कोरबा
संस्कारम टीम ने किया कम्बल वितरण, अखबार वितरक संघ ने न्यूज पेपर पढ़ने किया प्रेरित
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई गोढ़ी का सात दिवसीय शिविर चाकामार में आयोजित
कोरबा।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी का विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत चाकामार के वार्ड न. 11 -12 स्थान हाथीमुड़ में आयोजित हुआ। प्रातकाल 5:00 बजे योग आसन से दिनचर्या प्रारंभ हुआ, जिसमें 46 स्वयंसेवक जो कि कक्षा 11वीं 12वीं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें बालिकाएं 31 तथा बालक 15 थे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत चाकामार के सरपंच विजय कुमार मंझवार तथा विशेष अतिथि मनोज कर्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य शा. उ. मा.वि. गोढ़ी श्रीमती रिनी दुबे द्वारा किया गया। अंजना भगत, किशोरी व हेमलता आदि शिक्षिकाएं शामिल रहीं तथा नूतन केंवट, पुष्पा महिलांगे परिचारिका थी। शिविर में बच्चों द्वारा श्रमदान, खेलकूद, तालाबों एवं गांव की साफ सफाई, संध्या प्रार्थना तथा रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम पंचायत गोढ़ी वार्ड न. 5 के पंच पदम् सिंह चंदेल मुख्य अतिथि थे। जिनके द्वारा नशा मुक्ति एवं नवसाक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। विशिष्ट अतिथि संस्कारम संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल द्वारा 46 बच्चों को कंबल वितरण किया गया और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, रामायण सिंह, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल व बालको इकाई के संरक्षक रेशम साहू के द्वारा पानी बोतल एवं फली चिक्की और अगरबत्ती वितरण कर, न्यूजपेपर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के औचक निरीक्षण में सजग एवं सतत सतर्क रहने वाले रा.से.यो. में सर्वोच्च सम्मानप्राप्त प्रोफेसर डॉ योगेंद्र कुमार तिवारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिविर का आयोजन बहुत उत्तम ढंग से हुआ है, लेकिन बिना सुविचार लेखन के शिविर का स्वरुप कमतर लगता है। अत: प्रतिभागियों ने दूसरे दिन रंगों से सुविचार उकेरते हुए उनके विचारों को मूर्तरूप प्रदान किया। डॉ. तिवारी ने स्कूल प्राचार्य एवं शिविर के संयोजकों की प्रशंसा की तथा वार्ड न. 5 के पंच पदमसिंह चंदेल के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किये कि काश आपके जैसे आग्रही, परोपकारी, निश्छल सेवाव्रती, सहृदयी, दूरदर्शी और भी लोग होते तो समाज का सामाजिक स्वरूप कितना सकारात्मक होता। चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा धृतलहरे, सरोज केशरी, कुसुमलता चंद्रा कार्यक्रम के तीसरे दिन बतौर अतिथि शामिल हुए एवं अनीता ओहरी, प्रवीण चौबे एवं खेल विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह राजपूत भी शिविर में शामिल हुए।
प्राचार्या शा. उ. मा.वि. गोढ़ी श्रीमती रिनी दुबे द्वारा शिविर प्रभारी आर. कश्यप तथा पवन श्रीवास को शिविर सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था। समापन दिवस पर प्रभारी आर. कश्यप द्वारा आभार प्रदर्शन किया तथा प्राचार्या श्रीमती रिनी दुबे द्वारा शिविर समापन की घोषणा की गई।

एनएसएस के इन प्रतिभागियों ने लिया शिविर में भाग
रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप
रितु पटेल, कुसुम, प्रियंका, करुणा, मगजी, योगेश, प्रकाश, आकाश।
वीर नारायण सिंह ग्रुप
सुखदेव, अशोक, कुणाल, कृष्णी, अनीशा, गरिमा, अंजली, गायत्री।
आजाद ग्रुप
सूरज, ख्वाहिश, नेहाल, मधु, नीतिका, रागनी, खुशबू, नीलू।
रानी दुर्गावती ग्रुप
जय, श्वेता, नवीन, रिया, राखी, शिवम, विभा, भुवनेश्वर।
अहिल्याबाई ग्रुप
निकीता, मानसी, नंदनी, जयप्रकाश, कुलदीप, मनीष, पूनम।
कल्पना चावला ग्रुप
सुमन, सरस्वती, लक्ष्मीन, साधना, रागिनी, कुसुम, दिव्या।

कोरबा
अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन, सुरेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त
जमनीपाली। जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के आगामी कार्यकाल 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया । सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल (पत्रकार) के नाम का प्रस्ताव प्रेमकुमार अग्रवाल ने रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया । वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बैजनाथ अग्रवाल (भवानी) राजेन्द्र अग्रवाल राजा दर्री, मनीष अग्रवाल दर्री, प्रेमकुमार अग्रवाल सुमेधा का चयन किया गया । मनोज कुमार अग्रवाल एल्डरमेन को एक बार पुन: सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहसचिव आशीष अ्ग्रवाल बंटी स्याहीमुड़ी को बनाया गया, कोषाध्यक्ष के पद के लिए सुरेश अग्रवाल (बालाजी) के नाम का चयन किया गया । दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा का गठन 2007 में किया गया था तब से आज तक लगातार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेश अग्रवाल बालाजी को दिया जाता रहा है ।

