Connect with us

कोरबा

कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन डॉ. रमन सिंह के द्वारा

Published

on

इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

कोरबा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में वियतनाम की प्रसिद्ध एवं नवीनतम इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की डीलरशिप कृष्णा ग्रुप कोरबा को प्राप्त हुई है। इस अवसर पर रायपुर में स्थापित नए अत्याधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्तर राजघराने के महाराजा कमलभंज देव की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विदित हो कि कृष्णा ग्रुप ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं बहुचर्चित नाम है। समूह के छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों में हुंडई, होंडा, टाटा, किया, बुल, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा अन्य प्रतिष्ठित चारपहिया वाहन कंपनियों के साथ-साथ होंडा एवं बजाज जैसी दोपहिया वाहन कंपनियों की डीलरशिप संचालित हैं। वर्तमान में कृष्णा ग्रुप के 50 से अधिक आउटलेट संचालित हो रहे हैं, जो उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

कृष्णा ग्रुप को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में “विनफास्ट” ई.वी. कार की अधिकृत डीलरशिप प्राप्त हुई है। इसी क्रम में पहला अत्याधुनिक शोरूम रायपुर में दिनांक 27 मई 2026, बुधवार को प्रारंभ किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूरे शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह के आगमन पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा श्रीफल, पुष्पमाला दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उनके करकमलों से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी ने उपस्थित अतिथियों को “विनफास्ट” ई.वी. कार के आधुनिक फीचर्स, उसकी उपयोगिता तथा उपलब्ध विभिन्न मॉडलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है तथा आने वाले समय में पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहनों का स्थान ई.वी. कारें ले लेंगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईंधन की बचत करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजा मोदी ने केंद्र एवं राज्य सरकार से आग्रह किया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने हेतु आर.टी.ओ. शुल्क में विशेष सब्सिडी प्रदान की जानी चाहिए, जिससे आम नागरिक अधिक से अधिक संख्या में ई.वी. वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।
कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार पेट्रोल एवं डीजल की खपत कम करने तथा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का संदेश दे रहे हैं। ऐसे में ई.वी. कारें एवं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं। इनके उपयोग से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि कृष्णा ग्रुप को संपूर्ण छत्तीसगढ़ की डीलरशिप प्राप्त हुई है और शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी “विनफास्ट” के शोरूम प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने तीव्र गति से विकास किया है तथा कृष्णा ग्रुप के अधिकांश शोरूम का उद्घाटन भी उनके ही करकमलों से हुआ है, जिसे वे अपना सौभाग्य मानते हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृष्णा ग्रुप जिस तेजी से प्रगति कर रहा है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है आज इस ग्रुप के 54 वर्ष होने पर 54 से अधिक आऊटलेट है। यह समूह छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक मोदी द्वारा अधिकांश शोरूम का उद्घाटन उनके हाथों कराया जाना उनके पारस्परिक स्नेह एवं विश्वास को दर्शाता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर गौरव मोदी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, बैंक, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, हार्दिक मोदी, वेदांत मोदी, किरण मोदी, वेदिका मोदी, ओमप्रकाश गोयनका, विजया देवी गोयनका, सुधीर बंसल, आशा बंसल, मीना अग्रवाल, संगीता झुनझुनवाला, वैष्णवी झुनझुनवाला, अनिल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, डॉ. पुर्वी अग्रवाल एवं कोरबा के श्रीकांत बुधिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading

कोरबा

सीएसईबी कोरबा पूर्व के 324 जर्जर मकानों को तोड़ने की फिर कवायद

Published

on

पिछले साल ठेकेदार ने कुछ मकानों को तोड़ा और उसके बाद अधूरा छोड़ दिया था
इस बार महाराष्ट्र की कम्पनी मे. के के घरत एण्ड कम्पनी को दिया गया है वर्क आर्डर
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कम्पनी सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने की कवायद तेज कर दी गई है। सीएसईबी कालोनी सिविल की कार्यपालन अभियंता श्रीमती तिग्गा ने बताया कि कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने के लिए मे. के के घरत एण्ड कम्पनी महाराष्ट्र को वर्क आर्डर दिया गया है और 05 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने की शर्त रखी गई है। पुष्पलता गार्डन सड़क किनारे से लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे के सभी जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व नोटिस भी चस्पा किया गया है।
इन मकानों को किया जाएगा डिस्मेंटल

विभाग ने कई जगह नोटिस बोर्ड लगाया है और उन मकानों को तोड़ने के लिए कब्जाधारियों को मकान खाली करने का निर्देश दिया है। जिन मकानों को डिस्मेंटल किया जाएगा, उसमें एनएफ-209 से एनएफ 304 (96 यूनिट), एसएफ-995 से एसएफ 1042 (48 यूनिट), एसएफ 939 से एसएफ 994 (56 यूनिट), एसएफ 907 से एसएफ 938 (32 यूनिट), एसएफ 891 से एसएफ 906 (16 यूनिट), एसएफ 419 से एसएफ 426 (08 यूनिट), एसएफ 859 से एसएफ 890 (32 यूनिट), एसएफ 459 से एसएफ 466 (08 यूनिट), एसएफ 635 से एसएफ 642 (08 यूनिट), एसएफ 515 से एसएफ 522 (16 यूनिट), एसएफ 851 से एसएफ 858 (09 यूनिट), एसएफ 787 से एसएफ 850 (64 यूनिट), एसएफ 747 से एसएफ 786 (40 यूनिट) एवं एसएफ 743 से एसएफ 746 (04 यूनिट) शामिल हैं।
06 दशक पूर्व बने थे ये मकान
जिन 324 जर्जर मकानों को तोड़ा जाएगा वे करीब 06 दशक पूर्व बनाए गए थे, रख-रखाव के अभाव में ये मकान जर्जर हो चुके हैं। ये सभी मकानों को सीएसईबी कर्मियों को अलाट किया गया था, लेकिन जर्जर होने के कारण कुछ वर्ष पूर्व सीएसईबी कर्मी अन्य जगहों पर बने नए भवनों में चले गए और खाली होने पर अन्य विभाग के कर्मचारियों को अलाट किया गया और कई मकानों में बाहरी लोग कब्जा जमा लिए। रख-रखाव के अभाव में अब ये मकान जर्जर हो चुके हैं।
पिछले ठेकेदार ने छोड़ दिया था अधूरा
पिछले वर्ष भी जर्जर मकानों को तोड़ने का काम एक कम्पनी को दिया गया था, लेकिन उसने बीच में ही कार्य अधूरा छोड़कर काम बंद कर दिया। अब फिर से जर्जर मकानों को तोड़ने का काम प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर से मिले अधिकारी
कार्यपालन अभियंता (सिविल) श्रीमती तिग्गा ने बताया कि जर्जर मकानों को खाली कराने प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग जरूरी है और पुलिस तथा प्रशासन के बगैर मकान खाली कराना टेढ़ी खीर है। अत: वे अपनी टीम के साथ कलेक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677