Connect with us

कोरबा

सरपंच पर रेत परिवहन पर अवैध वसूली का आरोप:RTI का आवेदन फाड़ा, लोगों से गाली-गलौज और धक्कामुक्की का वीडियो वायरल

Published

on

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा में सरपंच और ग्रामीणों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरपंच ग्रामीणों से गाली-गलौज और धक्कामुक्की करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पुराना यह वीडियो उस समय का है, जब कुछ ग्रामीण सूचना के अधिकार के तहत गांव में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा लेने सरपंच के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान कहासुनी विवाद में बदल गई। ग्रामीणों ने सरपंच और उनके भाई पर आवेदन फाड़कर फेंकने, दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाद के पीछे हसदेव नदी से हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

रेत परिवहन के नाम पर 200 रुपए वसूली का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि भैसामुड़ा में हसदेव नदी से दिनदहाड़े रेत निकाली जा रही है। नदी में ट्रैक्टरों की कतार लगाकर रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेत ले जाने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर से सरपंच 200 रुपए लेते हैं। पैसे नहीं देने पर ट्रैक्टर रोक दिया जाता है।

स्थानीय ग्रामीण और ट्रैक्टर मालिक अशोक ने दावा किया कि रेत परिवहन के लिए उसे प्रति ट्रैक्टर 200 रुपए देने पड़ते हैं। उसके पास दो ट्रैक्टर हैं और वह अब तक 2 लाख रुपए से अधिक दे चुका है। उसका आरोप है कि पैसे नहीं देने पर गाड़ी रोक दी जाती है। इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कथित वसूली का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

कुदरमाल और तरदा में भी अवैध उत्खनन का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, भैसामुड़ा के अलावा उरगा क्षेत्र के कुदुरमाल, तरदा सहित अन्य स्थानों पर भी हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए दिनदहाड़े रेत निकालकर बेचे जाने का आरोप है।

ग्रामीणों ने शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और खनिज विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

सरपंच बोले- आपसी लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

वहीं, सरपंच आनंद बिंझवार ने ग्रामीणों के सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो आपसी लेनदेन को लेकर हुए विवाद का है। उन्होंने किसी भी तरह के पैसे की मांग करने या लेने से इनकार किया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में नाबालिग का विवाह रुकवाया:परिजनों को दिलाई शपथ, बाल विवाह मुक्त अभियान की रैली में 500 से ज्यादा लोग शामिल

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना मिली। पुलिस और महिला-बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। टीम ने परिजनों को समझाइश देकर बाल विवाह नहीं कराने की शपथ भी दिलाई।

बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला प्रशासन, महिला-बाल विकास विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के जरिए लोगों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

मुखबिर से एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विवाह रुकवाया और परिजनों व संबंधित लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में बाल विवाह नहीं कराने की शपथ दिलाई।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाइश दी गई है।

सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के लोगों से बाल विवाह रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है। यह उनके अधिकारों और भविष्य को भी प्रभावित करता है।

कलेक्टर ने बताया कि केंद्र सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन के बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में ऑनलाइन सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार:दूसरों को भी खिला रहा था दांव, फोन-पे नंबर से लाखों के UPI लेन-देन की जानकारी मिली

Published

on

कोरबा। कोरबा में कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की (43) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और दूसरों को भी सट्टा खिला रहा था। उसके फोन-पे नंबर से लाखों रुपए के UPI लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस ने मोबाइल, सट्टा पट्टी और नकद रकम जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती रानी रोड पर मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। वह सट्टा पट्टी भी लिख रहा है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। वहां आरोपी मोबाइल से सट्टा खेलते मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मोबाइल की जांच की।

मोबाइल में मिले सट्टा साइट के स्क्रीनशॉट

मोबाइल की जांच में ऑनलाइन सट्टा साइटों के स्क्रीनशॉट, सट्टा पट्टी के अंकों की तस्वीरें और अन्य जानकारी मिली।

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, मोबाइल और नकद रकम जब्त की है। उसके फोन-पे नंबर से लाखों रुपए के UPI लेन-देन की जानकारी भी मिली है। पुलिस अब लेन-देन और सट्टे से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपी का पूरा नाम मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की है। वह स्व. ईस्माइल कुरैशी का बेटा है। आरोपी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास का निवासी है।

उसके खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 968/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की है।

बस स्टैंड इलाके से भी पकड़े गए थे 6 से ज्यादा लोग

कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड इलाके में सट्टा पट्टी लिखने के मामले में 6 से अधिक लोगों को पकड़ा था। उनके पास से मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त की गई थी।

कोरबा पुलिस ने लोगों से सट्टा-जुआ से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों की जानकारी नजदीकी थाना-चौकी या डायल 112 पर देने को कहा है।

Continue Reading

कोरबा

ट्रेलर वाहन से लूट कारित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

थाना बांकीमोंगरा की कार्यवाही

  • कोरबा। प्रार्थी वेद प्रकाश सिंह ने दिनांक 1210.2026 को प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि रामबाबु कैम्प सुराकछार के पास खड़ी मेरा ट्रेलर क्र. सीजी 04 एच बी 5231 एवं सुरिजपाल का ट्रेलर क्र. सीजी 12 एस 1698 का हार्स इंजन के दो-दो टायर को मुन्शी विकास यादव को तलवार से डरा धमकाकर चोरी कर ले जा रहे थे, जो चिल्लाने पर छोड़कर भाग गये तथा सुरिजपाल के ट्रेलर के केबिन अंदर प्रवेश कर 02 नग बैटरी, जैक, व्हील पाना को भी लूटकर ले गये थे, एक आरोपी नजीर अली पिता रियासत अली उम्र 26 साल साकिन तेन्दुटिकरा उदयपुर थाना उदयपुर जिला सरगुजा छ.ग. पहले ही पकड़ा गया था। दूसरा घटना के बाद से फरार था। इनके द्वारा कुल 1,11,700 रूपये का सामान लूटा गया, की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 207/2026 धारा 331 (4), 309 (4), 3(5) बीएनएस, 25. 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी नजीर अली के पेश करने पर अपराध में प्रयुक्त कार क्र. सीजी 04 पी सी 9142 एवं अपराध में प्रयुक्त 01 नग धारदार तलवार एवं लूटी गई मशरूका 02 नग बैटरी, जेक, व्हील पाना तथा घटनास्थल के पास छोडे गये 04 नग टायर जुमला 1,11,700 रूपये का मशरूका बरामद कर आरोपी को विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था, प्रकरण में फरार आरोपी सहमत उर्फ राजा खान घटना के बाद से फरार था, जिसे आज दिनांक 29.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
  • आरोपी का नाम सहमत खान उर्फ शहमद उर्फ राजा खान पिता इब्राहिम मोहम्मद उर्फ राजू खान उम्र 22 साल. साकिन वार्ड नंबर 7 अंबिकापुर रोड सुराबहार शिकारी मोडल्ला झंडा चौक कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग.।
  • उक्त प्रकरण में पूर्व में 01 आरोपी को भेजा गया है जेल।
  • उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव, सउनि नंदलाल टंडन, आरक्षक 779 हरीश मरावी, आरक्षक 742 मुकेश यादव, आरक्षक 853 दिलेर मनहर की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677