Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्यपाल डेका से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात

Published

on

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों और जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।

        श्रीमती आप्टे ने बताया कि अब तक वे स्कूलों, बैंकों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 55 हजार से अधिक कपड़े की थैलियों का वितरण कर चुकी हैं, ताकि लोगों को प्लास्टिक उपयोग से दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में 6 पुस्तकों का प्रकाशन कराया गया है। साथ ही शासकीय अस्पतालों में जरूरतमंद माताओं और नवजात शिशुओं के लिए जच्चा-बच्चा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

      राज्यपाल ने उनके सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। ज्ञातव्य है कि श्रीमती आप्टे नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा

Published

on

मालखरौदा। हिंदू बहन-बेटियों को धर्माधारित समुदाय में ही शादी करने का संवैधानिक अधिकार देने की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पहचान छुपाकर ब्रेनवॉश किया जा रहा है। जाल में फंसाकर शादी की जा रही है। बच्चे होने के बाद प्रताड़ना की जा रही है। सामूहिक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। जबरन धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाने की बात कही गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह देश के खिलाफ घुसपैठ की साजिश है। मांग की गई है कि इन विषयों पर संज्ञान लिया जाए। हिंदू समाज को धर्म आधारित समुदाय में ही शादी की कानूनी और संवैधानिक स्वतंत्रता की अनुमति दी जाए।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भदराखार के जंगल में चल रहा था जुआ 14 आरोपियों से एक लाख रुपए जब्त

Published

on

जांजगीर। भदराखार के जंगल में ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 14 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके फड़ से रू.1,03,800 नकद, दो बाइक और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ग्राम सिंघुल-भदराखार के सुनसान इलाके में रविवार देर शाम 14 जुआरी ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पुलिस उन पर कार्रवाई करने पहुंच चुकी है। एसपी विजय कुमार पांडेय के सख्त निर्देश के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सभी जुआरियों को भागने का मौका दिए बिना रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदराखार में बड़े पैमाने पर जुआ फड़ संचालित हो रहा है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग पहुंच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी। मौके से कैश रू.1,03,800, बाइक और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम साहू ( सरवानी), दिलीप कुमार पैकरा ( तिपरगंज), विक्की वर्मा (सेल), कमलेश कैवर्त (रामपुर), गेंदराम कैवर्त (कोट), रतन केंवट ( सिंघुल), ओम कुमार कैवर्त ( कोट), जगदीश दास मानिकपुरी ( मड़वा), परमेश्वर देवांगन ( कटगी), सुनील केंवट ( अमोदी), माधवराम लोहार ( सरवानी), समीर प्रेमी ( तुरकीनडीह), कमलनारायण साहू (33, अमोदी) और भीमराम कैवर्त (59, अमोदी) शामिल हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन के खिलाफ विधायक का धरना:प्रशासन ने 5 हाईवा जब्त किए, कार्रवाई के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम केवा-नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ब्यास कश्यप मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।

देर रात तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांच हाईवा वाहनों को जब्त किया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विधायक ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना दी।

विधायक ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना दी।

महिलाओं ने सुनाई परेशानी

ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन का कार्य जारी है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों का विरोध करने वालों को धमकियां दी जाती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।

सूचना मिलते ही सड़क पर बैठे विधायक

विधायक ब्यास कश्यप ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी दी। इसके बाद वे ग्रामीणों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला स्तरीय टास्क फोर्स को मौके पर भेजा गया। टीम ने जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों और एक भाजपा नेता के बीच प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। रेत भंडारण और परिवहन को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विधायक ने लगाए संरक्षण के आरोप

विधायक ब्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध रेत कारोबार को संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण रेत माफियाओं के हौसले बढ़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतें गंभीर हैं और अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से लगातार निगरानी और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।

जांच जारी

प्रशासन ने जब्त किए गए पांचों हाईवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित मामलों की जांच जारी है और खनिज नियमों के उल्लंघन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

देर रात तक चली कार्रवाई के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677