Connect with us

छत्तीसगढ़

हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

Published

on


16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम हाई स्कूल मैदान में, प्रवेश निःशुल्क

जांजगीर। नवरात्रि के पावन अवसर पर हरि लीला ट्रस्ट, बनारी, नैला-जांजगीर की ओर से आयोजित भव्य भक्तिमय कार्यक्रम ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7 बजे से जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

आयोजन में क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भक्ति, संगीत और आस्था का संगम

हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि की भक्तिमय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत के माध्यम से मां की आराधना का अवसर प्रदान करना है। जांजगीर-नैला में नवरात्रि के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों की समुचे छत्तीसगढ़ में  विशेष पहचान है। इसी परंपरा को नए स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए ‘भक्ति राग जांजगीर’ की रूपरेखा तैयार की गई है। शहनाज अख्तर की प्रस्तुतियों के साथ आयोजन में श्रद्धा और संगीत का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

सेवा और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय है ट्रस्ट

हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने जिलेवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर मां की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है। वहीं ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि ‘भक्ति राग जांजगीर’ केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपरा को जोड़ने का प्रयास है। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

ट्रस्ट ने जिलेवासियों, मातृशक्ति, युवाओं और सभी श्रद्धालुओं से 16 अक्टूबर को हाई स्कूल मैदान पहुंचकर ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ को सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

घुड़देवा में रूपये 99.64 लाख की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण

Published

on

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया लोकार्पण
कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने आज घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से रूपये 99.64 लाख की लागत से निर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। नवीन भवन से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिला खनिज न्यास मद के माध्यम से विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस मद से जिले के जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नवीन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि नवीन भवन विद्यालय की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करेगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, विकास झा, उदय शर्मा एवं मनीष मिश्रा, पार्षद अश्विनी मिश्रा एवं श्रीमती देवकी साहू, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य जय सिंह मोहलीकर सहित जितेंद्र सिंह, श्रीमती शशि साहू, संतोष कर्ष, श्रीमती अनीता राजपूत, रामेश्वर वैष्णव, संतोष यादव, श्रीमती अनूपा साहू, विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में वनपट्टा की जांच, अवैध शराब विक्रय बंद कराने,  लंबित वेतन, प्रधानमंत्री आवास की लम्बित किश्त भुगतान, पीएम आवास की पात्रता जांच, राशन वितरण में अनियमितता, पशु शेड निर्माण, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, राहत राशि, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, राशन वितरण में अनियमितता तथा आजीविका से जुड़ी मांगों सहित कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों पर कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने पर जोर दिया।
जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश लेकर चला अभियान

Published

on

सेवा संकल्प अभियान के तहत मिनीमाता हसदेव बांगो बांध एवं आसपास के क्षेत्र में किया गया श्रमदान
कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हसदेव बैराज जल प्रबंध संभाग, रामपुर द्वारा मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर बांध परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता, उप अभियंता, स्थल सहायक और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कुछ स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में भाग लिया।
उपस्थित लोगों को जल के महत्व और उसके समुचित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्हें पानी व्यर्थ न बहाने, जरूरत के अनुसार उपयोग करने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही दैनिक जीवन में साफ-सफाई अपनाने और अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन का आधार है। पेयजल, कृषि, उद्योग और पर्यावरण के संतुलन के लिए जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है। बांध और जलाशय क्षेत्र की जल आवश्यकताओं के साथ-साथ जनजीवन और पर्यावरण से भी जुड़े हैं। इनकी स्वच्छता और सुरक्षा में विभाग के साथ नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से जल की प्रत्येक बूंद बचाने, जल स्रोतों में कचरा न डालने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई। जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना ही सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677