Connect with us

कोरबा

चलती बाइक की पिछली सीट पर खड़े होकर स्टंटबाजी:कोरबा में बोलेरो की खिड़की से बाहर निकले युवक, लहराई शराब की बोतल, अरेस्ट

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोटा क्षेत्र से सड़क पर स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार और बाइक चालक तलाश शुरू कर दी है। दोनों वीडियो कोटा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इधर, कोरबा में चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर और शराब की बोतलें दिखाते हुए युवकों ने वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

बता दें कि हाल ही में नेशनल हाईवे पर कोनी-सेंदरी रोड पर चलती कार की सनरूफ बाहर निकलकर 2 युवतियों ने रील बनाई थी। इस मामले में खुद हाईकोर्ट ने एक्शन लिया था और SSP से पूछा गया था कि क्या कार्रवाई की गई है।

युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ नजर आया।

युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ नजर आया।

बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा है।

बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा है।

कोरबा में चलती बोलेरो में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है।

कोरबा में चलती बोलेरो में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है।

सनरूफ से बाहर निकला युवक

वायरल हो रहे एक वीडियो में ऑल इंडिया परमिट वाली कार (25BH6553N) वन-वे सड़क पर चलती नजर आ रही है। इस दौरान एक युवक कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा है। बाइक सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करता दिखा युवक

वहीं, दूसरे वीडियो में बाइक (CG10ER1740) पर दो युवक नजर आ रहे हैं। पीछे बैठा युवक सीट पर खड़ा होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर सामने और पीछे से गाड़ियों की आवाजाही भी बनी हुई है।

दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर स्टंट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

BH नंबर प्लेट की कार की सनरूफ से बाहर निकलकर 2 युवती ने रील बनाई थी।

BH नंबर प्लेट की कार की सनरूफ से बाहर निकलकर 2 युवती ने रील बनाई थी।

कोनी रोड पर स्टंट का मामला, हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कोनी रोड पर चलती कार की सनरूफ खोलकर युवकों के स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था।

हाईकोर्ट ने SSP से पूछा था- क्या कार्रवाई की?

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने बिलासपुर SSP को नोटिस जारी कर पूछा था कि स्टंट में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई थी।

हाईकोर्ट ने सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।

युवक बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते नजर आए थे।

युवक बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते नजर आए थे।

कोरबा में बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट

कोरबा में भी रील बनाने के लिए युवक ने बोलेरो से खतरनाक स्टंट किया। चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर युवक स्टंट करता नजर आया। उसके हाथ में शराब की बोतल भी थी। इस दौरान हादसा होने का खतरा बना हुआ था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वीडियो और सबूतों के आधार पर पुलिस ने चालक राहुल पटेल की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो को भी जब्त किया गया है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

मानिकपुर पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है।

मानिकपुर पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है।

बीते दिनों कुछ युवक बोलेरो वाहन (CG 12 BK 5855) में सवार होकर यहां पहुंचे थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन चलते समय एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है और उसके हाथ में शराब की बोतल भी है। इस स्टंटबाजी के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Continue Reading

कोरबा

पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

Published

on

कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने दी राशि की स्वीकृति

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कुणाल दुदावत द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अभिसरण से पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
हसदेव बांगो जलाशय में केज कल्चर स्थापना के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जिले की एकमात्र विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के लालपुर स्थित पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति के 25 सदस्यों के लिए 125 केज स्थापित किए जाएंगे। केज कल्चर के माध्यम से प्रत्येक सदस्य को कम से कम 1 लाख रुपये की शुद्ध वार्षिक आय प्राप्त होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय एवं फुटकर मछली विक्रेताओं को आजीविका का साधन उपलब्ध होने के साथ जलाशय के मत्स्य उत्पादन में लगभग 250 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी।
आधुनिक तकनीक से बायोफ्लॉक तालाबों का निर्माण
इसी क्रम में आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 0.10 हेक्टेयर क्षेत्र में बायोफ्लॉक तालाब निर्माण हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास से 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत जिले में 5 इकाई बायोफ्लॉक तालाब निर्मित किए जाएंगे। इससे हितग्राहियों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन का अवसर मिलेगा तथा प्रत्येक इकाई से हितग्राही को लगभग 3 से 4 लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त होने की संभावना है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

Published

on

17 अगस्त को साक्षात्कार, निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कोरबा द्वारा जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक एवं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं लिए जाने हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से 11ः30 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को सेजेस कन्या साडा, कोरबा, टीपी नगर, कोरबा में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
इन पदों के लिए होगी चयन प्रक्रिया
अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से योग/खेल शिक्षा में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। वहीं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री निर्धारित की गई है।
साक्षात्कार के समय लाने होंगे ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को विज्ञापन में संलग्न निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/अन्य फोटो पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो प्रस्तुत करना होगा। सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ मूल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लाना अनिवार्य होगा।
31 मार्च 2027 तक होगी नियुक्ति
विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर अधिकतम 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी। इससे नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा। जिला स्तरीय समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही पंजीयन के लिए निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेतु शामिल नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता को आधार सीडिंग करने एवं त्रुटिपूर्ण बैंक खाता क्रमांक में सुधार करने संबंधी सूचना

Published

on

कोरबा 10 अगस्त 2026। ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडेड बैंक खाता तें किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के ऐ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिनका बैंक खाता क्रमांक गलत होन/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान असफल हुआ हो, ऐसे विद्यार्थियों को अपने छात्रवृत्ति आईडी से बैंक खाता में त्रुटि सुधार करते हुए सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस के अंदर करना सुनिष्चित करने निर्देषित किया गया है।
निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा छात्रवृत्ति शाखा से कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677