Connect with us

छत्तीसगढ़

केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है- अमर सुल्तानिया

Published

on

इस बजट का सीधा लाभ हमारे किसान भाइयो, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को मिलेगा 

जांजगीर-चाम्पा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर हर्ष व्यक्त करते हुए जांजगीर चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व जशपुर जिला संगठन प्रभारी  अमर सुल्तानिया ने इसे एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिस ‘सुधार एक्सप्रेस’ की नींव रखी है, उसका सीधा लाभ हमारे किसान भाइयो, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को मिलेगा जिसमें हमारा छत्तीसगढ़ और जांजगीर-चाम्पा जिला भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है। 

अमर ​सुल्तानिया ने बजट के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए चार प्रमुख स्तंभों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की:

​अन्नदाता को संबल: आधुनिक खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय

अमर सुल्तानिया ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटित भारी भरकम राशि हमारे जिले के किसानों की तकदीर बदलेगी। विशेष रूप से दालों, तिलहनों और बागवानी के लिए शुरू किए गए मिशनों से धान के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी विकास के लिए बढ़ाया गया बुनियादी ढांचा जांजगीर के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

​नारी शक्ति का सम्मान: शिक्षा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान

बजट में हर जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला छात्रावास बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए सुल्तानिया ने कहा कि इससे हमारी बेटियों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार और महिला उद्यमियों को मिलने वाली रियायतों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

​युवाओं को अवसर: कौशल विकास और भविष्य के नए रोजगार

अमर सुल्तानिया ने बताया कि यह बजट पूरी तरह ‘युवा शक्ति’ को समर्पित है। 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी प्रयोगशालाओं की स्थापना से हमारे युवाओं को कोडिंग और डिजिटल क्रिएशन में महारत हासिल होगी। ‘युवा नेतृत्व संवाद 2026’ और इंटर्नशिप के अवसर देश भर के प्रतिभावान युवाओं को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ेंगे।

​उद्यमियों को उड़ान: छोटे उद्योगों के लिए नई निवेश निधि

एमएसएमई  (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये की ‘एसएमई विकास निधि’ की घोषणा को उन्होंने देश के छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि ‘कॉर्पोरेट मित्र’ की व्यवस्था से स्थानीय उद्यमियों को कागजी जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी, जिससे समूचा छत्तीसगढ़ और  जांजगीर-चाम्पा एक व्यापारिक हब के रूप में उभरेगा।

​अंत में अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को सिद्ध करते हुए देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन

Published

on

कोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending