Connect with us

देश

सेंसेक्स 1372 अंक चढ़कर 74,068 पर बंद:निफ्टी में भी 400 अंकों की तेजी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

Published

on

मुंबई,एजेंसी। शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

बाजार में यह उछाल 1 बजे के आस-पास अल अरबिया की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी की एक वजह ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेत भी रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को 5 दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिखा।

आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और सिर्फ एक शेयर में गिरावट रही।

आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और सिर्फ एक शेयर में गिरावट रही।

मीडिया, ऑटो और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

इंडेक्सकरंट लेवल% बदलाव
निफ्टी मीडिया1,2973.45
निफ्टी प्राइवेट बैंक25,0462.49
निफ्टी ऑटो24,5152.43
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज26,7422.10
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स33,5821.93
निफ्टी मेटल11,0591.80
निफ्टी IT29,6491.72
निफ्टी रियल्टी6741.59
निफ्टी PSU बैंक (सरकारी बैंक)8,3581.53
निफ्टी ऑयल एंड गैस10,8791.31
निफ्टी FMCG46,4081.25
निफ्टी हेल्थकेयर14,2301.07
निफ्टी फार्मा22,2400.85

अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें…

1. एशियाई बाजार में भी तेजी

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.43% चढ़कर 52,252 के स्तर पर बंद हुआ।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.74% चढ़कर 5,553 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.79% चढ़कर 25,063 पर पहुंच गया है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.78% चढ़कर 3,881 पर बंद हुआ।

2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही

  • डाउ जोन्स 631 अंक (1.38%) चढ़कर 46,208 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% चढ़कर 21,946 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 74 अंक (1.15%) चढ़कर 6,581 पर बंद हुआ।

3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं।

कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है।

4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 93.64 पर आया

भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है।

सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

Continue Reading

देश

सोनिया की किताब में कई अनदेखी फोटो

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। 544 पेज और 7 चैप्टर की इस किताब में कई अनसुनी कहानियों के अलावा कई ऐसे फोटोग्राफ भी हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए। इनमें से कई फोटो राजीव गांधी तो कुछ प्रियंका गांधी ने क्लिक की हैं।

किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

Continue Reading

देश

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के:दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, तमिलनाडु में बारिश, यूपी के 4 शहरों की हवा खराब

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 9:54 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां AQI 821 दर्ज किया गया। इस सूची में भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल था। लाहौर 430 AQI के साथ 14वें स्थान पर रहा।

वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक का AQI 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी AQI 400 के पार पहुंच गया है। यूपी के नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 दर्ज किया गया। एमपी में रात का तापमान 11°C और यूपी में 15°C तक गिर गया है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है।

तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत 4 राज्यों से गाड़ियों के प्रदूषण पर जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सरकारों के साथ MCD और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने पूछा है कि तय उम्र पूरी कर चुकी और प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करने वाली गाड़ियों की एंट्री और उनके चलने पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही, ऐसी गाड़ियों की पहचान और जांच की व्यवस्था की जानकारी भी मांगी है। इसमें PUC सर्टिफिकेट की अनिवार्यता लागू कराने के कदम शामिल हैं।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की बेंच ने कमर्शियल और निजी गाड़ियों के लिए लागू नियमों और उन्हें लागू करने की व्यवस्था का ब्योरा मांगा है। खास तौर पर पड़ोसी राज्यों से दिल्ली-NCR में आने वाली गाड़ियों पर जानकारी देने को कहा गया है।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

फरीदकोट में पिछले एक सप्ताह से आसमान में धुंध छाई हुई थी। दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ गया।

फरीदकोट में पिछले एक सप्ताह से आसमान में धुंध छाई हुई थी। दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ गया।

देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा, हालांकि आसमान में हल्का प्रदूषण नजर आया।

देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा, हालांकि आसमान में हल्का प्रदूषण नजर आया।

यूपी: हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा, AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी

यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। हवा सांस लेने लायक नहीं रही। मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति खतरनाक स्तर में पहुंच गई है।

MP: में टेम्परेचर 11 डिग्री से नीचे, कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 1-2°C गिरेगा तापमान

दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। बीती रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ गया। कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री रहा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने अगले 4 दिन के अंदर पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है।

राजस्थान: लगातार दूसरे दिन पारा 38 डिग्री के ऊपर, रात में भी कम हुई सर्दी, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा

राजस्थान के शहरों में सोमवार को भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दीपावली के बाद 5 बड़े शहरों में हवा खराब

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

हिमाचल: 11 नवंबर से 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, 12-13 को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, टेंपरेचर 4॰C तक गिरेगा

हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। कल भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले छह दिन तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचे पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी-बागेश्वर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है।

Continue Reading

देश

शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा:बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी, 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम

Published

on

नई दिल्ली/ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है।

उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल किया है। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है।

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रही हैं। बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।

यूनुस की अंतरिम सरकार ने रद्द किया था पासपोर्ट

हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा आरिन ने हसीना की मांग को घर वापसी की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, सरकार ने हसीना के पहचान से जुड़े दस्तावेज रद्द कर दिए थे। अब वे बांग्लादेश की नागरिक होने के नाते अपने अधिकार वापस पाना चाहती हैं।

  • अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया था।
  • जनवरी 2025 में जुलाई-अगस्त के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के मामले में उनका सामान्य पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।
  • अप्रैल 2025 में चुनाव आयोग ने उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र लॉक कर दिया था।

बांग्लादेश के मंत्री ने शेख हसीना को आतंकवादी कहा

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 5 नवंबर को कहा था कि सरकार भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि है और हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाना चाहिए। कबीर ने पत्रकारों से बातचीत में हसीना को आतंकवादी भी कहा था।

पूर्व पीएम हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। 17 नवंबर 2025 को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन को कुचलने के मामले में दोषी ठहराया था।

अदालत ने माना था कि प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा कार्रवाई के आदेश देने में हसीना की भूमिका थी। इस कार्रवाई में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 1400 लोग मारे गए थे।

हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने अदालत के फैसले को भी खारिज करते हुए मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।

जून 2024 में हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मांग की कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया।

5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत आ गईं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677