Connect with us

कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित सीएमडी सभागार में “कार्यस्थल पर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप कार्यक्रम में कर्मियों को नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रीत पाल सिंह गुम्बर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर आसानी से किए जा सकने वाले योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं सकारात्मकता को भी बढ़ाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिले।

Continue Reading

कोरबा

पाली में ट्रक-बस भिड़ंत, 6 यात्री घायल:ड्राइवर केबिन में फंसा, पुलिस-ग्रामीणों ने निकाला, तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही शिव बस और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर केबिन में फंस गया। बस में सवार करीब 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस का केबिन बुरी तरह पिचक गया था, जिससे ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच फंस गया। पाली पुलिस, 108 एम्बुलेंस कर्मी और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की सहायता से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा सकता है। बस में सवार अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया।

पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है और ड्राइवरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का मुआयना करेगी।

स्थानीय लोगों ने NH-49 पर तेंदूपत्ता गोदाम के पास लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की है।

Continue Reading

कोरबा

भू-विस्थापितों की समस्याओं को करेंगे हल : सांसद

Published

on

कोल एंड स्टील माइंस कमेटी के चेयरमैन अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

कोरबा। एसईसीएल के प्रभावित ग्रामीणों के लंबित मुआवजा-पुनर्वास-रोजगार पर कार्यवाही मांग कोल एंड स्टील माइंस कमेटी के चेयरमैन अनुराग ठाकुर से मिलकर सांसद ज्योत्सना महंत की है। इस दौरान उन्होंने एसईसीएल की कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका क्षेत्र की खदान परियोजनाओं से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की डेढ़ दशक पुरानी लंबित समस्याओं से जुड़ा विस्तृत पत्र मंत्री को सौंपा और हस्तक्षेप की मांग की।

सांसद महंत ने बताया कि वर्ष 2009-10 से एसईसीएल द्वारा खदान के लिए 60 से अधिक गांव की जमीन अधिग्रहित की है। वही कई गांव कम जमीन विस्तार परियोजना के लिए अपनी जमीन बेच पा रहे हैं, न उस पर स्थायी निर्माण कर पा रहे हैं और न ही कोई आर्थिक निवेश कर पा रहे हैं। भूमि की खरीद-बिक्री लगभग ठप हो चुकी है। कई परिवारों की पूरी पूंजी जमीन में फंसी है, लेकिन प्रतिबंधों के कारण वे उसका लाभ नहीं उठा पा रहे। परियोजना के नाम पर भूमि, पर्यावरण, आजीविका और सामाजिक संरचना को गंभीर क्षति पहुंची है, लेकिन इसके बदले न उचित मुआवजा मिला है, न रोजगार मिला है और न ही सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था हो सकी है। उन्होंने पत्र में छह मुख्य बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों में मौजूद सभी त्रुटियों का विशेष शिविर लगाकर निराकरण करने, लंबित मुआवजा राशि वितरित करने, ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पुनर्वास स्थल को स्वीकृत करने, रोजगार श्रेणी से नीचे आने वाले एवं रोजगार से वंचित प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार अथवा वैकल्पिक आजीविका की व्यवस्था करने स्थानीय युवाओं को एसईसीएल में प्राथमिकता देने, खदानों से फैल रहे वायु-जल-ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी तकनीकी उपाय सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही डीएमएफ एवं सीएसआर की राशि का उपयोग प्रभावित गांवों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सडक़, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता से हो और राशि का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने कहा। साथ ही सभी लंबित मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर समयबंद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने सर्वेक्षण पर मनमानी करने पर रोक लगाने की मांग भी की है। चेयरमैन अनुराग ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मंत्रालय से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Continue Reading

कोरबा

प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट, मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी दी शुभकामनाएं

Published

on

​कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।

​इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को साल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इसी तरह पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की गई, उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। सौजन्य भेंट के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) एवं आकाश शर्मा मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677