तेल अवीव, एजेंसी। इजराइल में चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 85.6% वोट गिने जा चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटों पर आगे चल रहा है। दोनों के बीच सिर्फ 5 सीटों का अंतर है।
अरब पार्टियों की जॉइंट लिस्ट 12 और राअम 7 सीटों पर आगे हैं, दोनों को मिलाकर 19 सीटें हो रही हैं। जो इजराइल के चुनावी इतिहास में अरब पार्टियों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा होगा। इससे पहले 2020 के चुनाव में इन पार्टियों ने 15 सीटें जीती थीं।
इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। अभी नेतन्याहू और विपक्ष, दोनों बहुमत से दूर हैं। ऐसे में अरब पार्टियों का समर्थन सरकार बनाने में अहम हो सकता है। चुनाव से पहले सर्वे में नेतन्याहू की हार का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब तक की गिनती में मुकाबला कड़ा बना हुआ है।
इजराइल में सरकार बनाने के लिए 42 दिन मिलेंगे
इजराइल में सरकार बनाने के लिए चुने गए नेता को शुरुआत में 28 दिन का समय मिलता है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति इसे 14 दिन और बढ़ा सकते हैं। यानी सरकार बनाने के लिए कुल 42 दिन मिल सकते हैं।
इस दौरान नेता को दूसरी पार्टियों से बातचीत कर समर्थन जुटाना होता है। इसके लिए पार्टियों के बीच नीतियों और मंत्रिपदों को लेकर समझौते हो सकते हैं।
सरकार बनाने के लिए आम तौर पर संसद में 61 सीटों का समर्थन जरूरी होता है। अगर नेता 61 सीटों का समर्थन नहीं जुटा पाता, तो वह छोटी पार्टियों के सहयोग से अल्पमत सरकार बनाने या दो नेताओं के बीच बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनने का समझौता करने की कोशिश भी कर सकता है।
राष्ट्रपति बोले- नई सरकार के लिए सभी दल बातचीत करें
इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने सभी राजनीतिक दलों से नई सरकार बनाने के लिए बातचीत करने और दोबारा चुनाव से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को खुले मन से चर्चा करनी चाहिए। चुनाव के बाद किसी भी गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।
हर्जोग ने कहा कि अगले हफ्ते चुनाव के आधिकारिक नतीजे मिलने के बाद वे संसद में सभी दलों से बातचीत शुरू करेंगे। उन्होंने चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की भी तारीफ की।
स्पीकर को हटाने की तैयारी में जुटा आइजनकोट खेमा
इजराइल में गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाला विपक्षी खेमा संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए विपक्षी खेमा अरब पार्टियों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। ओहाना प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के सदस्य हैं।
संसद अध्यक्ष पद के लिए अभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यिस्राइल बेतेनु पार्टी के सांसद ओदेद फोरर और आइजनकोट की याशर पार्टी के एलेजर स्टर्न के नामों पर चर्चा हो रही है।
तस्वीर इजराइली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना की है।
EU ने इजराइल के चुनाव की तारीफ की
यूरोपीय संघ (EU) ने इजराइल में हुए चुनाव के बाद वहां के लोगों को बधाई दी है। EU ने करीब 78% मतदान की तारीफ करते हुए इसे इजराइल के मजबूत लोकतंत्र की निशानी बताया। EU ने कहा कि वह इजराइल में नई सरकार बनने के बाद उसके साथ बेहतर रिश्ते बनाना चाहता है।
EU के प्रवक्ता ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद दोनों पक्ष मिलकर काम करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि EU और इजराइल के बीच लंबे समय से रिश्ते हैं और दोनों लोकतंत्र में भरोसा करते हैं।
कुछ ही देर में चुनाव के पूरे नतीजे जारी होंगें
केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी सामान्य मतों की गिनती पूरी कर ली है। समिति ने बताया कि कुछ ही देर में चुनाव के पूरे नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
इन नतीजों में सभी सामान्य मतों की गिनती शामिल होगी। हालांकि, डबल लिफाफे में आने वाले मतों की गिनती अभी बाकी है। यह गिनती आज रात शुरू होगी।
इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के सामने मुश्किल फैसला
इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग की भूमिका आमतौर पर औपचारिक होती है। लेकिन आम चुनाव के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें तय करना होता है कि किस नेता को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।
राष्ट्रपति के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी के नेता को ही चुने। वह उस नेता को भी मौका दे सकते हैं, जिसके पास दूसरी पार्टियों का समर्थन जुटाकर संसद में बहुमत साबित करने की ज्यादा संभावना हो।
इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने बुधवार को पत्नी के साथ वोटिंग की।
2009 में राष्ट्रपति शिमोन पेरेज ने बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार बनाने का मौका दिया था, जबकि उनकी लिकुड पार्टी को कदीमा पार्टी से कम वोट मिले थे।
इस बार राष्ट्रपति के सामने क्या चुनौती है?
बुधवार को आए शुरुआती एग्जिट पोल में नेतन्याहू गठबंधन और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला दिखा। हालांकि, शुरुआती नतीजों में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। ऐसे में नेतन्याहू दावा कर सकते हैं कि सरकार बनाने का पहला मौका उन्हें मिलना चाहिए।
हालांकि चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करना ही प्रधानमंत्री बनने के लिए काफी नहीं है। राष्ट्रपति को यह देखना होगा कि कौन-सा नेता अलग-अलग पार्टियों का समर्थन जुटाकर संसद में बहुमत साबित कर सकता है।
जिन इलाकों में जंग का असर, वहां भी नेतन्याहू आगे
इजराइल में चुनाव के शुरुआती नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड उन शहरों में भी आगे है, जहां जंग के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इनमें लेबनान की सीमा के पास बसा किरयात शमोना और दक्षिणी इजराइल के स्देरोत और ओफाकिम शहर शामिल हैं।
किरयात शमोना में दोपहर 12:30 बजे तक करीब 48% वोट नेतन्याहू की पार्टी को मिले। वहीं, स्देरोत में करीब 39% लोगों ने उनकी पार्टी को वोट दिया।
जंग के दौरान इन शहरों पर रॉकेट और ड्रोन से हमले हुए थे। कई लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहना पड़ा था।
जिस पार्टी को ज्यादा वोट, उसे ज्यादा सीटें
इजराइल में लोग किसी नेता को नहीं, बल्कि उसकी पार्टी को वोट देते हैं। चुनाव से पहले हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की एक सूची बनाती है। पूरे देश में पार्टी को मिले वोटों के आधार पर तय होता है कि उसे संसद में कितनी सीटें मिलेंगी।
लेकिन संसद में सीट पाने के लिए एक शर्त है। किसी पार्टी को कुल वैध वोटों में से कम से कम 3.25% वोट हासिल करने होते हैं। इससे कम वोट मिलने पर पार्टी को संसद में कोई सीट नहीं मिलती।
पार्टी के कौन से उम्मीदवार सांसद बनेंगे, इसका फैसला उम्मीदवारों की लिस्ट से होता है। हर पार्टी चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी करती है। अगर किसी पार्टी को 20 सीटें मिलती हैं, तो लिस्ट में पहले 20 नंबर पर मौजूद उम्मीदवार सांसद बन जाएंगे।
वेस्ट बैंक में रहने वाले फिलिस्तीनियों को वोट देने का अधिकार नहीं
इजराइल के चुनाव का असर वेस्ट बैंक में रहने वाले फिलिस्तीनियों की जिंदगी पर भी पड़ता है, लेकिन उन्हें इन चुनावों में वोट देने का अधिकार नहीं है। कई फिलिस्तीनियों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वेस्ट बैंक पर इजराइल का कब्जा लगातार मजबूत होता जा रहा है और वहां उनकी जिंदगी से जुड़े फैसले इजराइली सरकार लेती है।
वेस्ट बैंक में दुकान चलाने वाले 32 साल के मोंटासेर अमरो ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कहा, “इजराइली सरकार का हमारी जिंदगी पर बहुत बड़ा नियंत्रण है। वह तय करती है कि सड़क पर लगे बैरिकेड कब खुलेंगे और कब बंद होंगे। सीमाओं पर उसका नियंत्रण है और वह यह भी तय करती है कि हमारी अर्थव्यवस्था का कितना हिस्सा काम कर पाएगा।”
अमरो ने सवाल उठाया, “जब कुछ सौ मीटर दूर रहने वाले यहूदी बस्तियों के लोग वोट दे सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?”
वेस्ट बैंक की यहूदी बस्ती में रहने वाले इजराइली चुनाव में वोट डालते हैं।
इजराइल ने 1967 में वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था। 1990 के दशक में उसने फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के साथ समझौता किया, जिसके तहत फिलिस्तीनी अथॉरिटी बनाया गया। यह वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों का प्रशासन संभालता है। हालांकि, फिलिस्तीनी अथॉरिटी में करीब 20 साल से संसदीय या राष्ट्रपति चुनाव नहीं हुए हैं।
कई फिलिस्तीनी लंबे समय से उम्मीद करते रहे हैं कि फिलिस्तीनी अथॉरिटी आगे चलकर एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश का रूप लेगा। लेकिन हाल के वर्षों में यह उम्मीद कमजोर हुई है।
इजराइल चुनाव में अरब पार्टियों का दमदार प्रदर्शन
एग्जिट पोल के नतीजे घोषित होने पर इजराइल के अरब नेतृत्व वाले जॉइंट लिस्ट गठबंधन के समर्थक खुशी मनाते हुए।
चुनाव में दो प्रमुख अरब पार्टियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। इन पार्टियों के समर्थक बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने जॉइंट लिस्ट को संसद में अब तक की सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में अगली सरकार बनाने में इनकी भूमिका अहम हो सकती है।
राअम के नेता मंसूर अब्बास ने एक टीवी चैनल से कहा कि मतदान में बड़ी संख्या में अरब नागरिकों की भागीदारी दिखाती है कि उन्होंने अपनी निराशा और हताशा को उम्मीद में बदल दिया है। इजराइल की कुल आबादी में अरब नागरिकों की हिस्सेदारी करीब 20% है।
जॉइंट लिस्ट के नेता बोले- नेतन्याहू सरकार को हटाने में मदद के लिए तैयार
यूसुफ जबरीन हदाश पार्टी के नेता हैं। वे जॉइंट लिस्ट गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।
जॉइंट लिस्ट गठबंधन के अध्यक्ष यूसुफ जबरीन ने कहा है कि उनका गठबंधन सत्ता में बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू सरकार को हटाने की कोशिश करने वाली किसी भी पार्टी को उनसे बात करनी होगी।
जबरीन ने कहा कि इजराइल के सामने दो रास्ते हैं- यहूदी वर्चस्व को जारी रखना या यहूदियों और अरब नागरिकों के बीच सहयोग कायम करना।
अरब नेतृत्व वाली दो पार्टियों- जॉइंट लिस्ट और राअम को मिलाकर 19 सीटें मिलने का अनुमान है। इनमें जॉइंट लिस्ट को 13 और राअम को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। यह अरब पार्टियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा हो सकता है।
76.8% वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू गठबंधन 54 पर आगे
76.8% वोटों की गिनती हो चुकी है। चुनाव आयोग के नतीजों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 54 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन को 47 सीटें मिलने का अनुमान है।
अरब पार्टियों जॉइंट लिस्ट और राअम की कुल सीटें बढ़कर 19 हो गई हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 120 सदस्यीय संसद में कम से कम 61 सीटों की जरूरत है। फिलहाल दोनों मुख्य गठबंधन बहुमत के आंकड़े से नीचे हैं।
चुनाव के नतीजों से शेकेल कमजोर, 0.75% गिरा
इजराइल में चुनाव के नतीजे स्पष्ट नहीं होने का असर देश की मुद्रा शेकेल पर भी पड़ा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शेकेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में शेकेल 0.75% कमजोर होकर 1 डॉलर के मुकाबले 3.077 पर आ गया।
चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में अगली सरकार किसकी बनेगी और उसे बहुमत जुटाने के लिए किन पार्टियों का समर्थन लेना होगा, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
मैड्रिड, एजेंसी। स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं।
स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई।
दोनों ट्रेनें सरकारी कंपनी रेनफे (Renfe) और निजी कंपनी इर्यो (Iryo) की थीं। इन ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है।
हादसे के बाद लोगों ने घायलों को मलबे से निकालने में मदद की।
स्पेन ट्रेन हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रेनों के टकराने के बाद उसका मलबा आस-पास फैला नजर आया।
राहत और बचाव कार्य जारी
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने कहा कि इस हादसे की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है।
ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल के पास बैठकर रोता युवक, उसकी महिला साथी लापता है।
रेस्क्यू अभियान में जुटे बचावकर्मी मृतकों के शव को बाहर निकालते हुए
हादसा टोलेडो प्रांत में लॉस येबेनेस और उर्दा कस्बों के बीच हुआ।
मैड्रिड में ट्रेन यात्रियों का इंतजार बढ़ा
यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। जांच की जाएगी कि ट्रेन समय पर क्यों नहीं रुकी। क्या सिग्नल सिस्टम में खराबी थी या ड्राइवर ब्रेक लगाने में चूक गया, इसकी भी जांच होगी।
जांच में यह भी देखा जाएगा कि टक्कर से पहले ये सिस्टम काम कर रहे थे या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, रेनफे ट्रेन का ड्राइवर अभी लापता है। ट्रेन ड्राइवरों के संगठनों ने हादसे को असामान्य बताया है।
राजधानी मैड्रिड को जोड़ने वाली ट्रेन सर्विस बंद होने की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मैड्रिड के स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में खड़े हैं।
हादसे के बाद मैड्रिड की ओर आने वाली रेल लाइन बंद होने की वजह से बाद सेविला सांता खुस्ता रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेनें।
ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हें। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर लोग मोबाइल फोन पर ट्रेन स्टेटस चेक करते नजर आए।
स्पेन के सेविला सांता खुस्ता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सर्विस बहाल होने का इंतजार करते यात्री।
स्पेन के अटोचा रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद स्क्रीन पर मैड्रिड और अंदालुसिया के बीच रद्द हुई ट्रेनों की जानकारी दी गई।
9 महीने पहले भी Iryo और Renfe की ट्रेनें टकराईं थीं
स्पेन में इसी साल जनवरी में भी इन्हीं दोनों कंपनियों की ट्रेनें टकराई थीं। हादसा अंदालूसिया के अदामुज के पास हुआ था। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।
Iryo कंपनी की हाई-स्पीड ट्रेन मालागा से मैड्रिड जा रही थी। ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चले गए थे और सामने से आ रही Renfe की ट्रेन से टकरा गए थे।
लोगों ने बताया था कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ था।
स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में 9 महीने पहले ट्रेन टकराई थीं।
कोच्चि, एजेंसी। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में अब तक 10 प्लेयर्स को खरीदा जा चुका है। इसमें 7 भारतीय और 3 विदेशी हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख और जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रहीं। कोच्चि में हो रहे ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिनमें से 27 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है।
मुंबई इंडियंस ने भारती रावल को रू.10 लाख में खरीदा
ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने भारती रावल को 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। वह दिन में टीम की तीसरी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मुंबई ने दिशा कासट और लतिका इनामदार को अपने साथ जोड़ा था। भारती को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस के पास अब 3 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने के लिए 60 लाख रुपए बाकी हैं।
अनकैप्ड तेज गेंदबाजों के सेट में 5 खिलाड़ी अनसोल्ड
अनकैप्ड तेज गेंदबाजों के सेट में अब तक पांच खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इनमें अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता यशश्री एस और शबनम शकील भी शामिल हैं। दोनों पहले UP वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
श्रद्धा पोखरकर, जो पहले RCB के लिए खेल चुकी हैं, उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला। एड्डला सृजना और रीमा एक्का भी अनसोल्ड रहीं।
मुंबई इंडियंस ने लतिका इनामदार को खरीदा
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर लतिका इनामदार को उनकी बेस प्राइस रू.10 लाख में खरीद लिया। वह दिन की टीम की दूसरी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इससे पहले MI ने दिशा कासट को खरीदा था।
अनकैप्ड ऑलराउंडर्स पर नहीं लगी बोली
अनकैप्ड ऑलराउंडर्स के सेट में किसी भी खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की चार्ली नॉट भी अनसोल्ड रहीं। उन्हें WPL 2026 में UP वॉरियर्ज ने तारा नॉरिस की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया था।
