Connect with us

कोरबा

एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

Published

on

कोरबा। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा अब नियमित रूप से उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के कारण अब लोगों को बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

हाल ही में कुसमुंडा-गेवरा की 70 वर्षीय सोनमती का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में किया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और तीसरे ही दिन में बिना सहारे चलने लगीं। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसी क्रम में गेवरा निवासी 58 वर्षीय कमलेश का भी दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही उन्होंने फिजियोथेरेपी के जरिए चलना शुरू कर दिया और दर्द से काफी राहत मिली। वहीं कोरबा की 70 वर्षीय मीरा बक्शी का भी बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन कर उन्हें लंबे समय से चल रहे दर्द से निजात दिलाई गई।
डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों को सर्जरी के दूसरे दिन से ही वॉकर की मदद से चलाया गया और जल्द ही वे बिना सहारे चलने लगे। नियमित फिजियोथेरेपी से उन्हें तेजी से रिकवरी मिली।
डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न कर समय पर इलाज कराना जरूरी है। एनकेएच प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल में अब तक 200 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें घुटना, कूल्हा और कंधे के ऑपरेशन शामिल हैं। इस सुविधा से जिले के मरीजों को कम खर्च में बेहतर और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में रद्द की गई 14 ट्रेनें बहाल:बिलासपुर-रायपुर, रायगढ़-कोरबा लाइन की हैं गाड़ियां, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फैसला

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त की गई 14 यात्री ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोबारा शुरू किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि, कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से बहाल किया जाएगा। यह बहाली 19 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक जारी रहेगी।

बहाल की गई ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू को भी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोबारा संचालित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई।

शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड ट्रेनें रिस्टोर

19 से 22 अप्रैल 2026 तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा -रायपुर -कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई।

Continue Reading

कोरबा

गरीबों के 79 लाख गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार:कोरबा में परिवार के आधार से सीड कर हड़पी इंदिरा आवास की राशि

Published

on

कोरबा। कोरबा में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला (47), निवासी नंदबाग रूमगरा को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने इंदिरा आवास योजना के तहत गरीबों के आवास के लिए आई करीब 79 लाख रुपए की राशि अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर कर गबन किया था। जांच में सामने आया कि गौरव शुक्ला बैंक ऑफ इंडिया, शाखा कोरबा में कियोस्क संचालक के रूप में कार्यरत था।

उसने बैंक कर्मचारियों की स्टाफ आईडी का दुरुपयोग कर उन हितग्राहियों के खाते सक्रिय कराए जो 2010-11 में आई राशि के समय से बंद पड़े थे। इसके बाद उसने हितग्राहियों के आधार कार्ड को अपने, पिता, माता, पत्नी और पुत्र के आधार नंबरों से सीड किया।

AEPS के जरिए धोखाधड़ी का तरीका

आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर वह सीधे उन खातों से राशि अपने खातों में स्थानांतरित करता रहा। आरोपी ने 2017 में फाइनेंसियल सॉफ्टवेयर सिस्टम की खामियों का फायदा उठाया।

सिस्टम की खामियों का उठाया लाभ

उस समय सिस्टम में आधार लिंकिंग सत्यापन अनिवार्य नहीं था और ऑटो लॉगआउट का फीचर भी नहीं था। बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट के रूप में लंबे अनुभव का सहारा लेकर उसने कर्मियों की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए बंद डोर्मेंट खातों को एक्टिव किया।

फर्जी आधार सीडिंग की बड़ी संख्या

जांच में यह भी पता चला कि आधार सीडिंग का काम 10 अलग-अलग स्टाफ यूजर आईडी के माध्यम से 620 प्रविष्टियों में किया गया। इनमें से अधिकांश प्रविष्टियां बिना भौतिक आधार दस्तावेज के सत्यापन के ही दर्ज की गई थीं।

आरोपी पर दर्ज धाराएं और कार्रवाई

कुछ प्रविष्टियां फाइनेंसियल सिस्टम और कियोस्क ऑपरेटर आईडी से भी की गई थीं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 421, 409, 120(इ), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी) और 13(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

कोरबा

महतारी वंदन ई-केवाईसी निःशुल्क, पैसे मांगने पर होगी कार्रवाई:कोरबा में सीएससी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधा, शिकायत के लिए नंबर जारी

Published

on

कोरबा। कोरबा में महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून तक जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। योजना के अंतर्गत कार्यरत सीएससी-व्हीएलई को सीएससी-एसपीव्ही कार्यालय रायपुर के माध्यम से प्रति पूर्ण कार्य 9.84 रुपये का कमीशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा।

ई-केवाईसी शिविर में महिलाओं की भीड़।

ई-केवाईसी शिविर में महिलाओं की भीड़।

ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना ID जमा करें

हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीकरण आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी महतारी वंदन योजना आईडी की जानकारी हेतु हितग्राही अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

चॉइस सेंटर में लोग ई-केवाईसी के लिए जुट रहे हैं।

चॉइस सेंटर में लोग ई-केवाईसी के लिए जुट रहे हैं।

समस्या होने पर 8085190563 या 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल करें

सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर पैसे की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए शासन के द्वारा शिकायत नंबर भी जारी किए गए हैं।

योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो कार्यालय के फोन नंबर 8085190563 अथवा 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी करने के नाम पर पैसे लेने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है, जहां चॉइस सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिला प्रशासन ऐसे चॉइस सेंटर संचालकों पर लगातार नजर रख रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677