Connect with us

कोरबा

युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की शिक्षा अधिकार की मांग:RTE उल्लंघन और आत्मानंद स्कूलों में शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। भारतीय युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर) ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर गरीब और मजदूर वर्ग के बच्चों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा की मांग की है। जिलाध्यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के खुलेआम उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया।

कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने बैठकर प्रदर्शन भी किया। युवा कांग्रेस ने अपने पत्र में बताया कि RTE 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। इसका उद्देश्य उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।

हालांकि, कोरबा जिले के अधिकांश निजी स्कूल नर्सरी, प्रेप, केजी-1 और केजी-2 कक्षाओं में RTE के तहत प्रवेश देने से इनकार कर रहे हैं, जिससे छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

ज्ञापन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से संबंधित एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया।

गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर संकट

युवा कांग्रेस ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने यह योजना गरीब और असहाय परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की थी। लेकिन वर्तमान में इन स्कूलों में अनिवार्य शुल्क लागू कर दिया गया है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें हैं कि सभी निजी विद्यालयों में नर्सरी से केजी-2 तक RTE के 25 प्रतिशत आरक्षण को तुरंत लागू कर प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में लगाया गया अनिवार्य शुल्क तत्काल हटाकर शिक्षा को पूर्णतः निःशुल्क किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।इस अवसर पर मधुसूदन दास, अजीत बर्मन, विपिन श्रीवास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

छात्रों को प्रवेश के साथ ही मिलेंगी किताबें व यूनिफॉर्म

Published

on

कोरबा। नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू हो जाएगा। स्कूलों में बच्चों की हलचल दिखने लगेगी। स्कूलों से सतत जोड़ने के लिए उन्हें इस बार भी नया गणवेश व किताबंे दी जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि समय पर छात्रों को वितरित कर दिया जाएगा। वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाने लगी है।

विभाग का यह भी कहना है कि छात्रों को किताबें व गणवेश देने के लिए प्रवेशोत्सव का इंतजार नहीं कराया जाएगा। इसकी औपचारिकता स्कूल प्रबंधन अपनी सुविधानुसार करते रहेंगे। इसके पहले किताबें व गणवेश उपलब्ध करा दिया जाएगा। पाठ्य पुस्तक निगम से संकुल केन्द्रों में पुस्तकें और गणवेश पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। किताबों में कोई विषयवार कोई परिवर्तन नहीं होने की स्थिति में समय पर वितरण कार्य कर लिया जाएगा।

बार कोड स्कैन की प्रक्रिया पहले पूरी करनी होगी: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कुछ विषयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया था। साथ ही छात्रों को किताबें देने से पहले स्कूल प्रबंधन को बार कोड स्कैन कर रिकार्ड अपडेट करने कहा गया था। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन को काफी परेशान होना पड़ा था। जिसके चलते समय पर किताबों का वितरण छात्रों को नहीं हो पाया था। इस बार स्कूल प्रबंधन को 10 जून तक बार कोड स्केन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें और शासन से दिया जाने वाला गणवेश सीधे संकुल मुख्यालयों में पहुंचाया जा रहा है। विभाग की मानें तो अभी तक अधिकांश संकुलों तक पहुंचा भी दिए गए हैं। संकुल क्षेत्र में आने वाले प्रायमरी व मिडिल स्कूलों के प्रमुखों को दर्ज संख्या के अनुसार किताबें व गणवेश का उठाव करने कहा गया है।

खामियां दूर की जाएंगी ^शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों को किताबें व गणवेश देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों में व्याप्त कमियों व खामियों को भी समय रहते दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए लोक शिक्षण संचनालय के मार्गदर्शन में काम भी शुरू कर दिया गया है।

– टीपी उपाध्याय, डीईओ

Continue Reading

कोरबा

कबाड़ी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:कार्रवाई रोकने के लिए परिवार ने किया विरोध, पुल चोरी का आरोपी है मुकेश

Published

on

कोरबा। कोरबा में कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के अवैध निर्माण पर गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 150 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण विरोध के बावजूद बुलडोजर चलता रहा।

मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी कोरबा के चर्चित पुल चोरी मामले का मुख्य आरोपी है। वह कबाड़ के धंधे की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं, जिनमें शहर में अवैध कब्जे कर गोदाम और दुकानें चलाने के आरोप भी शामिल हैं।

बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलने पर बरबट्टी ने प्रशासन का रास्ता रोकने का प्रयास किया। टीम को घर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए थे, ताकि रास्ता अवरुद्ध हो जाए।

कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही

कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही

कार्रवाई के दौरान विरोध और पुलिस की तैनाती

जैसे ही बुलडोजर दो मंजिला मकान के पास पहुंचा, घर के सदस्य और समर्थक विरोध करने लगे। महिलाओं सहित परिवार के लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। हालांकि, पहले से अलर्ट 150 पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला और विरोध के बावजूद तोड़फोड़ जारी रखी।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पहले भी हो चुकी है संपत्तियों पर कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब बरबट्टी पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी पुलिस उसके गोदाम को सील कर चुकी है। शहर के राताखार, मुड़ापार और कोरकोमा रोड स्थित उसकी कबाड़ की दुकानें भी सील की जा चुकी हैं। प्रशासन उन दुकानों के अवैध कब्जों पर भी बुलडोजर चला चुका है।

टीम को घर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए थे।

टीम को घर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए थे।

प्रशासनिक सख्ती पर लोगों की प्रतिक्रिया

शहर में अवैध कब्जों और अपराधियों पर हो रही इस सख्त कार्रवाई की आम जनता सराहना कर रही है। लोगों का कहना है कि पुल चोरी जैसे गंभीर मामले के आरोपी पर प्रशासन का यह कदम आवश्यक था। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। सीएसपी सहित कई थानों के टीआई मौके पर मौजूद थे।

Continue Reading

कोरबा

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:खाना खाकर सोए, सुबह मिली लाश, कोरबा पुलिस ने जांच शुरू की

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह रिश्तेदारों ने उन्हें घर पर मृत अवस्था में पाया। इस मामले में पुलिस रिश्तेदारों ने बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव का है।

मृतक की पहचान सालिकराम (50) के रूप में हुई है, जो कि खेती-किसानी का काम करते थे। रिश्तेदारों के मुताबिक बुधवार रात सभी ने साथ में खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे।

गुरुवार सुबह जब वे उठे, तो सालिकराम अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिले। घबराए परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजा। पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही, मृतक के रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज किए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। रिश्तेदारों का कहना है कि सालिकराम ने यह कदम कब, कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया, यह उनकी समझ से परे है।

गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, परिजनों ने इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677