देश
Stock Market: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी
मुंबई, एजेंसी। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बेहतर होते वैश्विक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 908.98 अंक उछलकर 76,317.85 पर पहुंच गया।
वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.65 अंक चढ़कर 23,977.70 पर रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 5.58 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 231.99 अंक की बढ़त के साथ 75,415.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक की तेजी के साथ 23,719.30 अंक पर बंद हुआ था।
देश
Twisha Sharma मौत मामले की जांच अपने हाथ में लेगी CBI, टीम भोपाल भेजी गई: सुप्रीम कोर्ट का आदेश
नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह मॉडल से अभिनेत्री बनीं ट्विशा शर्मा की मौत के मामले से निपटने के तरीके से व्यथित है। साथ ही न्यायालय ने मीडिया से इस मामले से जुड़े घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग करते समय संयम बरतने को कहा। ट्विशा शर्मा (33) भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में 12 मई को फंदे से लटकी मिली थीं। उनके परिवार ने उनके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ट्विशा के ससुराल वालों ने दावा किया कि वह मादक पदार्थों की लत से पीड़ित थीं। पुलिस ने महिला के पति एवं पेशे से वकील समर्थ सिंह और उनकी सास एवं पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।

मीडिया को सलाह
भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि वह सुनिश्चित करेगी कि मामले की जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और पूर्वाग्रह रहित हो। पीठ ने कहा, ”कुछ कार्रवाइयों से हम व्यथित हैं। हम अपने मीडिया मित्रों से अनुरोध करेंगे कि वे पीड़िता के परिवार या दूसरे पक्ष के परिवार के बयान लेने से बचें। चीजों को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दिया जाए।” उसने कहा, ”हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह पीड़िता के परिवार के बयान रिकॉर्ड न करे और उनके दर्द को महज ‘साउंड बाइट’ बनाकर पेश न करे।” पीठ ने कहा कि इस मामले में कोई विमर्श गढ़ने से बचना चाहिए।
CBI जांच तुरंत अपने हाथ में ले
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मीडिया के हस्तक्षेप के कारण मामले में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि यह मामला सभी माता-पिता के लिए एक संदेश है कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सामना करने से बेहतर है कि बेटी का तलाक हो जाए। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल की इस दलील पर गौर किया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच तुरंत अपने हाथ में ले। पीठ ने कहा, ”हम पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आरोपियों के परिवार के सदस्यों से भी कहना चाहेंगे कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया मंचों पर बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपनी बात दर्ज कराएं ताकि जारी जांच पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े या कोई पूर्वाग्रह नहीं हो।”
पीठ ने कहा, ”हम मीडिया से भी अनुरोध करते हैं कि वह ऐसे लोगों के बयान रिकॉर्ड करने से बचे जो संभावित गवाह हैं, क्योंकि इससे उन मुद्दों के निष्कर्षों पर अनावश्यक प्रभाव पड़ सकता है जिनकी जांच की जानी है।” न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दायर मामले का निपटारा कर दिया। न्यायालय ने कहा, ”हम लोगों से भी अनुरोध करते हैं कि वे अटकलों से बचे और देश की प्रमुख जांच एजेंसियों में से एक पर भरोसा रखे। हमें विश्वास है कि समय आने पर एजेंसी जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाएगी।”
देश
कर्नाटक हादसे में अब तक 10 शव बरामद, सीप इकट्ठा करते समय नदी में डूबे थे 11 लोग
बेंगलुरु, एजेंसी। उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। अब तक पुलिस ने 10 शव को बरामद कर लिया है, जबकि शेष लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना ”बेहद दुखद” है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कारवार जिले में हुई घटना के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जताया। मोदी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा
इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है। उन्होंने कहा, ”इस दौरान वे पानी के स्तर का सही आकलन किए बिना नदी के गहरे हिस्से में चले गए। अचानक तेज धारा में फंसकर एक या दो लोग बह गए।
10 शव अब तक बरामद
अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद पानी में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में कुछ व्यक्ति नदी में कूद गए। इस दौरान तेज धारा में और भी लोग फंस गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ लोगों की पहचान उमेश मंजूनाथ नाइक (40), लक्ष्मी महादेव नाइक (42), लक्ष्मी जट्टप्पा नाइक (30), लक्ष्मी अपन्ना नाइक (60), लक्ष्मी शिवराम नाइक (49), ज्योति मस्तम्मा नाइक (34), मालती नाइक (38) और मस्तम्मा नाइक (60) के रूप में हुई है।
बारिश के कारण नदी की धारा तेजी से बढ़ी
पुलिस के अनुसार, बचाए गए दो लोगों नागरत्ना और महादेवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कर्मी, पुलिस टीम और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए हैं। घटना में जान गंवाने वाले भटकल तालुक के शिराली के निवासी थे। सूत्रों ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में बारिश के कारण नदी की धारा तेज होने की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि नदी से सीपियां इकट्ठा करना कुछ समुदायों के लिए आजीविका से जुड़ी गतिविधि है, जो मछली पकड़ने जैसी ही है।
उन्होंने कहा कि इसमें शामिल कई लोग इस काम में अनुभवी थे। सिद्धरमैया ने एक पोस्ट में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा, ”मानवीय आधार पर, राज्य सरकार इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी।” कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
देश
पत्नी संग ताजमहल पहुंचे US विदेश मंत्री रुबियो; तारीफों के बांधे पुल, बोले- “दुनिया का सच्चा खजाना दिखाने के लिए धन्यवाद”
आगरा, एजेंसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने सोमवार को पत्नी जीनेट रुबियो के साथ आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल (Taj Mahal) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल को “दुनिया के असली खजानों में से एक” बताया। रुबियो और उनकी पत्नी ने करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में समय बिताया। विजिटर्स बुक में उन्होंने लिखा-“Thank you for allowing us to visit one of the true treasures of the World.”यानी, “दुनिया के सच्चे खजानों में से एक को देखने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।” इस दौरे में भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor भी उनके साथ मौजूद रहे।
🇺🇸🇮🇳 Marco Rubio took a break from patching up U.S.-India relations to visit the Taj Mahal.
Diplomacy and tourism, all in one trip. pic.twitter.com/IQz0e7V2rI https://t.co/G67B6W4j4A
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 25, 2026

ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और भारत आने वाले वैश्विक नेताओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पिछले वर्ष अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) भी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे।इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी अपने पहले कार्यकाल में पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दौरा किया था। उस समय ट्रंप ने इसे भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया था।
#WATCH || Uttar Pradesh: US Secretary of State, Marco Rubio and his wife Jeanette D. Rubio, visit the Taj Mahal in Agra.#MarcoRubio #JeanetteRubio #TajMahal #Agra #UttarPradesh pic.twitter.com/IZOONre8E5
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 25, 2026
UNESCO World Heritage Site है ताजमहल
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ताजमहल मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है, जिसमें फारसी, भारतीय और इस्लामी स्थापत्य शैली का अद्भुत संगम दिखाई देता है। साल 1983 में UNESCO ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था और इसे “भारत में मुस्लिम कला का रत्न तथा विश्व धरोहर की सर्वाधिक प्रशंसित कृतियों में से एक” बताया था।
#WATCH | Uttar Pradesh: US Secretary of State, Marco Rubio and his wife Jeanette D. Rubio, at the Taj Mahal in Agra
US Ambassador to India Sergio Gor is also present.
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/XZvdRHfwfY
— ANI (@ANI) May 25, 2026
रुबियो का आगरा दौरा उनके चार दिवसीय भारत दौरे का हिस्सा है। वह मंगलवार को होने वाले Quad Summit में हिस्सा लेंगे।भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भारत इस समय क्वाड देशों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