इस सेट में प्रगति सिंह, टेस फ्लिंटॉफ, आनंदिता किशोर, पूनम खेमनार और सुजाता डे को भी कोई खरीदार नहीं मिला। पूनम खेमनार RCB, UP वॉरियर्ज और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुकी हैं।
5 टीमों के पास 19 स्लॉट बाकी
पांचों फ्रेंचाइजी को अभी कुल 19 स्लॉट भरने हैं। UP वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा ₹1.75 करोड़ का पर्स बचा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम ₹35 लाख हैं।
टीम
बचा पर्स
खाली स्लॉट
यूपी वॉरियर्स
रू.1.75 करोड़
4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रू.1.15 करोड़
5
मुंबई इंडियंस
रू.80 लाख
5
गुजरात जायंट्स
रू.55 लाख
1
दिल्ली कैपिटल्स
रू.35 लाख
4
कुल
रू.4.60 करोड़
19
श्वेता सहरावत अनसोल्ड रहीं
भारत की पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत को कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस रू.10 लाख थी, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
अनकैप्ड बल्लेबाजों के सेट में अब तक एक खिलाड़ी बिकी है, जबकि 5 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद नीलामी में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स का सेट आएगा।
दिशा कासट को मुंबई ने खरीदा
मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज दिशा कासट को 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। वे दिन की पहली अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें किसी टीम ने खरीदा है।
दिशा को खरीदने के साथ ही मुंबई इंडियंस का अनसोल्ड खिलाड़ियों का सिलसिला भी खत्म हुआ। इस खरीद के बाद मुंबई के पास 5 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने के लिए 80 लाख रुपए बाकी हैं।
तितास साधु अनसोल्ड रहीं
2023 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं बंगाल की स्विंग बॉलर तितास साधु को WPL ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
तितास साधु दिल्ली के लिए खेल चुकीं हैं।
तेज गेंदबाजों के सेट में साइमा ठाकोर अनसोल्ड
ऑक्शन में तेज गेंदबाजों के सेट की शुरुआत साइमा ठाकोर के नाम से हुई, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
तानिया भाटिया अनसोल्ड रहीं
दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुकीं विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया को इस बार किसी टीम ने नहीं खरीदा। तानिया की विकेटकीपिंग अच्छी मानी जाती है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को लेकर टीमों के मन में भरोसे की कमी दिखती है।
यूपी वॉरियर्स ने सुषमा वर्मा को रू.30 लाख में खरीदा
ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने विकेटकीपर सुषमा वर्मा को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। उनके लिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। सुषमा यूपी वॉरियर्स की ऑक्शन में चौथी खरीद हैं।
यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा रू.2.5 करोड़ बाकी
ऑक्शन में पहले सेट के बाद यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ रुपए बाकी हैं। टीम को अभी 5 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने हैं, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अब तक कोई खिलाड़ी नहीं खरीदा है। उसके पास 5 स्लॉट के लिए 1.15 करोड़ रुपए हैं, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
मुंबई इंडियंस ने भी अब तक कोई खरीदारी नहीं की है। टीम के पास 6 भारतीय खिलाड़ियों के स्लॉट भरने के लिए 90 लाख रुपए बाकी हैं।
गुजरात जायंट्स के पास आखिरी स्लॉट के लिए 55 लाख रुपए हैं, जिसे भारतीय खिलाड़ी से भरना होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 4 खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपए बाकी हैं, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट है। पांचों टीमों को मिलाकर अभी 21 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने हैं।
यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस को रू.30 लाख में खरीदा
यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। वह ऑक्शन में टीम की तीसरी खरीद हैं।
यूपी वॉरियर्स ने स्नेह राणा को रू.30 लाख में खरीदा
यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा। अनुभवी ऑलराउंडर स्नेह राणा को खरीदने के बाद UP वॉरियर्ज के पास अब 6 खिलाड़ियों के लिए 2.35 करोड़ रुपए बाकी हैं। इनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं।
