Connect with us

देश

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, प्रियंका की बेटी भी साथ:शाम 7:30 बजे छात्रों को संबोधित करेंगे, 23 जिलों के छात्र बुलाए गए

Published

on

प्रयागराज, एजेंसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी हैं। राहुल शनिवार दोपहर एयरपोर्ट से सीधे स्वराज भवन पहुंचे और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। यही वह जगह है, जहां उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। अब यह संग्रहालय है। यहां नेहरू-गांधी परिवार और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ी चीजें मौजूद हैं।

राहुल शाम 7:30 बजे केपी कॉलेज ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। पहले यह कार्यक्रम शाम 6 बजे होना था। इसमें 23 जिलों के छात्र बुलाए गए हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, अभी तक सिर्फ 5 हजार लोग ही पहुंचे हैं। राहुल गांधी बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे।

एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।

Continue Reading

देश

अतीक के बेटे का शव कब्रिस्तान पहुंचा:अंदर घुसने के लिए भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ी, भाई उमर-अली को लेकर पहुंची पुलिस

Published

on

प्रयागराज, झांसी, लखनऊ, एजेंसी। अतीक अहमद के 21 साल के बेटे अबान का शव कब्रिस्तान पहुंच गया है। थोड़ी देर में उसे पिता की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। भाई अहजम रोते हुए शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचा तो भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।

कब्रिस्तान के बाहर 5-7 हजार की भीड़ मौजूद है। अबान के दोनों भाई अली और उमर झांसी और लखनऊ जेल से प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंच चुके हैं। वैन के बाहर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। कब्रिस्तान के आसपास 1,000 से ज्यादा पुलिसवाले सुरक्षा में लगे हैं। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान के दादा फिरोज अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की भी कब्रें हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अली-उमर को जनाजे में शामिल होने के अलावा परिवार से एक घंटे मुलाकात की अनुमति दी है। इसके लिए कब्रिस्तान के बगल की एक मस्जिद में इंतजाम किया गया है। यहां दोनों की मुलाकात उनकी बुआ और भाई अहजम से होगी। इसके बाद दोनों को वापस जेल ले जाया जाएगा। अली-उमर को 4 साल में पहली बार पैरोल मिली है।

शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे अली को झांसी जेल से 30 पुलिसकर्मी 400 किमी दूर प्रयागराज के लिए लेकर रवाना हुए थे। उसका चेहरा नजर न आए, इसलिए पुलिस ने वैन पर पर्दे डाल दिए थे। उमर को भी इसी तरह सुरक्षा के बीच लखनऊ से प्रयागराज लाया गया।

भाई अहजम रोते हुए शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचा।

भाई अहजम रोते हुए शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचा।

शव पहुंचते ही कब्रिस्तान में घुसने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।

शव पहुंचते ही कब्रिस्तान में घुसने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।

जब अबान के शव को उतारा जा रहा था, उससे थोड़ी दूर अली पुलिस वैन में मौजूद था। उसने वहां मौजूद लोगों को समझाया कि शव को इस तरह से उतारो।

जब अबान के शव को उतारा जा रहा था, उससे थोड़ी दूर अली पुलिस वैन में मौजूद था। उसने वहां मौजूद लोगों को समझाया कि शव को इस तरह से उतारो।

पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

अबान भाई से मिलने जेल जा रहा था, सड़क हादसे में हुई मौत

अबान की गुरुवार सुबह झांसी में सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में उसके 4 और दोस्त थे। सुबह 10:30 बजे हाईवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। अबान-सोनू के शव शुक्रवार तड़के 4 बजे एक ही एंबुलेंस से झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव लाए गए। यहां अबान की बुआ का घर है। अतीक का घर टूटने के बाद अबान वहीं रहता था।

Continue Reading

देश

दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा:दीवार गिरने से 8 गाड़ियां दबीं, लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।

देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। इसके मलबे में आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

दिल्ली में बारिश के असर की तस्वीरें…

दिल्ली के देवली इलाके में पार्किंग की दीवार गिर गई।

दिल्ली के देवली इलाके में पार्किंग की दीवार गिर गई।

पार्किंग में खड़ी कारें दीवार के मलबे में दब गईं।

पार्किंग में खड़ी कारें दीवार के मलबे में दब गईं।

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम में गाड़ियां फंस गईं।

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम में गाड़ियां फंस गईं।

दिल्ली में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

दिल्ली में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

देशभर से मौसम की तस्वीरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। कई गांवों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। कई गांवों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सिर पर बैग रखकर बच्चे डूबे रास्तों को पार कर स्कूल जाते हुए।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सिर पर बैग रखकर बच्चे डूबे रास्तों को पार कर स्कूल जाते हुए।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि बच्चे मस्ती करते नजर आए।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि बच्चे मस्ती करते नजर आए।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Continue Reading

देश

CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्म

Published

on

चेंगलपट्‌टू (तमिलनाडु), एजेंसी। तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को इस केस के सुनवाई थी, इसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी।

जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी दायर की थी।

उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। विजय ने इसी साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

विजय की पत्नी संगीता श्रीलंकाई मूल की हैं।

विजय की पत्नी संगीता श्रीलंकाई मूल की हैं।

अर्जी में लिखा था- अप्रैल 2021 से विजय के एक्ट्रेस से संबंध

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, संगीता ने याचिका में कहा था कि उनके पति का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।

उन्होंने यह भी बताया था कि विजय ने उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी। उपेक्षित किया और छोड़ दिया। जरूरत पड़ने पर वह उस अभिनेत्री को भी मामले में दूसरा पक्षकार बनाएंगी।

संगीता का कहना था कि उनका रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है। विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए हैं। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे। ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी थीं कि उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ रहा था। इसलिए स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक दिया जाए।

चुनाव के दौरान चर्चा में रहा था मामला

विजय और संगीता के तलाक की कानूनी कार्यवाही 26 फरवरी को शुरू हुई थी। बाद में इसे 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले का समय था।

चुनाव प्रचार के दौरान यह तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677