पहली बार सह कोषाध्यक्ष पद का गठन किया गया, इस पद के लिए अशोक स्टील के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई । मंत्री आशीष अग्रवाल पूर्व एल्डरमेन, प्रचार प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल और विकास अग्रवाल, श्यामा मेडिकोज को बनाया गया । कार्यकारिणी सदस्य में विनोद सिंघानिया एवं राजू भाई गोयल का चयन किया गया । आयकर सलाहकार मुकेश अग्रवाल, विधिक सलाहकार दिलीप अग्रवाल अधिवक्ता तथा निर्माण सलाहकार शुभम अग्रवाल सिविल इंजीनियर को बनाया गया है ।
संरक्षक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल प्रगति, महेश अग्रवाल बुंदेलखंड को बनाया गया ।
विशेष आमंत्रित सदस्य में गौरीशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश, लक्खीराम, घनश्याम प्रसाद अग्रवाल, बैजनाथ महेश्वरी, द्वारिका शर्मा, विनोद छुरी, मुकेश मधु स्वीट्स, हनुमान मित्तल, विष्णु पोद्दार, सुरेश जगदम्बा, अशोक अग्रवाल दर्री, गोविंद सिंघानिया, ऋषि कुमार, मुरारी लाल, सीताराम मनाेज कुमार, संजीव पोद्दार, विजय सोसायटी, रमेश सोसाइटी, प्रमोद अग्रवाल एलआईसी, विजय प्रगति, सुलभ प्रगति, केशव अग्रवाल, विक्रम कुमार शैम्पी अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, बजरंग गाेयल, सुरेश सोसाईटी, मनोज सिंघानिया, अशोक अग्रवाल अशोक क्लाथ, मनीष पालीवाल, मनोज ड्रग हाउस, राकेश गाेयल ड्रगडील, चतुर्भुज अग्रवाल, गिरधारी लाल, राकेश सिंघानिया, अरविंद अग्रवाल, दयानंद गुप्ता, अशोक जगदम्बा क्लाथ, केदारनाथ, रोशन कुमार, संजय सुमेधा, अशोक विनु, अर्जुन सिंघानिया, गोविंद अग्रवाल दर्री, प्रदीप अग्रवाल दर्री, ओमप्रकाश सुमित अग्रवाल, अमित लाला, सौरभ अग्रवाल पार्वतीमाल, दिनेश खेतान, दुर्गेश अग्रवाल, दीपक इंदिरानगर, अजय इंदिरानगर, टिंकु जमनीपाली, रामजीवन अग्रवाल, शिव अग्रवाल, ऋषिकेश जमनीपाली, अशोक जमनीपाली, शैलेष गाेयल, अरूण अग्रवाल, बद्रीनाथ, अरूण केडिया, नीलेश समलेश्वरी, आशीष मंगलाबाजार विकास मित्तल, संदीप अयोध्यापुरी, चंद्रप्रकाश जैलगांव, सुरेश कुमार जमनीपाली, अनुप गुप्ता, बृजेश एचटीपीपी, सुरेश अग्रवाल एचटीपीपी, विजय अग्रवाल स्याहीमुड़ी, विजय गर्ग, सुरेश बुंदेलखंड, राजू राजकुमार, विनय केडिया, शिव सिंघानिया, प्रमोद बर्तन, विजय एमआईजी 72, विजय आरटीओ, रविश्याम आटो, डी डी अग्रवाल, संतोष मेडिकल, रामलाल तिरूपति, राकेश शारदा प्रोविजन एनटीपीसी, केदारनाथ, कांशी अग्रवाल, राजेश आईबीपी, पी डी अग्रवाल, मुकेश छाया बाजार, सुशील मारूति बिलासपुर, अनिल दर्री, मनोज गाेयल दर्री, विजय राजेश बर्तन, संजय भगवती दर्री, अरूण गाेयल दर्री, अरूण गाेयल दर्री, अरूण मित्तल दर्री, अजय मित्तल दर्री, सुशील सिंघानिया, रविगोयल दर्री, जगदीश बुक दर्री, राजा केडिया, राजकुमार दर्री, मयंक सिंघानिया, सुभाष सिंघानिया, संजय वर्षा दर्री, कमल मित्तल दर्री, शंकर महेश्वरी, जुगल किशोर खेमका सहित अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के समस्त आजीवन सदस्यों को विशेष आमंत्रित में शामिल किया गया है ।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के समस्त अग्रबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन के लिए मुझें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा । मैं और मेरी टीम अग्रबंधुओं के सहयोग से समाज को ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे ।
कोरबा
आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित
कोरबा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में संचालित व्यवसाय- कोपा, आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) एवं आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।
कोरबा
468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 22 जुलाई तक कुल 468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 476 मिलीमीटर, अजगरबहार 332.8, भैंसमा, 409, करतला 412.1, बरपाली 508.9, कटघोरा 479, दीपका 505.6, दर्री 580.9, पाली 510.2, हरदीबाजार 399.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 503.2, और पसान तहसील में 499.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
