Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख:1 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट किया, IIT-बॉम्बे के टॉपर, IAS बनने छोड़ी नौकरी

Published

on

बलौदाबाजार, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के रहने वाले योगेश साहू (23) ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने के बजाय गेम क्विट कर दिया। योगेश IIT बॉम्बे में टॉपर भी रह चुके हैं। उन्होंने IIT में पहले ही प्रयास में एडमिशन लिया था।

ग्राम टेहका के रहने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि वह IAS अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।

योगेश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता ने बताया कि योगेश ने UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी पहले ही प्रयास में पास की है। वह फिलहाल मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में योगेश मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते और सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं।

KBC के सेट पर योगेश ने अमिताभ बच्चन से गले लगकर मुलाकात की और सेल्फी ली। (फोटो क्रेडिट- सोनी टीवी)

KBC के सेट पर योगेश ने अमिताभ बच्चन से गले लगकर मुलाकात की और सेल्फी ली। (फोटो क्रेडिट- सोनी टीवी)

योगेश के माता-पिता की तस्वीर। पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।

योगेश के माता-पिता की तस्वीर। पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।

योगेश ने शुरुआती पढ़ाई बलौदाबाजार के जेसीज कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की। इसके बाद वे हाई एजुकेशन के लिए बिलासपुर गए। यहां रोहन चावला ने अपने कोचिंग सेंटर में उन्हें 11वीं और 12वीं की मुफ्त पढ़ाई कराई।

तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी उनकी पढ़ाई में मदद की। आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी।

50 लाख के सवाल ने बढ़ाई मुश्किल

अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में योगेश साहू हॉट सीट पर पहुंचे। 50 लाख रुपए के सवाल में उनसे तस्वीर में दिए गए सवालिया निशान की जगह सही शहर का नाम बताने को कहा गया।

टेबल में शहरों के नाम और उनके सामने साल दिए गए थे। इसमें लिखा था- कोलकाता-1913, ?-1930, स्कोप्जे-1979, शांतिनिकेतन-1998 और विदिशा-2014। इसके चार विकल्प थे-त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली।

आखिरी लाइफलाइन का लिया सहारा

इस सवाल पर योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया। उन्हें हिंट मिला कि सही जवाब तमिलनाडु में स्थित एक शहर है। हिंट मिलने के बाद योगेश समझ गए कि दिए गए साल नोबेल पुरस्कार जीतने के साल हैं और शहर संबंधित नोबेल विजेताओं के जन्मस्थान हैं।

तिरुचिरापल्ली चुना सही जवाब

इसके बाद योगेश ने सही जवाब तिरुचिरापल्ली चुना। यह सीवी रमन का जन्मस्थान है। उनके जवाब को सही बताया गया और उन्होंने 50 लाख रुपए जीत लिए। इसके बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपए का सवाल आया। हालांकि, इस पड़ाव पर उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर गेम क्विट कर दिया।

मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर योगेश का स्वागत किया गया।

मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर योगेश का स्वागत किया गया।

रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

वहीं, मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने योगेश का जोरदार स्वागत किया। उनकी सफलता पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में खारुन नदी में बहा ग्रामीण,दूसरे दिन मिला शव:पैर फिसलने से हुआ हादसा, 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश

Published

on

कोरबा। कोरबा में लगातार बारिश के बीच खारुन नदी में बहा 45 वर्षीय ग्रामीण दूसरे दिन मृत मिला। बुधवार सुबह नदी किनारे गुड़ाखू करने गए गेंदलाल का पैर फिसल गया था, जिसके बाद वह तेज बहाव में बह गए।

पुलिस और गोताखोरों ने बुधवार को तलाश की, लेकिन तेज बहाव और भंवर के कारण उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव मिला। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

वहीं, जिले में पिछले सात दिनों से बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

खारुन नदी में बहे ग्रामीण का शव निकालते नगर सेना की गोताखोर टीम।

खारुन नदी में बहे ग्रामीण का शव निकालते नगर सेना की गोताखोर टीम।

मृतक की पहचान ग्राम बिजराभवनारा, बतरा पंचायत निवासी गेंदलाल (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह गेंदलाल नदी किनारे गुड़ाखू करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए।

नदी के भंवर में फंसा ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव और नदी में बने भंवर के कारण बुधवार देर शाम तक गेंदलाल का पता नहीं चल सका। इसके बाद तलाश अभियान रोक दिया गया।

झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला

झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला

झाड़ियों में मिला शव

गुरुवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर से नदी किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। आशंका है कि गेंदलाल भंवर में फंस गए थे। तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी तलाश के दौरान काफी परेशानी हुई।

बताया गया है कि गेंदलाल का नदी के दोनों किनारों पर आना-जाना था। नदी के ऊपर एक बांध बना हुआ है, जबकि नीचे की ओर लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता है।

Continue Reading

कोरबा

839.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 20 अगस्त 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 839.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 738.4, कोरबा 1057.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 820.2, करतला 821.3, बरपाली 783, कटघोरा 839.7 दीपका 915.6, दर्री 963, पाली 892.1, हरदीबाजार 636.8, पोंड़ी-उपरोड़ा 857.4, और पसान तहसील में 745.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर होगी सार्वजनिक

Published

on

हर माह की उपस्थिति भी पोर्टल पर होगी प्रदर्शित, पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कोरबा 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। विभाग द्वारा छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर पंजीकृत समस्त विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा यह पहल आश्रम-छात्रावासों के संचालन में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। विभागीय पोर्टल hmstribal.cg.nic.in  के माध्यम से “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेन्यू पर क्लिक कर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं तथा विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी संबंधित संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह की विद्यार्थियों की उपस्थिति भी आगामी माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर अपडेट एवं प्रदर्शित की जाएगी।
इसी पोर्टल के “नया क्या है” टैब के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी आमजन के लिए सहज रूप से उपलब्ध होगी तथा आश्रम-छात्रावासों के संचालन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677