Connect with us

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान:जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, स्वच्छ पेयजल ने बढ़ाई परिवार की सुविधा

Published

on

हर घर नल से पहुंचा स्वच्छ जल, इंदु कंवर के परिवार की पानी से जुड़ी परेशानियां हुईं दूर
दूर से पानी लाने की मेहनत हुई कम, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ जल – श्रीमती इंदु कंवर

कोरबा 20 सितम्बर 2026। गांवों में घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सहजता बढ़ रही है। ग्राम पटपरा, विकासखंड पाली की श्रीमती इंदु कंवर के परिवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का लाभ मिला है। घर में टेपनल के माध्यम से पानी उपलब्ध होने से अब उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर जाकर पानी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
श्रीमती इंदु कंवर बताती हैं कि पहले गांव में पानी की समस्या रहती थी और गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। घर से दूर जाकर पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। बरसात के दिनों में तथा शाम या रात के समय पेयजल की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना कठिन होता था। पानी की उपलब्धता सीमित होने के कारण परिवार को हर दिन पानी की व्यवस्था को लेकर चिंता रहती थी।
वे अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “पहले घर से दूर स्थित हैण्डपम्प में पानी लेने जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में बहुत परेशानी होती थी और पानी लाने में काफी समय लग जाता था। अब जल जीवन मिशन से घर में ही टेपनल के माध्यम से साफ और स्वच्छ पानी मिल रहा है। खाना बनाने, पीने और निस्तारी के लिए पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अब जरूरत के समय पानी लेने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।”
घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की चिंता भी कम हुई है। पहले बरसात के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों का डर बना रहता था। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से परिवार को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। पानी भरने में लगने वाला समय और श्रम बचने से परिवार के दैनिक कार्य भी सुगमता से पूरे हो रहे हैं।
श्रीमती इंदु कंवर जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक पानी पहुंचाने की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहती हैं, “हर घर जल की सुविधा से हमारे जीवन में बहुत आसानी आई है। अब घर में ही स्वच्छ पानी मिल रहा है। सरकार की इस योजना से पानी लाने की मेहनत और समय दोनों बच रहे हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन का धन्यवाद करती हूं।”

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 21 सितंबर को मनेगा श्री रामदेव पीर उत्सव:नवनिर्वाचित कार्य समिति का होगा शपथ-ग्रहण, मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शामिल

Published

on

कोरबा। श्री गुजराती समाज कोरबा और श्री जलाराम सेवा समिति की ओर से 21 सितंबर 2026, सोमवार को श्री रामदेव पीर उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम डी.डी.एम. रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर में होगा। इसी दौरान समाज की नवनिर्वाचित कार्य समिति का शपथ-ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और स्थापना के साथ होगी। यह आयोजन पराशक्ति ज्योतिष पीठम् (निहारिका) के पंडित उमाशंकर शास्त्री के आचार्यत्व में होगा।

शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक नागपुर के गायक सुमित शर्मा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे महाआरती होगी। रात 8:30 बजे से 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

शपथ-ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी और स्थानीय वार्ड पार्षद मथुरा बाई चंद्रा शामिल होंगी।

श्री गुजराती समाज और श्री जलाराम सेवा समिति ने श्रद्धालुओं और समाज के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में मछली पकड़ते पति गहरे पानी में डूबा:पत्नी ने बचाने की कोशिश की, खुद बाल-बाल बची, 24 घंटे बाद शव मिला

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गए एक पति-पत्नी के साथ हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से धरम धनुहार (40) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। नगर सेना की DDRF टीम ने रविवार सुबह रेस्क्यू कर शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, कुदुरमाल ग्राम पंचायत के परसाभवना गांव निवासी धरम धनुहार शनिवार (19 सितम्बर) सुबह अपनी पत्नी के साथ एनिकट गया था। दोनों वहां मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान धरम अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मछली पकड़ते समय गहरे पानी में गया युवक

पति को डूबता देख पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सकी। उसकी आंखों के सामने ही धरम गहरे पानी में समा गया। घबराई पत्नी किसी तरह गांव पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस पहुंची, DDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण एनिकट पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा और नगर सेना की DDRF टीम को भी जानकारी दी गई।

DDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई होने के बावजूद टीम ने शनिवार देर शाम तक तलाश की, लेकिन धरम का कोई पता नहीं चला।

रविवार सुबह मिला शव

रविवार सुबह (20 सितम्बर) DDRF की टीम ने दोबारा एनिकट में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने धरम धनुहार का शव पानी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया।उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शव बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा इंतजाम की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों ने कुदुरमाल एनिकट में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे इंतजाम होने से लोगों को गहरे और खतरनाक हिस्सों के बारे में पहले से जानकारी मिल सकेगी और हादसों को रोका जा सकेगा।

Continue Reading

कोरबा

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल दर्री स्थित श्री दुर्गा पंडाल में सिंघानिया परिवार (दर्री एवं कोरबा) द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने वृंदावन धाम (बरसाना) से पधारे कथा व्यास पंडित हेमंत कृष्ण गोस्वामी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

कथा के दौरान भगवान श्री नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा था। भगवान के प्रति प्रहलाद की अटूट भक्ति और विश्वास की कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कथा आयोजक सिंघानिया परिवार को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677