छत्तीसगढ़
रायपुर : राज्यपाल डेका से वाटर वुमेन सुश्री पाठक ने की सौजन्य भेंट
नदियों के किनारे 25 लाख पौधे लगाएं
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वाटर वुमेन और पंचतत्व फाउंडेशन नोएडा (उ.प्र) की संस्थापक सुश्री शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। सुश्री पाठक ने बताया कि उन्होंने आयोध्या से रामेश्वरम तक पद यात्रा की है साथ ही गोमती एवं सरयू नदी के उद्गम से लेकर समागम तक यात्रा कर 25 लाख पौधे नदियों के किनारे लगाए और नदियों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में उनके साथ 15 लाख लोग जुड़े हुए है। छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों को जोड़ा जाएगा।
श्री डेका ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने भी राज्यपाल को सिंदूर का पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य प्रोफेसर हरिशंकर सिंह उपस्थित थे।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
कोरबा
वृद्ध हितग्राही हीरालाल व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण से लाभान्वित
कोरबा। स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित प्राशांति वृद्धाश्रम कोरबा के निवासी वृद्धजन हीरालाल चौहान को व्हील चेयर उपलब्ध नहीं कराए जाने संबंधी समाचार के सम्बंध में समाज कल्याण विभाग कोरबा द्वारा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की गई है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर द्वारा हितग्राही का चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण उपरांत हीरालाल चौहान को दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शौच सुविधा युक्त कुर्सी एवं मोड़कर रखी जाने वाली मानक व्हील चेयर उपलब्ध करा दी गई थी। साथ ही वृद्धाश्रम के अन्य वृद्धजनों को भी लगभग 10 व्हील चेयर प्रदान की गई हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है । समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के हित में शासन की योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण सतत रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