चमारी अटापट्टू अनसोल्ड, रू.30 लाख थी बेस प्राइस
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को कोई खरीदार नहीं मिला। 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह अब तक अनसोल्ड रहने वाले बड़े नामों में शामिल हैं।
सोफी मोलिन्यूक्स के लिए UP वॉरियर्ज और RCB में टक्कर
ऑक्शन में UP ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। उन्हें खरीदने के लिए UP वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। RCB ने 2024 में खिताब जीतने वाली टीम में शामिल मोलिन्यूक्स के लिए लगातार बोली लगाई।
गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को रू.40 लाख में खरीदा
गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी को 40 लाख रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस भी 40 लाख रुपए थी। कमलिनी के लिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को रू.75 लाख में खरीदा
किरण नवगिरे पहली बिकने वाली खिलाड़ी बनीं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। बोली की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने की और कीमत 70 लाख रुपए तक पहुंचाई। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के 75 लाख रुपए की बोली लगाने के बाद मुंबई ने पीछे हटने का फैसला किया। किरण को खरीदने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास अब चार खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपए बाकी हैं।
मैड्रिड, एजेंसी। स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं।
स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई।
दोनों ट्रेनें सरकारी कंपनी रेनफे (Renfe) और निजी कंपनी इर्यो (Iryo) की थीं। इन ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है।
हादसे के बाद लोगों ने घायलों को मलबे से निकालने में मदद की।
स्पेन ट्रेन हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रेनों के टकराने के बाद उसका मलबा आस-पास फैला नजर आया।
राहत और बचाव कार्य जारी
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने कहा कि इस हादसे की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है।
हादसा टोलेडो प्रांत में लॉस येबेनेस और उर्दा कस्बों के बीच हुआ।
मैड्रिड में ट्रेन यात्रियों का इंतजार बढ़ा
यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। जांच की जाएगी कि ट्रेन समय पर क्यों नहीं रुकी। क्या सिग्नल सिस्टम में खराबी थी या ड्राइवर ब्रेक लगाने में चूक गया, इसकी भी जांच होगी।
जांच में यह भी देखा जाएगा कि टक्कर से पहले ये सिस्टम काम कर रहे थे या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, रेनफे ट्रेन का ड्राइवर अभी लापता है। ट्रेन ड्राइवरों के संगठनों ने हादसे को असामान्य बताया है।
राजधानी मैड्रिड को जोड़ने वाली ट्रेन सर्विस बंद होने की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मैड्रिड के स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में खड़े हैं।
हादसे के बाद मैड्रिड की ओर आने वाली रेल लाइन बंद होने की वजह से बाद सेविला सांता खुस्ता रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेनें।
ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हें। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर लोग मोबाइल फोन पर ट्रेन स्टेटस चेक करते नजर आए।
स्पेन के सेविला सांता खुस्ता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सर्विस बहाल होने का इंतजार करते यात्री।
स्पेन के अटोचा रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद स्क्रीन पर मैड्रिड और अंदालुसिया के बीच रद्द हुई ट्रेनों की जानकारी दी गई।
9 महीने पहले भी Iryo और Renfe की ट्रेनें टकराईं थीं
स्पेन में इसी साल जनवरी में भी इन्हीं दोनों कंपनियों की ट्रेनें टकराई थीं। हादसा अंदालूसिया के अदामुज के पास हुआ था। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।
Iryo कंपनी की हाई-स्पीड ट्रेन मालागा से मैड्रिड जा रही थी। ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चले गए थे और सामने से आ रही Renfe की ट्रेन से टकरा गए थे।
लोगों ने बताया था कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ था।
स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में 9 महीने पहले ट्रेन टकराई थीं।