Connect with us

कोरबा

खेतों में नहीं चाहिए पानी, फिर भी नहरों के गेट खुले

Published

on

कोरबा। सिंचाई के लिए पानी की डिमांड अब नहीं है। इसके बाद भी नहरों से पानी छोड़ा जा रहा है। किसान खेतों में पानी नहीं रोक रहे हैं। इस वजह से खेतों से होते हुए पानी नदी और नालों में जा रहा है। खेतों में पानी भरने की वजह से धान की बालियां निकलने में समय लग रहा है। कहां कितनी पानी की जरूरत है, इसकी निगरानी भी नहीं हो रही है। अभी दोनों नहरों में 4260 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बांगो बांध की सिंचाई क्षमता ढाई लाख हेक्टेयर है। जिले में करीब 5 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती है। इस साल अच्छी बारिश की वजह से सिंचाई के लिए पानी की मांग काफी कम रही। इस वजह से नहरों की क्षमता से कम पानी छोड़ना पड़ा। अभी भी एक नहर में करीब 2600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब धान की बालियां निकलने लगी है। नहर का पानी आने से बालियां निकालने में देरी हो रही है। इस वजह से कई किसान परेशान हैं। सारागांव शाखा नहर से उमरेली, सुखरीकला क्षेत्र में सिंचाई होती है, लेकिन नहर का पानी अब सीधे सोन नदी में जा रहा है।

नवापारा के किसान शांतिलाल ने बताया कि जिन खेतों में पानी की धार चल रही है, वहां धान की बालियां निकलने में समय लग रहा है। इसके पीछे लगी फसल की बालियां निकल चुकी हैं। इस वजह से अब नहर को बंद करना चाहिए। ^कृषि विभाग के उपसंचालक डीपीएस कंवर ने कहा धान की बालियां निकलने पर पानी की अधिक जरूरत नहीं होती। खेत में नमी से फसल तैयार हो जाती है। खेत में पानी होने से फसल लेट में तैयार होती है।

छठ पूजा तक नहीं छोड़ेंगे हसदेव दर्री बराज से रोजाना पानी छोड़ने की नौबत थी, लेकिन अब छठ पूजा तक पानी नहीं छोड़ेंगे। सिंचाई के लिए भी मांग कम होने से हाइडल पावर प्लांट को 72 घंटे के बजाय 38 घंटे ही चला रहे हैं। इससे करीब 4500 क्यूसेक पानी आ रहा है, जिसे नहरों में छोड़ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

काेरबा जिले के शिव भक्‍तों ने बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

Published

on

काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली,  कुसमुण्‍डा, दीपका के शिव भक्‍तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्‍तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्‍ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया । 

जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्‍त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्‍य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्‍यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्‍मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्‍नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्‍याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्‍वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्‍द्र चंद्रा, थानेश्‍वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्‍वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्‍तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्‍वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है । 

प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्‍मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्‍तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है। 

Continue Reading

कोरबा

नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए । 

बैठक में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्‍मक बूथ स्‍तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्‍चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया । 

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन महीना की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है। 

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677