Connect with us

कोरबा

क्रिकेट प्रेमियों पर छाया स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खुमार

Published

on

बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने मारी बाजी

अतिथियों ने की कोरबा प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना

कोरबा। क्रिकेट प्रेमियों पर भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर मैदान में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का खुमार छाया हुआ है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने बाजी मारी। मुकाबले में बालको की टीम ने मेयर 11 के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेयर 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट होकर 108 हीं बना सकी। इस तरह बालको की टीम ने 38 रन से मुकाबला जीत लिया।

बालको टीम के खिलाड़ी अरविंद मानिकपुरी मैन ऑफ द मैच रहे। एक अन्य मुकाबले में कलेक्टर 11 और सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम के बीच भिड़ंत हुई। कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 106 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम चार विकेट खोकर 96 रन हीं बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 की टीम ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कलेक्टर 11 के खिलाड़ी बलराज कश्यप रहे। तीसरे मुकाबले में एसपी 11 और शिक्षा विभाग की टीम के बीच भिड़ंत हुई। एसपी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाएं। शिक्षा विभाग की टीम ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। शिक्षा विभाग की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीता। शिक्षा विभाग की टीम के खिलाड़ी संजय कुर्रे को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आयोजन उत्कृष्ट पहल है। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीम के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने में सहायक है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य गण, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नगरजन उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677