कोच्चि, एजेंसी। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में अब तक 10 प्लेयर्स को खरीदा जा चुका है। इसमें 7 भारतीय और 3 विदेशी हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख और जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रहीं। कोच्चि में हो रहे ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिनमें से 27 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है।
मुंबई इंडियंस ने भारती रावल को रू.10 लाख में खरीदा
ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने भारती रावल को 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। वह दिन में टीम की तीसरी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मुंबई ने दिशा कासट और लतिका इनामदार को अपने साथ जोड़ा था। भारती को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस के पास अब 3 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने के लिए 60 लाख रुपए बाकी हैं।
अनकैप्ड तेज गेंदबाजों के सेट में 5 खिलाड़ी अनसोल्ड
अनकैप्ड तेज गेंदबाजों के सेट में अब तक पांच खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इनमें अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता यशश्री एस और शबनम शकील भी शामिल हैं। दोनों पहले UP वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
श्रद्धा पोखरकर, जो पहले RCB के लिए खेल चुकी हैं, उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला। एड्डला सृजना और रीमा एक्का भी अनसोल्ड रहीं।
मुंबई इंडियंस ने लतिका इनामदार को खरीदा
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर लतिका इनामदार को उनकी बेस प्राइस रू.10 लाख में खरीद लिया। वह दिन की टीम की दूसरी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इससे पहले MI ने दिशा कासट को खरीदा था।
अनकैप्ड ऑलराउंडर्स पर नहीं लगी बोली
अनकैप्ड ऑलराउंडर्स के सेट में किसी भी खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की चार्ली नॉट भी अनसोल्ड रहीं। उन्हें WPL 2026 में UP वॉरियर्ज ने तारा नॉरिस की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया था।
इस सेट में प्रगति सिंह, टेस फ्लिंटॉफ, आनंदिता किशोर, पूनम खेमनार और सुजाता डे को भी कोई खरीदार नहीं मिला। पूनम खेमनार RCB, UP वॉरियर्ज और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुकी हैं।
5 टीमों के पास 19 स्लॉट बाकी
पांचों फ्रेंचाइजी को अभी कुल 19 स्लॉट भरने हैं। UP वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा ₹1.75 करोड़ का पर्स बचा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम ₹35 लाख हैं।
टीम
बचा पर्स
खाली स्लॉट
यूपी वॉरियर्स
रू.1.75 करोड़
4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रू.1.15 करोड़
5
मुंबई इंडियंस
रू.80 लाख
5
गुजरात जायंट्स
रू.55 लाख
1
दिल्ली कैपिटल्स
रू.35 लाख
4
कुल
रू.4.60 करोड़
19
श्वेता सहरावत अनसोल्ड रहीं
भारत की पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत को कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस रू.10 लाख थी, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में अब तक एक खिलाड़ी बिकी है, जबकि 5 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद नीलामी में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स का सेट आएगा।
दिशा कासट को मुंबई ने खरीदा
मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज दिशा कासट को 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। वे दिन की पहली अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें किसी टीम ने खरीदा है।
दिशा को खरीदने के साथ ही मुंबई इंडियंस का अनसोल्ड खिलाड़ियों का सिलसिला भी खत्म हुआ। इस खरीद के बाद मुंबई के पास 5 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने के लिए 80 लाख रुपए बाकी हैं।
तितास साधु अनसोल्ड रहीं
2023 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं बंगाल की स्विंग बॉलर तितास साधु को WPL ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
तितास साधु दिल्ली के लिए खेल चुकीं हैं।
तेज गेंदबाजों के सेट में साइमा ठाकोर अनसोल्ड
ऑक्शन में तेज गेंदबाजों के सेट की शुरुआत साइमा ठाकोर के नाम से हुई, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
तानिया भाटिया अनसोल्ड रहीं
दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुकीं विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया को इस बार किसी टीम ने नहीं खरीदा। तानिया की विकेटकीपिंग अच्छी मानी जाती है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को लेकर टीमों के मन में भरोसे की कमी दिखती है।
यूपी वॉरियर्स ने सुषमा वर्मा को रू.30 लाख में खरीदा
ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने विकेटकीपर सुषमा वर्मा को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। उनके लिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। सुषमा यूपी वॉरियर्स की ऑक्शन में चौथी खरीद हैं।
यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा रू.2.5 करोड़ बाकी
ऑक्शन में पहले सेट के बाद यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ रुपए बाकी हैं। टीम को अभी 5 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने हैं, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अब तक कोई खिलाड़ी नहीं खरीदा है। उसके पास 5 स्लॉट के लिए 1.15 करोड़ रुपए हैं, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
मुंबई इंडियंस ने भी अब तक कोई खरीदारी नहीं की है। टीम के पास 6 भारतीय खिलाड़ियों के स्लॉट भरने के लिए 90 लाख रुपए बाकी हैं।
गुजरात जायंट्स के पास आखिरी स्लॉट के लिए 55 लाख रुपए हैं, जिसे भारतीय खिलाड़ी से भरना होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 4 खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपए बाकी हैं, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट है। पांचों टीमों को मिलाकर अभी 21 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने हैं।
यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस को रू.30 लाख में खरीदा
यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। वह ऑक्शन में टीम की तीसरी खरीद हैं।
यूपी वॉरियर्स ने स्नेह राणा को रू.30 लाख में खरीदा
यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। अनुभवी ऑलराउंडर स्नेह राणा को खरीदने के बाद UP वॉरियर्ज के पास अब 6 खिलाड़ियों के लिए 2.35 करोड़ रुपए बाकी हैं। इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं।
चमारी अटापट्टू अनसोल्ड, रू.30 लाख थी बेस प्राइस
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को कोई खरीदार नहीं मिला। 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह अब तक अनसोल्ड रहने वाले बड़े नामों में शामिल हैं।
सोफी मोलिन्यूक्स के लिए UP वॉरियर्ज और RCB में टक्कर
ऑक्शन में UP ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। उन्हें खरीदने के लिए UP वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। RCB ने 2024 में खिताब जीतने वाली टीम में शामिल मोलिन्यूक्स के लिए लगातार बोली लगाई।
गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को रू.40 लाख में खरीदा
गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी को 40 लाख रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस भी 40 लाख रुपए थी। कमलिनी के लिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को रू.75 लाख में खरीदा
किरण नवगिरे पहली बिकने वाली खिलाड़ी बनीं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। बोली की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने की और कीमत 70 लाख रुपए तक पहुंचाई। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के 75 लाख रुपए की बोली लगाने के बाद मुंबई ने पीछे हटने का फैसला किया। किरण को खरीदने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास अब चार खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपए बाकी हैं।
ए. संतोष, राजेश अग्रवाल, सुशांत बोरवनकर, पी.एन. मजुमदार, एस. पेंढारकर (पुरुष वर्ग) तथा प्रमिला देवांगन, रेणुका सुब्बा (महिला वर्ग) विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में दिनांक 22/11/2026 को आयोजित “स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता2026 संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अरूण बावरिया थे। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी अजीत बेनर्जी ने किया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – ए. संतोष (दुर्ग), उपविजेता- रजनीश ओबेराय (दुर्ग) तृतीय – निखिल बानी (रायपुर) (नोट – सुपर लीग में रजनीश ओबेराय ने ए. संतोष को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया। एक मैच हारकर ए. संतोष प्रथम स्थान पर रहे तथा रजनीश ओबेराय, निखिल बानी एवं शैलेश डागा का दो मैच हारने के कारण तीनों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ।)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – राजेश ग्रवाल (रायपुर), उपविजेता- राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर) 2-0 तृतीय – राकेश यादव (रायपुर महानगर) , पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- विजेता – सुशांत बोरवनकर (रायपुर), उपविजेता- हनी अरोरा (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – गिरिराज बागड़ी (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- विजेता – पी.एन. मजुमदार (कोरिया), उपविजेता- के. रविशंकर (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – हरीश पांडे (रायपुर)पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):- विजेता – एस. पेंढारकर (दुर्ग), उपविजेता- के.बी. सिंह (रायपुर) 2-0 तृतीय – डा. भरत अग्रवाल (रायपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर) 2-0 तृतीय – डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)
महिला एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर), उपविजेता- प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर) 2-0 तृतीय – सुश्री ईरा पंत (रायपुर) प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ा थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा दिनांक 22 नवंबर, 2026 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही “स्व. श्री पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 60) के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने जानकारी की प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़ जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया तथा विशेष अतिथि समाज सेवी अनिल चावड़ा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर), ए. संतोष (दुर्ग), दीपक वर्मा (रायपुर) तथा निखिल बानी (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), ए. संतोष (दुर्ग), निखिल बानी (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं | पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), निखिल मुकद्दम (रायपुर), राजेश अग्रवाल (रायपुर) मोहम्मद जावेद (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमे राजेश अग्रवाल (रायपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर), राकेश यादव (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर),सुशांत बोरवंकर (रायपुर), मून मजूमदार (बिलासपुर), पराग दोषी (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुशांत बोरवनकर (रायपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), हरीश पाण्डेय (रायपुर), अजित बेनर्जी (रायपुर), डॉ शिरीष यदु (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें के. रविशंकर (बिलासपुर), पी.एन. मजुमदार (कोरिया), हरीश पाण्डेय (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-
राम सावले (दुर्ग), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर), एस. पेंढारकर(दुर्ग), भरत अग्रवाल (रायपुर), प्रकाश सिंह (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें एस. पेंढारकर(दुर्ग), के.बी. सिंह (रायपुर), भरत अग्रवाल (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| महिला एकल (आयु वर्ग 40):- प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं| महिला एकल (आयु वर्ग 60):- रेणुका सुब्बा (रायपुर), प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), सुश्री ईरा पंत (रायपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं |प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीयअंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ाहैं |उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।
वेलिंगटन, एजेंसी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की बढ़त भी बना ली है।
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट का वह मुकाम हासिल किया, जहां तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी नहीं पहुंच सके। वे सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए।
राहुल SENA देश में शतक लगाने वाले 8वें एशियाई बैटर
केएल राहुल चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। वे ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बल्लेबाज सभी SENA देशों में शतक लगा चुके हैं।
94 साल में पहली बार टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की विदेश में फिफ्टी
भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है। वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।
राहुल न्यूजीलैंड में मेडन इनिंग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय
केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।
गंभीर और द्रविड़ की क्लब में शामिल हुए राहुल
राहुल 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहे। उन्होंने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन और देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। वे न्यूजीलैंड में एक ही पारी में 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं।
राहुल SENA देशों में भारत के लिए शुरुआती दोनों विकेटों के लिए शतकीय साझेदारियां करने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
राहुल 2021 से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले ओपनर
केएल राहुल 2021 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग करते हुए 7 शतक लगा चुके हैं। वे इस पीरियड में सबसे ज्यादा ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज हैं।
राहुल के हाथ से छूटा बैट
65वें ओवर में केएल राहुल शॉट खेलते समय बैलेंस खो बैठे। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ डाली। केएल राहुल फ्रंट फुट पर आगे आए और गेंद को कवर की तरफ पुश किया। शॉट खेलते समय बैट से उनके नीचे वाले हाथ की पकड़ छूट गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई।
डफी के डेंजर एरिया में जाने पर अंपायर ने दी चेतावनी
67वें ओवर में जैकब डफी को अंपायर ने चेतावनी दी। इसकी वजह थी कि वे बार-बार पिच के डेंजर एरिया में पहुंच रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें चेतावनी भी दी।