Connect with us

कोरबा

प्रख्यात समाज सेवी, भाजपा नेता एवं सीएसईबी से सेवानिवृत्त लेखाधिकारी स्व.कार्तिकराम जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

विधायक पटेल सहित दिग्गज नेताओं एवं समाजसेवी पहुंचे स्व. जायसवाल के दशगात्र/चंदनपान में, परिजनों को दी सांत्वना

कोरबा/पाली/परसदा। कोरबा जिले के पाली ब्लाक मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत परसदा निवासी क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी एवं सीएसईबी वितरण विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल का निधन गत 05 अगस्त को हो गया था, जिनकी आत्मशांति के लिए परिजनों द्वारा निज निवास परसदा में 14 अगस्त को दशगात्र एवं चंदनपान का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वश्री कार्तिकराम जायसवाल के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दशगात्र एवं चंदनपान में शामिल होने वाले राजनेताओं में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम, पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनेता, समाजसेवी शामिल थे।
सचिव संघ ने दी श्रद्धांजलि

स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के महासचिव सुनील जायसवाल के पिता हैं, जिसके कारण जिले भर से पंचायत सचिव संघ कोरबा के पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिव बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे थे और सभी ने स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को इस दुखद आपदा को सहने संबल प्रदान किया।
अधिवक्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र अम्बिका प्रसाद जायसवाल पेशे से अधिवक्ता हैं और स्व.श्री जायसवाल को श्रद्धांजलि देने अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में परसदा पहुंचे थे और स्व.श्री जायसवाल के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल की पुत्री श्रीमती संध्या जायसवाल कोटा में सहायक विकासखण्ड शिक्षाधिकारी हैं और शिक्षा विभाग से जुड़े होने के कारण उनके निवेदन पर बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल के चंदनपान कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए और उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकारों ने भी दी श्रद्धांजलि

स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल को सभी वर्ग के लोग प्रेरणा स्त्रोत मानते थे। पाली क्षेत्र के पत्रकार भी बड़ी संख्या में स्व.श्री जायसवाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। नवभारत के क्षेत्रीय संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव सहित सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपक शर्मा, शंकर दास दीवान, कमल महंत, संत कुमार पटेल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
क्षेत्र के हजारों लोग दशगात्र में हुए शामिल
स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल ने आजीवन लोगों के हर सुख-दुख में शामिल होते रहे। वे एक मानवीय संवेदना के प्रतीक थे और लोगों के संकट के समय हमेशा उनके साथ खड़े होने वाले इंसान थे। यूं कहें तो स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल लोगों के लिए मसीहा थे और क्षेत्र के लोग उन्हें महामानव की तरह पूजते थे। स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे और लोगों को हमेशा जागरूक करते थे-नशे से दूर रहें, अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और संयुक्त परिवार के लिए भी लोगों को जागरूक करते थे। वे कहा करते थे कि दूसरों का पूरा सम्मान करें, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। सम्मान दोगे, तो सम्मान मिलेगा, इसलिए वे हमेशा लोगों को मानवीय व्यवहार का पाठ पढ़ाते। इन बातों को वे अपने चरित्र में उतार कर लोगों के लिए स्वयं प्रेरणा बन गए। मानवीय संवेदना के प्रतीक और लोगों के लिए प्रेरणा होने के कारण वे जन-धन के मामले में काफी अमीर थे, इसलिए उनके चंदनपान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

परिवार के साथ सबका ख्याल रखते थे पापा- सुनील जायसवाल
छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के महासचिव एवं स्व.श्री कार्तिकराम जायसवाल के छोटे पुत्र सुनील जायसवाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़े भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि पापा हमारे प्रेरणा स्त्रोत थे और वे हमेशा परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों का भी ख्याल रखते थे। उनके जाने से हम अनाथ सा महसूस कर रहे हैं। पापा हमेशा लोगों के लिए अच्छा करने की सीख दे गए और हम उनके संस्कारों को कभी नहीं भूलेंगे। उनका नश्वर शरीर हमसे दूर हो गया, लेकिन वे प्रेरणा बनकर हमारे और लोगों के दिलों में सदियों तक जिंदा रहेंगे। इस महामानव को बारंबार प्रणाम…।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा 19 अगस्त 2026। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य  अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय  स्वास्थ्य  मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  Dentist, MO – AYUSH (RBSK), Nursing Officer- NHM/ Trauma & Emergency/ ICU/ NUHM, Community Health Officer, Staff Nurse – NRC, Laboratory Technicians- RBSK, TBHV-NTEP, Jr. Secretrial Assistant (UAAM), Class – IV – UHWC  पदों पर विज्ञापन प्रकाशित की गई है। उक्त रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 21/08/2026 को प्रातः 10ः30 बजे से दिनांक 04/09/2026 तक की संध्या 5ः30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमांत्रित किए गये हैं। उक्त विज्ञापन का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य  अधिकारी, कोरबा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के वेबसाइट www.korba.gov.in   में उपलब्ध है,  जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

कोरबा 19 अगस्त 2026। कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र  कटघोरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कटघोरा,कोरबा एवं पाली विकासखण्ड से 50 कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषकों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों जैसे जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन (मल्चिंग), वाफसा तथा प्राकृतिक कीट एवं रोग प्रबंधन का जैविक नियंत्रण जैसे -ट्राइकोडर्मा विरडी ़नीमास्त्र, अग्निआस्त्र, ब्रम्ह्मस्त्र, दषपर्णी अर्क इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए कम लागत, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धति  को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से मृदा  स्वास्थ्य   में सुधार, कृषि लागत में कमी, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. एस.के. उपाध्याय, डी.के. तंवर, एम.एस. उर्रे, सुश्री अर्चना कुर्रे, अंजय सिंह एवं सुश्री सुलोचना भुयंा सहित कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने तथा अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा द्वारा किसानों के हित में भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

Continue Reading

कोरबा

पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Published

on

एसडीएम मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

कोरबा 19 अगस्त 2026।  विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), विद्युत विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकासखंड अंतर्गत शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
एसडीएम श्री बंजारे ने शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध कराने, खाद्यान्न की उपलब्धता एवं चावल के समय पर उठाव तथा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी ली गई।
बैठक में विद्यालयों एवं अन्य शासकीय संस्थानों में पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा भवन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने पहुंच मार्गों की स्थिति, भवनों की आवश्यकता एवं मरम्मत से संबंधित विषयों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित संस्थानों में सोलर सिस्टम की उपलब्धता, उसकी कार्यशीलता तथा नियमित रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य  विभाग की समीक्षा के दौरान विकासखंड में  स्वास्थ्य सुविधाओं,  स्वास्थ्य   केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही  स्वास्थ्य   सेवाओं की जानकारी ली गई। एसडीएम ने  स्वास्थ्य   सेवाओं को बेहतर बनाने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर  स्वास्थ्य   सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
खाद्य विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न समय पर उपलब्ध हो तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में संधारित की जाने वाली पंजियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम श्री बंजारे ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पंजियों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सुचारू रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण करें और सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677