Connect with us

कोरबा

’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों को समय पर मिल रही कृषि आदान सामग्री’’नैनो उर्वरकों से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा लाभ’

Published

on

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों को आगामी खरीफ सीजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लिए खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है, जिससे कृषकों को समय पर आवश्यक कृषि आदान सामग्री उपलब्ध हो रही है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद एवं बीज प्राप्त कर रहे हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम ढेलवाडीह निवासी कृषक छेदीलाल उरांव ने विकासखंड सोनपुरी स्थित सहकारी समिति से आगामी खरीफ फसल की तैयारी हेतु खाद एवं बीज प्राप्त किया। लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले श्री उरांव का परिवार पूरी तरह कृषि पर आधारित है। छह से सात सदस्यों वाले उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन खेती है तथा वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं।
श्री उरांव ने बताया कि उन्होंने आगामी खरीफ सीजन के लिए यूरिया एवं डीएपी उर्वरक प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही वे एक एकड़ भूमि में हरित खाद के रूप में ढैंचा एवं मूंग की खेती करेंगे, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने नैनो यूरिया का उपयोग किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और फसल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।
उन्होंने नैनो डीएपी के उपयोग के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले वर्ष इसके प्रयोग से उन्हें बेहतर लाभ प्राप्त हुआ। उनके अनुसार नैनो डीएपी न केवल पौधों तक पोषक तत्वों की त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति और जैविक संतुलन को बनाए रखने में भी सहायक है। यह उर्वरक पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देता है तथा कृषि लागत को नियंत्रित करने में भी मददगार सिद्ध हो रहा है।
श्री उरांव ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती अधिक लाभकारी बन रही है। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर, आधुनिक एवं समृद्ध कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

दशहरा कार्यक्रम में युवक की गर्दन पर चाकू से वार:लाइट जाने पर स्टेज के पीछे हमला कर आरोपी फरार, हालत गंभीर, सिम्स बिलासपुर रेफर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के खैरभवना गांव में दशहरा कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव की है। दीपावली से पहले यहां गुरुवार रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचा था।

रात करीब 2 बजे कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

पुलिसकर्मी ने घायल हालत में देखा

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू ले गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भाई बोला- किसी से विवाद नहीं हुआ था

राकेश के छोटे भाई ने बताया कि रावण दहन या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि उसके भाई पर कब, कैसे और किसने हमला किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की गर्दन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

दशहरा मैदान में चाकू से हमले में हुई थी युवक की मौत

इससे पहले कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था। उस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस ने बाजार में पैदल मार्च किया:दीपावली पर ज्वेलर्स और दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह, संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

Published

on

कोरबा। दीपावली पर सुरक्षा के लिए कोरबा के बांकीमोंगरा पुलिस ने नगर के प्रमुख रास्तों और बाजारों में पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी राम कुमार साव के नेतृत्व में पुलिस ने दुकानदारों से मुलाकात की।

पुलिस ने ज्वेलरी शॉप और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से सुरक्षा के इंतजाम मजबूत रखने को कहा। दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।

चौक-चौराहों पर जवान तैनात

राम कुमार साव ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी करेगी। पुलिस पेट्रोलिंग टीम सक्रिय रहेगी और हथियारों से लैस जवान सुरक्षा संभालेंगे।

सर्राफा बाजार में भी पुलिस ने खास चौकसी रखी है। व्यापारियों को नकदी के लेन-देन में सावधानी बरतने और अनजान लोगों पर भरोसा न करने की हिदायत दी गई।

बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का लिया जायजा

कोरबा शहर में कोतवाली थाना, सीएसईबी चौकी, मानिकपुर चौकी और सिविल लाइन थाना पुलिस ने भी अपने-अपने इलाकों में गश्त की। चौक-चौराहों पर जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। किसी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी संबंधित थाना-चौकी या कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677