ही. जागरूकता रैली ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का भव्य आयोजन कोरबा में किया गया, जो छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ई.व्ही.जागरूकता रैली है। महापौर श्रीमती संजूदेेवी राजपूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में निकली इस भव्य रैली को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाई एवं रैली को रवाना किया। इस रैली के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा व ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, पेड़-पौधों का संरक्षण व सोलर एनर्जी का उपयोग आदि का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।

विश्य पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 को कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ई.व्ही. जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण, हरित कोरबा व स्वच्छ कोरबा पर विशेष रूचि रखने वाले कलेक्टर कुणाल दुदावत व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल पर निकाली गई इस भव्य ई.व्ही.जागरूकता रैली को ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का नाम दिया गया। यह रैली घंटाघर ओपन थियेटर से प्रारंभ हुई, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया, वहीं आयोजन की मुुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयोजन की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में घंटाघर से प्रारंभ होकर यह रैली महाराणा प्रताप चैक से रिकांडो रोड होते हुये गुरूघासीदास चैक से टी.पी.नगर चैक होते हुये सी.एस.ई.बी.चैक से जैन चैक बुधवारी व व्ही.आई.पी.रोड से गुजर कर निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई, इस रैली के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सोलर एनर्जी का उपयोग आदि का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। रैली में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगणों, अधिकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थानों आदि के साथ-साथ काफी संख्या में नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी तथा हेलमेट धारणकर ई.स्कूटी, ई.बाईक व ई.कार में सवार होकर रैली में शामिल हुये। रैली समापन के पश्चात निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा व ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण व वृक्षों का संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये।
पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से कार्य कर रहा निगम

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किये जा रहे हैं, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ऊर्जावान व्यक्ति हैं, वे हर सकारात्मक सुझाव पर अमल करते हैं, निगम द्वारा वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही वृहद वृक्षारोपण अभियान की योजना क्रियान्वित की जानी है, उन्होने आगे कहा कि कोरबा औद्योगिक नगर है, उद्योग, धंधे आवश्यक हैं किन्तु हम सबका स्वास्थ्य भी आवश्यक है, औद्योगिक नगर होने के कारण स्वभाविक रूप से प्रदूषण की समस्या रहती है, कोरबा को प्रदूषण से मुक्त करना हम सभी के सहयोग से ही संभव है। उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुये कहा कि ई.व्ही.वाहन को चार्ज करने में भी सोलर एनर्जी का उपयोग किया जाए तथा सभी लोग घरों में सोलर पैनल लगवायें, मैं इसका आव्हान करती हूॅं।
सघन वृक्षारोपण अभियान की पहल सराहनीय
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से पर्यावरण का संरक्षण तथा इस हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, महापौर, कलेक्टर व आयुक्त की पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वर्षा ऋतु आगमन के साथ ही सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने की जो योजना बनाई गई है, वह अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसके लिये मैं साधुवाद देता हूॅ। उन्होने आगे कहा कि देश का 12 प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित क्षेत्र है, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 40 प्रतिशत तक है, अर्थात यहाॅं पर वनों व पेड़-पौधों की अधिकता है, जो हमें विरासत में मिली है, इस विरासत को बचाकर रखना एवं इसे और अधिका आगे बढ़ाने हमारा कर्तव्य है।
वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं
इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़-पौधें व वृक्ष पृथ्वी के आभूषण है, वृक्ष हैं तो हमारा जीवन भी है, पेड़-पौधों एवं वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, अतः अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना, उनका संरक्षण करना, हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार के मौके पर मैंने शहरवासियों से ’’ गुठली दान ’’ का आव्हान किया था, जिसके परिणाम स्वरूप सौ से ज्यादा फोन मेरे पास चुके हैं कि उन्होने गुठलियाॅं सहेज कर रखी है, इन गुठलियों को एकत्रित किया जाएगा तथा वर्षा ऋतु के दौरान उन्हें जमीन पर डाला जाएगा ताकि वे वृक्ष का रूप धारण कर सकें।
प्रत्येक नागरिक एक पेड़ जरूर लगायें
इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि वे एक पेड़ जरूर लगायें तथा उसका संरक्षण करते हुये उसे वृक्ष का रूप दें, उन्होने कहा कि केवल पौधा रोपण ही काफी नहीं है बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। नगर निगम कोरबा की टीम प्रत्येक वार्ड में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करेगी, अतः जो पेड़ आपके घर के सामने लगायें जाएगें, उसका संरक्षण आप करें, अधिक से अधिक वृक्षारोपण हों ताकि हरित कोरबा की संकल्पना साकार हो सके। उन्होने कहा कि पर्यावरण हमें विरासत में मिला है, अब हमारा कर्तव्य है कि हमने जैसा पर्यावरण पाया था, उससे कहीं बेहतर पर्यावरण बनाकर हम अपनी अगली पीढ़ी को सौपे।
पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल शासन प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होने आव्हान करते हुये कहा कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगायें, प्लास्टिक का उपयोग न करें, आवागमन में ई.वाहनों को उपयोग में लायें, घरों में सोलर पैनल लगवायें। उन्होने आगे कहा कि यह हम सबके लिये प्रेरणास्पद है कि महापौर जी अपने घर में सोलर एनर्जी का उपयोग कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कलेक्टर साहब ने भी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग प्रारंभ कर दिया है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि निगम की योजना है कि इस मानसून में वृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जायेगा तथा वार्ड-दर-वार्ड को हरित वार्ड बनाने का कार्य होगा।
सभागार परिसर में किया गया वृक्षारोपण

