Connect with us

कोरबा

सेवा मेरा योगदान’ से आसान हुई राह, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों में बढ़ा आत्मविश्वास

Published

on

दिव्यांग सहायता शिविर में पात्रतानुसार सहायक उपकरण वितरित, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से आसान हुआ आवागमन’

कोरबा 25 सितम्बर 2026। रोजमर्रा की जिंदगी में आवागमन की सहजता व्यक्ति के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को नई गति देती है। दिव्यांगजनों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना, रोजगार से जुड़े कार्य करना और दैनिक जरूरतें पूरी करना कई बार अतिरिक्त प्रयास की मांग करता है। दिव्यांगों की आवागमन सहज हो, अपने काम के लिए स्वयं आगे बढ़ सकें और रोजमर्रा की जरूरतें आत्मविश्वास के साथ पूरी कर सकें, इस दिशा में मिला एक सहायक उपकरण उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की इसी संवेदनशील पहल के तहत आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में दिव्यांगजनों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की सुविधा पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
सीएसईबी जूनियर क्लब में आयोजित शिविर में कोरबा विकासखंडों के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। यहां उनका पात्रता परीक्षण एवं आवश्यक मूल्यांकन किया गया और परीक्षण के आधार पर उन्हें उपयोगी सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम बरडीह के सोमत सिंह कंवर, भैंसमा के भुनेश्वर केंवट, केराकछार के लंबोदर और देवरमार के दुर्गा प्रसाद सहित अन्य दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर आई प्रसन्नता शिविर की संवेदनशीलता और उपयोगिता को सहज रूप से व्यक्त कर रही थी।

’मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से सोमत के काम को मिलेगी रफ्तार’

ग्राम बरडीह निवासी सोमत सिंह कंवर गांव में ब्रेड विक्रय का काम करते हैं। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब ब्रेड लेकर अलग-अलग स्थानों तक पहुंचना आसान होगा। आवागमन की सुविधा मिलने से वे अपने काम को अधिक सहजता से कर सकेंगे और रोजी-रोटी से जुड़े कार्यों में नई गति आएगी। उनके लिए यह ट्राईसाइकिल दैनिक सफर को सरल बनाने के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने का सहारा बनी है।
भैंसमा के भुनेश्वर केंवट ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना आसान होगा। रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आवागमन की सुविधा मिलेगी और अपने कार्य स्वयं करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
केराकछार के लंबोदर ने कहा कि आने-जाने में सुविधा मिलने से दैनिक कार्यों को पूरा करना पहले से अधिक सहज होगा। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर पात्रता परीक्षण और सहायक उपकरण मिलने से उन्हें काफी सुविधा मिली।
देवरमार के दुर्गा प्रसाद ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे घर से बाहर जरूरी कामों के लिए जाना आसान होगा। आवागमन की सुविधा मिलने से वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर सकेंगे।
दिव्यांग मीनाक्षी ने कहा, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब आने-जाने के काम आसान होंगे। अपने जरूरी कार्यों के लिए अधिक सहजता से बाहर जा सकूंगी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाऊंगी।

’एक ही स्थान पर मिला सहयोग, दिव्यांगजनों ने सराहा शिविर’

शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों ने कहा कि एक ही स्थान पर पात्रता परीक्षण, आवश्यक मार्गदर्शन और सहायक उपकरण मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं को समझकर उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इससे दैनिक जीवन से जुड़ी कई गतिविधियों को सहजता से करने में मदद मिलेगी। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ उनके कामकाज और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी को भी आसान बनाएंगे। शिविर से लाभान्वित दिव्यांगजनों में अपने कार्यों को आगे बढ़ाने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की खुशी दिखाई दी।

“हमारी राह आसान हुई”-प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

दिव्यांगजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्हें एक ही स्थान पर पात्रता परीक्षण से लेकर सहायक उपकरण प्राप्त करने तक की सुविधा मिली। दिव्यांगजनों ने शिविर के आयोजन और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ दिलाने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से उनके दैनिक जीवन में सहजता आती है और आगे बढ़ने का विश्वास मजबूत होता है।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन सहायता शिविर में 38 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Published

on

कोरबा 25 सितम्बर 2026। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, जनपद सदस्यगण, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला कोरबा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि दिव्यांग 65, श्रवण बाधित 24, बहु दिव्यांग 124 तथा दृष्टिबाधित 36 हितग्राही शामिल रहे। मौके पर 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी बैसाखी सहित कुल 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन, श्रवण और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी युगल किशोर सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जैन चुस्की चाय’ के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

Published

on

खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कार्रवाई

कोरबा, 25 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा खाद्य पदार्थ ‘चाय’, ब्रांड ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण पर जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खाद्य पदार्थ का निर्माण मेसर्स जैन ट्रेडर्स (जैन चुस्की चाय), नेहा फैंसी स्टोर के पीछे, आकृति विहार, अमलीडीह, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है। उत्पाद की निर्माण तिथि नवंबर 2025 तथा बेस्ट बिफोर अवधि अक्टूबर 2026 अंकित है।
उक्त खाद्य पदार्थ का नमूना परीक्षण के लिए रेफरल खाद्य प्रयोगशाला (राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला), कोलकाता भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट क्रमांक जी-14/08/2026, दिनांक 30 जुलाई 2026 के अनुसार नमूने में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित अनुमत सीमा से अधिक पाई गई। इसके आधार पर खाद्य पदार्थ को “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36(3)(ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण को जिले के संपूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी रिटेल एवं थोक विक्रेताओं से अपील की है कि वे उक्त खाद्य पदार्थ का अपने परिसर में भंडारण एवं विक्रय न करें। यदि यह उत्पाद उपलब्ध हो तो तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी उक्त बैच के उत्पाद का उपयोग न करने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 25 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 992.2, कोरबा 1449.2 मिलीमीटर, भैंसमा, 1206.5, करतला 1278.9, बरपाली 957.5, कटघोरा 1069.5, दीपका 1140, दर्री 1197.7, पाली 1130.5, हरदीबाजार 921, पोंड़ी उपरोड़ा 1023.6, और पसान तहसील में 945.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 2.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677