Connect with us

कोरबा

राठौर समाज का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Published

on

डॉ. चरणदास महंत, श्रीमती ज्योत्सना महंत, जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

कोरबा। समाज के लोगों को जागरूक करना, सामाजिक समस्यायों का समाधान करना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और समाज के लोगों का हर संभव सहयोग करना ही सामाजिक व्यवस्था है। उक्त कथन विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने क्षत्रिय राठौर समाज के सामाजिक भवन में क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेश स्तरीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि व्यक्त किया। डॉ. महन्त ने आगे कहा की समाज की एकता ही समाज को उन्नति और समृद्धि की ओर लेकर जाती है। कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में क्षत्रिय राठौर समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि कोरबा संसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में सामाजिक पदाधिकारियों की भूमिका कई पहलुओं पर आधारित होती है जो सामाजिक दायित्व और नैतिक कर्तव्यों से जुडी होती है. समाज को सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. सांसद महंत ने क्षत्रिय राठौर समाज के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें और बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय राठौर समाज और भी प्रगति, उन्नति करे.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि क्षत्रिय राठौर समाज पूरे प्रदेश में एकजुटता के साथ कार्य करते हुए समाज एवं प्रदेश को और भी ऊँचाइयों तक लेकर जा रहा है. श्री अग्रवाल ने बताया कि जब वे 2008 में पहली बार विधायक बने तब उन्होंने विधायक निधि की 90 प्रतिशत राशी सामाजिक भवनों के लिए दिया. सबसे पहले 2 लाख किचन कक्ष एवं 2 लाख कमरा निर्माण के लिए दिया. महापौर रेणु अग्रवाल एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अन्य विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख की राशि मंजूर किये, वहीँ सांसद डॉ. चरणदास महंत ने भवन एवं मंच निर्माण के लिए कुल 10.50 लाख की राशि मंजूर किया साथ ही 5 लाख की राशी बालको प्रबंधन से सहयोग दिलवाया गया. वर्ष 22-23 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 लाख की राशि प्रदान कर इस स्थल को संवारने का कार्य किया. श्री अग्रवाल ने कहा कि इसी प्रकार हमने कोरबा में विभिन्न समाजों को उनके सामाजिक कार्यों के लिए स्थान के साथ – साथ भवन बनवाने के कार्य को प्राथमिकता देते हुए काम करवाया और आगे भी आप सबके आशीर्वाद से सामाजिक उत्थान के कार्य को गति प्रदान करते रहेंगे.
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने वीर दुर्गादास राठौर के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत सत्कार किया गया. कार्यक्रम में मुख्या रूप से मुकेश राठौर, हरीश परसाई मनोज चौहान,क्षत्रिय राठौर समाज के जिलाद्ध्यक्ष संतोष राठौर, सनत राठौर, केदार राठौर, नव निर्वाचित प्रदेश अद्ध्यक्ष पवन राठौर, राजेंद्र राठौर, गोवर्धन राठौर, महिला प्रदेश अद्ध्यक्ष ममता राठौर, परसराम राठौर, ओंकार राठौर, हेमंत राठौर, रामनारायण राठौर, माधव राठौर, दिनेश राठौर, राजेंद्र राठौर, नरेन्द्र राठौर, पारसनाथ राठौर, रामकुमार राठौर, तोरण राठौर, कमलेश राठौर, अजय राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, राजेश राठौर सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन

Published

on

कोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending