Connect with us

कोरबा

एसआईआर- नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मताधिकार का बताया गया महत्व

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ0ग0 रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के दिशा-निर्देश  में जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में 20 जनवरी 2026 को शा.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा के स्वीप टीम के द्वारा कोरबा नगरीय क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मताधिकार का महत्व बताया गया।


  स्वीप टीम के युवा छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोसाबाड़ी, निहारिका क्षेत्र में मताधिकार का मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा सतीश प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जिले में संचालित किये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े स्वीप टीम के युवा छात्र-छात्राओं के योगदान की सराहना करते हुए उपस्थित नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. में निर्धारित 22 जनवरी तक अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपने नाम का परीक्षण करने एवं किसी प्रकार की त्रुटि सुधार करने के लिए दावा-आपत्ति करने के लिए प्रेरित किये।
इस अवसर पर सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी 2026 को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की जानकारी देते हुए मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व बताया तथा 16वां एनव्हीडी का थीम ‘‘माई इंडिया माई वोट‘‘ (‘‘मेरा भारत मेरा वोट)तथा टैगलाईन इंडियन सिटिजन एट दी हीट आफ इंडियन डेमोक्रेसी के संबंध में अवगत कराया।
कार्यक्रम में शा.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रेनुबाला शर्मा, स्वीप नोडल प्रोफेसर बलराम कुर्रे, स्वीप कैम्पस एम्बेसडर रेणुका धीवर, विकास सोनवानी, मुस्कान रानी कंवर, समृद्धि महंत, प्रियंका चौहान, भूमिका कुंभकार, कुमकुम किरण, सुमन बिंझवार, अंकिता शर्मा, अजय साहू, प्रवीण कुमार, दीपक प्रसाद, तरूण सारथी, विनय चौहान, भव्य रात्रे, गौरव देवांगन, विवेक सिंह सहित युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन

Published

on

कोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending