Connect with us

कोरबा

इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली,हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान

Published

on

खुशियों में नहीं लगेगा ग्रहण, घर पर बना पाएंगी व्यंजन

कोरबा । वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई…इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती थी और न ही घर पर कोई पसन्द का व्यंजन बना पाती थीं। अब जबकि महतारी वंदन योजना से खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपए जमा हो रहे हैं तो इन गरीब महिलाओं को त्यौहार जैसे खास अवसरों में मुस्कुराने के साथ ही खुद का और रिश्तेदारों के मुंह मीठा करने का मौका मिल गया है।
      महतारी वंदन योजना में नाम जुड़ने के पश्चात हर महीने एक-एक हजार रुपए अपने खाते में प्राप्त करने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई की जिंदगी बहुत ही चुनौतियों तथा संघर्ष के बीच घिरी हुई है। घने जंगल में बसाहट में रहने वाली दशरी बाई के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। वह कुछ खास सीजन में कुछ रुपये वनोपज से जोड़ पाती है, इस बीच जिंदगी बहुत ही मुफलिसी से कटती है। उसके लिए घर का जरूरी सामान व राशन के इंतेजाम से और कुछ होता ही नहीं है। वह बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक हजार रुपए जो खाते में भेजा है वह उनके लिए बहुत ही काम आती है। राशन से जुड़े सामान खरीदने के साथ ही अपनी जरूरतों के सामग्री खरीद लेती है। उन्होंने बताया कि पति पण्डाराम को कभी-कभी काम मिलता है तो करते हैं। दशरी बाई ने बताया कि आने वाले दिनों में त्यौहार है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उसके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे पहले कई त्यौहार खाली हाथ बीता है। इस बार इस राशि से कुछ न कुछ व्यंजन घर पर जरूर बनाएगी। कोरबा ब्लॉक के अन्तिम छोर के ग्राम डोकरमना की कामता बाई को भी हर महीने एक हजार मिलता है। उन्होंने बताया कि गाँव में मजदूरी मिलना आसान नहीं है। एक हजार रुपये गाँव की महिलाओं के लिए एक बड़ी राशि होती है। यह राशि मेरे खाते में आ गई है और इस पैसे का सदुपयोग इस त्यौहार में होगा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत अन्तिम छोर के ग्राम पतुरियाडाँड़ की पिंकी पैकरा, रामबाई बताती है कि हर महीने उनके खाते में पैसा आ जाता है। उनके लिए महतारी वंदन की राशि उनके संघर्षमय जीवन को राहत पहुचाने वाला जैसा है। वृद्धा रामबाई ने बताया कि खाते में पैसा आने का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अनेक उम्मीदें भी सजने लगी है और इस बात की चिंता नहीं रहती कि त्यौहार जैसे मौके में कुछ पैसे के लिए किसी के आगे हाथ फैलाएं या उधार लें। उन्होंने बताया कि इस बार त्योहार सहित अन्य खास मौके में हाथ में पैसा रहने से अपने या किसी अन्य के लिए कुछ खरीद कर खुशियों को दुगनी कर सकते हैं। हमारे खुशियों को दुगनी करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में सड़क हादसे में घायल की मौत:ग्रामीण बोले- 3 घंटे देरी से पहुंची डायल- 112, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में ग्रामीण की जान चली गई। आरोप है कि लेमरू थाना क्षेत्र के लामपहाड़ मार्ग पर सड़क हादसे में घायल ग्रामीण करीब तीन घंटे तक तड़पता रहा और इलाज के अभाव में मौके पर ही दम तोड़ दिया। डायल-112 और एम्बुलेंस तीन घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची।

यह घटना 8 जून की रात करीब 7 बजे की है। ग्राम अखराडाड निवासी ग्रामीण बाइक से लामपहाड़ मार्ग से गुजर रहा था, तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। लगभग 7:30 बजे आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।

एम्बुलेंस चालक नहीं मिलने से समय पर नहीं मिला इलाज

घायल की गंभीर हालत देखकर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे बाइक पर बैठाया जा सके। एक ग्रामीण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू के प्रभारी बीडी नायक से संपर्क किया। प्रभारी ने बताया कि 108 एम्बुलेंस का ड्राइवर माइकल अपने घर जा चुका है।

डायल-112 की टीम तीन घंटे देरी से पहुंची, घायल ने तोड़ा दम

इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। डायल- 112 की टीम तीन घंटे के लेट लामपहाड़ पहुंची। तब तक घायल ग्रामीण की मौत हो चुकी थी। शाम 7 बजे हुए हादसे के बाद रात करीब 10 बजे तक व्यवस्था जुटाने में समय निकल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लेमरू में 108 एम्बुलेंस केवल दिन में चलती है।

लेमरू में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग, रात में नहीं मिलती सुविधा

उनका कहना है कि रात की शिफ्ट के लिए ड्राइवर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण रात में मरीजों को 108 की सुविधा नहीं मिल पाती। ग्रामीणों ने लेमरू में 108 एम्बुलेंस के लिए 24 घंटे ड्राइवर और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की व्यवस्था करने की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

पत्नी को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला: अधमरा कर चादर ओढ़ाकर छोड़ा, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अधमरी पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया था। सुबह घरवालों को महिला मृत मिली। पुलिस ने आरोपी पति बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया है। यह मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

यह घटना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे मुड़ापार अरसेना गांव में हुई। आरोपी बिहानू सिंह मंझवार (45) को अपनी पत्नी बिरसो बाई (45) के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

मंगलवार तड़के जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तब बिहानू और बिरसो बाई के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि बिहानू ने हाथ-मुक्कों और डंडे से बिरसो बाई की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह अधमरी हो गई।

अधमरी हालत में पत्नी को खाट पर डालकर चादर ओढ़ा दी

इसके बाद आरोपी ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर सुलाकर चादर ओढ़ा दी। करीब दो घंटे बाद जब बिरसो बाई नहीं उठी, तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुमन पोया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र संदेह ही सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पटाखा गोदाम में भीषण आग:धमाकों से दहला इलाका, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखों में लगातार जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

धमाकों के बीच आग बुझाने की चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि पटाखों में लगातार हो रहे धमाकों के चलते दमकलकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस ने घेरा इलाका, लोगों को हटाया

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया।

गोदाम में विस्फोटों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्य में जुटी हुई है।

आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

लाखों के नुकसान की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था। ऐसे में पूरा स्टॉक जलकर खाक होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है।

जनहानि की सूचना नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677