Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कोरबा तक लाने 37 साल पड़ गए कम

Published

on

कोरबा। रेलवे बोर्ड छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं से चलाने की मंजूरी दे चुका है, पर जोन व डिवीजन में बैठे अफसरों की मनमानी के कारण यह गाड़ी तीन दशक बाद भी वापसी में कोरबा तक नहीं आ सकी है।

इस गाड़ी को वापसी में कोरबा तक लाने 37 साल की लंबी अवधि भी कम पड़ गई है। अफसरों की अदूरदर्शिता का खामियाजा यहां से अमृतसर जाने वाले यात्री भुगत रहे हैं। यही नहीं अमृतसर की ओर से कोरबा आने वाली इस गाड़ी के यात्रियों को बिलासपुर में अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ रही है, वहां के कोरबा आने यात्रियों को साधन तलाशने जद्दोजहद करनी पड़ती है।

रेल संघर्ष समिति की मांग भी पूरी नहीं हुई: रेल संघर्ष समिति कोरबा रेल प्रबंधन से विस्तार करने की मांग करता रहा है। मांग को पूरा कराने सांसद, विधायकों के साथ रेलवे के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। समिति की मांग रही है कि कम से कम अपनी ही समीक्षा बैठक में किए निर्णय का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कोरबा तक चलाया जाए पर इस मांग को भी रेलवे के अधिकारी खारिज करते आ रहे हैं।

6 घंटे इंतजार करो या अन्य विकल्प चुनने की मजबूरी 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अमृतसर से बिलासपुर की 2013 किमी की दूरी तय करती है। अमृतसर से रोज शाम 4.10 बजे छूटने के बाद तीसरे दिन सुबह 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचती है। इस गाड़ी में जो यात्री कोरबा के होते हैं, उन्हें वहां भटकना पड़ता है। बिलासपुर से कोरबा आने के लिए सुबह 9.35 बजे के बाद शाम को 5.10 बजे सवारी गाड़ी मिलती है। ऐसे में उनके पास 6 घंटा बिलासपुर में बैठने या फिर अन्य साधन चुनने का ऑप्शन ही रहता है।

समीक्षा बैठक का निर्णय गया रद्दी की टोकरी में 27 दिसंबर 2023 को बिलासपुर में रेल मंडल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता के साथ बैठक बुलाकर गाड़ियों के परिचालन की समीक्षा की थी। बैठक में अधिकारियों ने निर्णय लिया था छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बिलासपुर के स्थान पर कोरबा तक चलाया जाएगा। अफसरों ने प्रचार प्रसार भी किया, लेकिन बाद में उस निर्णय की कापी रद्दी की टोकरी में डाल दी।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading

कोरबा

गौरी शंकर गुरुकुल में भूमिपूजन, नए भवन का निर्माण शुरू

Published

on

कोरबा/बालको नगर। सेक्टर-3 स्थित गौरी शंकर गुरुकुल में नए भवन निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद हितानंद अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। मुख्य पुरोहित पंडित अविनाश जोशी ने मंत्रोच्चार कराया। उनके मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। नए भवन की आधारशिला रखी गई। लोक कल्याण की कामना की गई। गुरुकुल परिसर में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्डवासी भी पहुंचे। पार्षद अग्रवाल ने कहा कि नए भवन से बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। संस्कारों के संवर्धन में मदद मिलेगी। उन्होंने वार्ड के विकास कार्यों में सहयोग की बात दोहराई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677