छत्तीसगढ़
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सरगुजा दौरे पर आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
Published
2 years agoon
By
Divya Akash
प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में हुई शामिल





रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर आज रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहीं। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल हुईं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रीमती ठाकुर ने अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने सबसे पहले सखी वन स्टॉप सेंटर दर्रीपारा का निरीक्षण कर महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घर-परिवार से बिछड़े महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए जरूरी पहल करने को कहा। संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक 315 परिवारों को जरूरी परामर्श देकर टूटने से बचाया गया है।
माताओं से अपील, नियमित रूप से बच्चों को भेजें आंगनबाड़ी
इसके बाद श्रीमती ठाकुर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया तथा सुपोषण चौपाल लगाकर महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पोषण के प्रति सजग रहने सलाह दी। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरा नगर, नवापारा और बंगालीपारा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं का तिलक लगाकर विधिवत नारियल,चना, गुड़, फल, सब्जी, श्रृंगार सामग्री भेंटकर शुभकामनाएं देते हुए गोदभराई रस्म अदा की। उन्होंने बड़े दुलार के साथ बच्चों को खीर खिलाकर अन्न-प्राशन्न किया। नवापारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आजीविका गतिविधियों का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की और समूह की आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए पेड़ो की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेने कहा। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े भी एक ‘‘पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र बंगालीपारा में उन्होंने उपस्थित महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें। स्वयं भी केंद्र जाएं और देखें कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुले तथा केंद्र में स्वच्छता भी बनी रहे। बच्चों का बेहतर विकास सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। अपनी सक्रिय सहभागिता से शासन और प्रशासन को सहयोग करें। इसके बाद पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
You may like
छत्तीसगढ़
समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया
Published
18 seconds agoon
February 11, 2026By
Divya Akashजांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर द्वारा अकलतरा में ‘गुरुकुल सम्मान समारोह एवं आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।
मुख्य अतिथि विजय केडिया ने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश एक कला है और इसमें संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और अभिभावकों का धैर्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि सुशील जैन ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, पर्याप्त नींद, पोषण और खेलकूद को जरूरी बताया तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. देव वशिष्ट ने कहा कि बच्चे उपदेश नहीं, बल्कि अभिभावकों का व्यवहार देखते हुए सीखते हैं। उन्होंने बच्चों को सुनने, उनके साथ समय बिताने, प्यार और स्पष्ट नियमों के साथ अनुशासन सिखाने, छोटे निर्णय लेने और घर के कार्यों में शामिल करने से जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही।
स्कूल प्रबंधन—अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल एवं प्राचार्य—ने मिलकर ‘आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ के 5 मुख्य टिप्स साझा किए।
कार्यक्रम में ये प्रस्तुतियां बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों को परवरिश, अनुशासन और तकनीकी सुरक्षा पर व्यवहारिक टिप्स दिए। समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को ‘अकलतरा गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इनका इसलिए किया गया सम्मान
{ रीना केडिया: अधिवक्ता, महिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष { डॉ. श्रेया दीक्षित: चिकित्सा व मानव सेवा { जयंत सिंह खत्री: अध्यक्ष शिक्षक संघ, निशुल्क शिक्षा में योगदान, एनसीईआरटी सदस्य { धनंजय यादव: पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक विजेता, स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ { सुशील जैन: समाज सेवा { परसराम गोयल: 21 किमी मैराथन तृतीय स्थान, खेलकूद में योगदान { प्रतीक्षा सिंह: शिक्षिका, राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड।

छत्तीसगढ़
जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Published
3 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashजांजगीर। जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार शर्मा (47 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण को थाना अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश कर दिया है।
घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ सीमांकन के बाद भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे चोट आई।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पर धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में ट्रक बारातियों पर चढ़ा:हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर किया गया
Published
5 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashजांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के घिवरा गांव में मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बारात बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी। बारात घर के द्वार पर परघनी की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।
इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक सड़क पर खड़े बारातियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराया। ट्रक की चपेट में आने से टेंट के पास खड़ी चार महिलाएं घायल हो गईं।

जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ा
घायलों में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन और रेधुका देवांगन (55) शामिल हैं, जिनका इलाज बिर्रा में चल रहा है। वहीं, उसा बाई देवांगन (53) के पैर के जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ट्रक जब्त किया
कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे झपकी आने के कारण नींद आ गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।


समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया
जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में ट्रक बारातियों पर चढ़ा:हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर किया गया
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई