Connect with us

देश

2028 तक पूरी तरह लागू होगा 8वां वेतन आयोग:2026 से 2 साल का एरियर मिलेगा, बेसिक सैलरी ₹18,000 से ₹44,000 हो सकती है

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। 8वें वेतन आयोग को पूरी तरह लागू होने में 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जनवरी में यूनियन कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक न तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन आया, न टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हुए, न ही कमीशन के मेंबर्स की लिस्ट जारी हुई है। हालांकि ये 1 जनवरी 2026 से लागू होगा यानी कर्मचारियों को दो साल का एरियर मिलेगा।

नए वेतन आयोग के लागू होने का फायदा केंद्र सरकार के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी रू.18 हजार से बढ़कर रू.44 हजार हो सकती है। आयोग 2.46 फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है।

8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ सकती है?

बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, ये फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर निर्भर करता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। 8वें में ये 2.46 हो सकता है।

हर वेतन आयोग में DA जीरो से शुरू होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नई बेसिक सैलरी पहले से ही महंगाई को ध्यान में रखकर बढ़ाई जाती है। इसके बाद DA फिर से धीरे-धीरे बढ़ता है।

अभी DA बेसिक पे का 55% है। DA के हटने से टोटल सैलरी (बेसिक + DA + HRA) में बढ़ोतरी थोड़ी कम दिख सकती है, क्योंकि 55% DA का हिस्सा हट जाएगा।

उदाहरण:

मान लीजिए, आप लेवल 6 पर हैं और 7वें वेतन आयोग के हिसाब से आपकी मौजूदा सैलरी है:

  • बेसिक पे:रू.35,400
  • DA (55%): रू.19,470
  • HRA (मेट्रो, 27%):रू.9,558
  • टोटल सैलरी: रू.64,428

8वें वेतन आयोग में अगर फिटमेंट 2.46 लागू होता है, तो नई सैलरी होगी:

  • नई बेसिक पे: रू.₹35,400 x 2.46 = रू.87,084
  • DA: 0% (रीसेट)
  • HRA (27%): रू.87,084 x 27% = रू.23,513
  • टोटल सैलरी: रू.87,084 + रू.23,513 = रू.1,10,597

फिटमेंट फैक्टर क्या है?

ये एक मल्टीप्लायर नंबर है, जिसे मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है। वेतन आयोग इसे महंगाई और लिविंग कॉस्ट को ध्यान में रखकर तय करता है।

8वें वेतन आयोग में 2028 तक का समय क्यों लग सकता है?

हर वेतन आयोग को सेटअप होने से लेकर लागू होने तक में आमतौर पर दो से तीन साल लग जाते हैं। अभी 2025 खत्म होने में तीन महीने बाकी हैं।

अगर कमीशन जल्दी गठित भी हो गया, तो रिपोर्ट तैयार करने, सरकार की मंजूरी लेने और सब कुछ फाइनल करने में टाइम लगेगा। पिछले आयोगों को देखें तो यही पैटर्न दिखता है।

2028 तक पूरी तरह से लागू होने का मतलब यह नहीं है कि इसका फायदा भी 2028 से ही मिलेगा। वेतन आयोग हर 10 साल में आते हैं।

7वां 2016 में लागू हुआ, तो 8वें का “इफेक्टिव डेट” 1 जनवरी 2026 से तय है। मतलब, सैलरी और पेंशन की बढ़ोतरी इसी डेट से काउंट होगी।

पिछले वेतन आयोग कब बने, कब लागू हुए?

  • 5वां वेतन आयोग: ये अप्रैल 1994 में गठित हुआ था। रिपोर्ट जनवरी 1997 में सरकार को सौंपी गई, लेकिन सिफारिशें 1 जनवरी 1996 से ही लागू हो गईं। पहले 51 पे स्केल्स थे, इन्हें घटाकर 34 कर दिया।
  • छठा वेतन आयोग: ये 20 अक्टूबर 2006 को स्थापित हुआ रिपोर्ट मार्च 2008 में तैयार होकर सरकार के पास पहुंची। अगस्त 2008 में रिपोर्ट को मंजूरी मिली और सिफारिशें 1 जनवरी 2006 से लागू हुईं।
  • 7वां वेतन आयोग: फरवरी 2014 में ये बना और मार्च 2014 तक टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हो गए। रिपोर्ट नवंबर 2015 में सौंपी गई। जून 2016 में सरकार ने अप्रूव किया और सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हो गईं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी के ‘AI for All’ विजन को Google का साथ, IIT खड़गपुर को मिलेगी 5 मिलियन डॉलर की सहायता

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने शनिवार को बताया कि कंपनी IIT खड़गपुर को 5 मिलियन डॉलर की मदद देगी। इससे भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में IIT खड़गपुर के बेहतरीन कामों को गति मिलेगी और एडवांस्ड AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को लागू करने में मदद करेंगे, जिसके तहत भारत में हर व्यक्ति तक AI के फायदे पहुंच सकें। IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र पिचाई ने कहा कि संस्थान भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी काम कर रहा है और यह साझेदारी उस काम के प्रभाव को और बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से AI के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन मिलेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ पूरे देश के लोगों तक पहुंचें।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियां और शैक्षणिक संस्थान AI रिसर्च और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में निवेश बढ़ा रहे हैं। भारत भी खुद को एक ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यह फंडिंग तीन मुख्य क्षेत्रों में लगाई जाएगी-एडवांस्ड AI रिसर्च, शैक्षिक अवसर और पूरे संस्थान में AI क्षमता का विकास। कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत IIT खड़गपुर के शोधकर्ता और छात्र ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनका मकसद AI का इस्तेमाल करके भारतीय भाषाओं, मैटेरियल साइंस, कृषि और शैक्षिक तकनीक से जुड़ी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करना है।

