विदेश
आसमान से अमेरिकी सेना का विमान धड़ाम; जंगल में भड़की भीषण आग, मौत को मात देकर बचा पायलट
वाशिंगठन, एजेंसी। अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा सामने आया है। नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अमेरिकी मरीन कॉर्प्स का एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकलने में सफल रहा और उसे केवल मामूली चोटें आईं। रिपोर्ट के अनुसार, यह F/A-18 हॉर्नेट विमान कैलिफोर्निया स्थित Marine Corps Air Station Miramar से संबद्ध था और नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। इसी दौरान विमान वॉशिंगटन राज्य के रिमरॉक झील क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान Marine Aircraft Group 11 के अधीन संचालित किया जा रहा था।

हादसे से ठीक पहले पायलट ने इजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया और सुरक्षित बाहर निकल गया। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने उसे खोजकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार उसकी चोटें गंभीर नहीं हैं। विमान के गिरते ही Okanogan-Wenatchee National Forest क्षेत्र में झाड़ियों और जंगल में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद कई हेलीकॉप्टरों और दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया। Naches Fire Department सहित कई स्थानीय एजेंसियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी सैन्य विमानों से जुड़े कई हादसे सामने आ चुके हैं। अप्रैल में ईरान के ऊपर एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान के मार गिराए जाने की खबरें भी सामने आई थीं। उस घटना में भी चालक दल सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा था। हालांकि वॉशिंगटन में हुआ यह हादसा किसी सैन्य संघर्ष से जुड़ा नहीं है, बल्कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना माना जा रहा है। लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाएं अमेरिकी सैन्य विमानों की सुरक्षा और परिचालन संबंधी चुनौतियों को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या था।
विदेश
इजरायल का सनसनीखेज दावा: ईरान ने बनाया ट्रंप की हत्या का प्लान, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप
वाशिंगठन, एजेंसी। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इजरायल की एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह खुफिया जानकारी हाल ही में अमेरिका के साथ साझा की गई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही ईरान ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ सप्ताह पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष रोकने के लिए युद्धविराम लागू हुआ था। अब इस नए दावे के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल ने अमेरिका को सौंपी अपनी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ट्रंप को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यदि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस रिपोर्ट को विश्वसनीय मानती हैं, तो वॉशिंगटन का तेहरान के प्रति रुख और कड़ा हो सकता है। हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत टिप्पणी नहीं की है। जनवरी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से अमेरिका और ईरान के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरानी नेताओं ने कई बार सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कही थी। इसी वजह से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पहले भी ईरान समर्थित तत्वों से संभावित खतरों को लेकर सतर्क रहती आई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्हें लगता है कि ईरान उन्हें निशाना बनाना चाहता है। उन्होंने दावा किया था कि उनका नाम ईरान की “हिट लिस्ट” में शामिल है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसका कड़ा जवाब देगा।हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाओं के बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन जैसे देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिए गए हैं। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय होने के कारण वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ट्रंप ने हाल ही में आरोप लगाया था कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों के जरिए तनाव बढ़ा रहा है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर दुनिया भर की ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। फिलहाल ईरान ने इजरायल की खुफिया रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने भी सार्वजनिक रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
देश
तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, हुआ भव्य स्वागत, लक्सन से होगी अहम वार्ता
ऑकलैंड, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे। इस दौरान उनका औपचारिक स्वागत किया गया। दो दिवसीय यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, तकनीक, रक्षा सहयोग और मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मार्च 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जो सकारात्मक गति आई है, यह यात्रा उसे और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का उनका दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर विजन’ को और मजबूती देगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ शिखर वार्ता की थी। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, विशेषकर समुद्री सुरक्षा, को मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की वाणिज्यिक आपूर्ति के लिए असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते को भी अंतिम रूप दिया गया। वहीं, इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों समेत विभिन्न क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

देश
भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया:परमाणु ऊर्जा और हथियारों के लिए जरूरी, मोदी ऑस्ट्रेलियन पीएम से बोले-हम आपसे सीख रहे
मेलबर्न, एजेंसी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।

मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया।
मोदी बोले- दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वार्ता के बाद दोनों पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज ने संयुक्त बयान जारी किया।
- रिश्तों को क्रिकेट से जोड़ा
- पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा है। हमारी मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।
- पीएम अल्बनीज ने कहा- आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर साइन किए हैं। हम दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

- दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन (PACTS) पार्टनरशिप शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में एकसाथ रिसर्च करेंगे।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
