Connect with us

कोरबा

रामपुर पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित विवेचना कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मामले में 06 विधि से संघर्षरत बालकों पर पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई

Published

on

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी के प्रकरण में खुलासा

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोरबा पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी

आरोपियों के कब्जे से एसी (AC) के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ कुल 37 नग माल मशरूका जप्त किया गया

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

अपराध क्रमांक– 360/2026 धारा– 303(2), 3(5) बीएनएस

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता :-

  1. कमलेश पाण्डेय, पिता स्व. जवाहर लाल पाण्डेय, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी – लाल घाट बालको शिव मंदिर के पास, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)।
  2. बिद्दू कुमार साव, पिता रंजीत कुमार साव, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी – राताखार बजरंग चौक, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।
  3. आशीष यादव, पिता अशोक यादव, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी – परसाभाठा गणेश चौक के पीछे, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)।
    विधि से संघर्षरत बालक :-
    कुल 06 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाए जाने पर पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर दिनांक 25.04.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में चोरी संबंधी रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विस्तृत विवेचना, पूछताछ एवं तकनीकी जांच प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी कमलेश पाण्डेय, बिद्दू कुमार साव एवं आशीष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। जांच के दौरान 06 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी सामने आने पर पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई।

तत्पश्चात आरोपियों के कब्जे से एसी (AC) के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ कुल 37 नग माल मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। जप्ती उपरांत विधिवत दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण की गई।

साक्ष्य, गवाहों के कथन एवं तकनीकी विवेचना के आधार पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कोरबा पुलिस की अपील :-
जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु कोरबा पुलिस लगातार सक्रिय है। किसी भी प्रकार की चोरी, संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677