यह साझेदारी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और शिक्षकों के लिए AI ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम (curriculum) के विस्तार में मदद करेगी। साथ ही, यह संस्थान के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को बेहतर बनाकर इसके व्यापक तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। गूगल ने कहा कि यह फंडिंग शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि AI-आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाया जा सके और ऐसे समाधान तैयार किए जा सकें जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कंपनी ने कहा, “सभी के लिए काम करने वाला AI बनाने के लिए गहरे सहयोग और मजबूत शैक्षणिक नेतृत्व की जरूरत होती है। इस फंड के जरिए, हमें IIT खड़गपुर को ‘एप्लाइड AI रिसर्च’ और तकनीकी समाधानों को आगे बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है। इससे भारत और उसके बाहर के समुदायों को फायदा मिलेगा।” 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। आज, शनिवार 21 नवंबर 2026 को सर्राफा बाजार से आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत में सोने की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। आज शनिवार को 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से लेकर 4,900 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक की कटौती दर्ज की गई है।

दुनिया भर में कीमती धातुओं के लिए यह पिछले आठ महीनों का सबसे खराब हफ्ता रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 3,450 डॉलर प्रति औंस है, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़कर 99% हो गई है, जिससे अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 16 नवंबर से 21 नवंबर के बीच, 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 12,540 रुपये और 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की भारी गिरावट आई है।
 
सोने का हाल- 
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 9% टूटकर 3,550 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर पड़ा है, जहां सोना 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

चांदी की चमक भी फीकी-
सोने के साथ-साथ चांदी में भी इस सप्ताह 13% से अधिक की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में चांदी 42 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है, जबकि MCX पर यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गई है।  पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में कुल 25% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 

भारत में आज (21 नवंबर 2026) सोने के ताजा भाव
शनिवार को घरेलू बाजार में शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम 100 ग्राम पर 4,900 रुपये घटकर 12,50,800 रुपये पर आ गए हैं, जबकि 10 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 490 रुपये कम यानी 1,25,080 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 100 ग्राम पर 4,500 रुपये गिरकर 11,46,500 रुपये और 10 ग्राम पर 450 रुपये कम होकर 1,14,650 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर 3,700 रुपये घटकर 9,38,100 रुपये और 10 ग्राम पर 370 रुपये गिरकर 9,3810 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

वज़न (ग्राम)    24K सोना                22K सोना                       18K सोना 
1 ग्राम          रू.12,508 (-रू.49)           रू.11,465 (-रू.45)           रू.9,381 (-रू.37)
8 ग्राम          रू.1,00,064 (-रू.392)      रू.91,720 (-रू.360)         रू.75,048 (-रू.296)
10 ग्राम        रू.1,25,080 (-रू.490)      रू.1,14,650 (-रू.450)      रू.93,810 (-रू.370)
100 ग्राम     रू.12,50,800 (-रू.4,900)  रू.11,46,500 (-रू.4,500)  रू.9,38,100 (-रू.3,700)

पिछले 6 दिनों में कब-कितना टूटा 24 कैरेट सोना?
इस पूरे हफ्ते बाजार में लगातार गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। 16 से 21 नवंबर के बीच 999 शुद्धता वाले सोने में प्रति 10 ग्राम पर कुल 12,540 रुपये और प्रति 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की कमी आई है:
16 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.8,200 की गिरावट।
17 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.7,600 की कमी।
18 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.27,800 (10 ग्राम पर रू.2,780) की गिरावट।
19 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.25,700 (10 ग्राम पर रू.2,570) की कमी।
20 नवंबर: एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 100 ग्राम पर रू.51,200 (10 ग्राम पर रू.5,120) सस्ता हुआ सोना।
21 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.4,900 (10 ग्राम पर रू.490) की और गिरावट।

Continue Reading

देश

22 नवम्बर : वीरांगना झलकारी बाई की जयंती:झलकारी ने लिखा साहस का विधान

Published

on


झाँसी की धरा ने जन्मा, एक अदभुत वीर कहानी को,
झलकारी बाई नाम मिला, भारत की स्वाभिमानी को।
साहस उनकी ढाल बना था, निडर हृदय, तलवार हाथ,
देशभक्ति का दीप जला, लड़ी दुश्मनों से दिन व रात।

रानी लक्ष्मीबाई की ‘संगिनी’, रणभूमि में बनीं मिसाल,
शत्रु को भ्रमित कर दिखाया, वीरता में अद्भुत कमाल।
नारी सिर्फ कोमलता नहीं, नारी शक्ति, नारी अभिमान,
झलकारी ने अपने कर्मों से, लिखा साहस का विधान।

मिट्टी के प्रति समर्पण, आज भी हमें नव राह दिखाए,
स्वाभिमान एवं त्याग गाथा, हर पीढ़ी के मन में गाए।
उनको जयंती पे नमन वीरांगना, तेरी गाथा अमर रहे,
भारत माता के वीर सपूतों में, तेरा नाम उज्ज्वल रहे।

संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
मो. 98260 25986

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677