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं को अतिथियों द्वारा पौधे भेंटकर वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सहभागिता का आव्हान किया गया, वहीं निगम के कर्मचारियों को हेलमेट प्रदान किये गये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, अजय कुमार चन्द्रा, पंकज देवंागन, रामकुमार साहू, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, सरोज शांडिल्य, प्रीति दिनेश शर्मा, प्रेमलता बंजारे, प्रभा टीकम सिंह, सत्येन्द्र दुबे, ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, वरिष्ठ नागरिक अंजना सिंह, जिला चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, डाॅ. अग्रवाल, महेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, सागर सिंह, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, लीलाधर पटेल, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, जिला खेल अधिकारी आर.के.साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, पुखराज यादव, अरूण मिश्रा, अरविंद सिंह सहित निगम के अधिकारी कर्मचारीगण विभिन्न संगठनों व संस्थानों के प्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा
दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दीपका में जश्न का माहौल, ऋषि सिदार के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
जनता ने विकास पर लगाई मुहर, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की रिकॉर्ड जीत
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित करते हुए पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा भारत माता और भाजपा के जयघोष के साथ विजय का जश्न मनाया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी, उपचुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत संगठन की बढ़ती मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। इस गौरवपूर्ण विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोरबा
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में “व्यापार एवं उद्योग समिति” के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी
कोरबा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं कोरबा नगर के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि कोरबा के सुप्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर स्थित सिमचा रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के गणमान्य प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान संगठन के विस्तार, समाजहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन की योजनाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु 12 विभिन्न राष्ट्रीय समितियों का गठन किया गया तथा उनके लिए राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति की गई। विशेष गौरव की बात यह रही कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से दो पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। सामान्यतः एक प्रदेश से केवल एक राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया जाता है, किंतु छत्तीसगढ़ में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक अभियानों एवं योजनाओं की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसी क्रम में अशोक कुमार मोदी को “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक तथा श्रीमती शोभा केडिया को “मंगल परिणय समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए जाने पर अशोक कुमार मोदी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा समाज और राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक विकास, रोजगार सृजन एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से सकारात्मक एवं प्रभावी पहल की जाएगी।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में सामाजिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान, अग्र पंचायत गठन तथा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
अधिवेशन के समापन अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि संगठन की आगामी राष्ट्रीय बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
इस गरिमामयी राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूचा सहित देश के 16 राज्यों से आए पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
अशोक कुमार मोदी की इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ एवं कोरबा क्षेत्र के सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
