Connect with us

देश

Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन की करारी हार, जानें सभी 243 सीटों का हाल

Published

on

नई दिल्ली/पटना,एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 200 से अधिक सीटे जीत कर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि लगभग 90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। राजग के कई प्रमुख नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री चुनाव जीत गए हैं। 

Bihar Election Result 2025 Live Updates: 

  • Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव की बड़ी जीत, BJP के सतीश कुमार हारे 
     
  • Bihar Election Result Live: अलीनगर से मैथिली ठाकुर की बंपर जीत, 11730 मतों के अंतर से जीतीं
     
  • Bihar Election Result Live: बोधगया से कुमार सर्वजीत 881 मतों से जीते
     
  • Bihar Election Result Live: तारापुर से सम्राट चौधरी, बेतिया से रेणु देवी और कटिहार से तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की है। 
     
  • Bihar Election Result Live: महुआ में तेजप्रताप यादव को मिली करारी हार, लोजपा के संजय सिंह जीते 
     
  • Bihar Election Result Live: संदेश सीट से JDU प्रत्याशी राधा चरण शाह 26 मतों से विजयी हुए
  • Bihar Election Result Live: महुआ में तेज प्रताप का बुरा हाल, 34482 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर लालू के बड़े लाल 
     
  • Bihar Election Result Live: अब तक के नतीजों में भाजपा ने 26, जदयू ने 12 और राजद ने 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 
     
  • Bihar Election Result Live:  इमामगंज से मांझी की बहू की शानदार जीत, 25856 वोटों से जीतीं दीपा कुमारी
  • Bihar Election Result Live: महागठबंधन में राजद ने 4, कांग्रेस ने 1 और AIMIM ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 
     
  • Bihar Election Result Live: दरभंगा(83) से भाजपा के संजय सरावगी 24593 मतों से जीते। साहेबगंज(98) के भाजपा से राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की। 
  • Bihar Election Result Live: गोविंदगंज(14) से लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी 32683 मतों से जीते। गया टाउन से प्रेम कुमार 26423 मतों से जीते
     
  • Bihar Election Result Live: फतूहा के राजद के रामानंद यादव 7992 वोटों से जीते
     
  • Bihar Election Result Live: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बाहर निकले
     
  • Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव 20वें राउंड में 3523 वोट से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: तीन सीटों पर भाजपा जीती। मधुबनी (18) से राणा रणधीर, बरुराज सीट से अरुण कुमार सिंह और साहेबगंज(98) से राजू कुमार सिंह जीत गए हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: हरनौत, मोकोमा और बेलागंज सीट पर जदयू प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकोमा से अनंत सिंह तो बेलागंज से मनोरमा देवी जीतीं हैं।
     
  • Bihar Election Result Live: अलौली सीट से जदयू प्रत्याशी रामचंद्र ने 35732 मतों से जीत हासिल की है। 
     
  • Bihar Election Result Live: बिहार में पहला नतीजा आ गया है। कल्याणपुर सीट (131) पर जदयू को बंपर जीत मिली है। पार्टी के प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने 38586 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 
     
  • Bihar Election Result Live: BJP शाम 5 बजे पटना मुख्यालय में मनाएगी जीत का जश्न
     
  •  Bihar Election Result Live:  16वें राउंड के बाद तेजस्वी यादव 9912 वोट से पीछे
     
  • Bihar Election Result Live: एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है।
     
  • Bihar Election Result Live: वैशाली विधानसभा सीट से JDU के सिद्धार्थ पटेल 17992 वोटों से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: केसरिया सीट पर JDU की शालिनी मिश्रा ने बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में NDA की सुनामी, 198 सीट पर आगे
     
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में जन सुराज पिछड़ी, नहीं खुला खाता 
     
  • Bihar Election Result Live: NDA प्रचंड जीत की ओर, शाम 6 बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी 
     
  • Bihar Election Result Live: लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही जन सुराज, चुनावी नतीजों की समीक्षा होगी : पवन के. वर्मा
    जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन के. वर्मा ने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में क्यों विफल रही, इसकी वह गंभीरता से समीक्षा करेगी। 
     
  • Bihar Election Result Live: सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर BJP, 89 सीटों पर बनाई बढ़त
     
  • Bihar Election Result Live: तारापुर से BJP प्रत्याशी सम्राट चौधरी 9वें राउंड के बाद 11272 से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: कटिहार सदर सीट से BJP के तारकिशोर 3489 वोट आगे, VIP के सौरभ पीछे 
     
  • Bihar Election Result Live: पटना में CM आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग
     
  • Bihar Election Result Live: काउंटिंग के 8वें राउंड में राघोपुर से तेजस्वी 286 वोटों से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार लेशी सिंह आगे। कुटुंबा सीट से HAM उम्मीदवार ललन राम तीन हजार वोटों से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। 

    PunjabKesari
     
  • Bihar Election Result Live: छपरा सीट से BJP की छोटी कुमारी आगे, RJD के खेसारी लाल 900 वोट पीछे। नबीनगर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार चेतन आनंद पीछे
     
  • Bihar Election Result Live: मतगणना के बीच जदयू का X पोस्ट- ‘विपक्ष हार रहा, बिहार का ‘विकास’ जीत रहा है’
  • Bihar Election Result Live: मगध की 53 में से 37 सीटों पर एनडीए ने बढ़ाई बढ़त, दानापुर सीट पर RJD की बंपर बढ़त
     
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में JDU सबसे आगे, बीजेपी दूसरे, आरजेडी तीसरे स्थान पर
     
  •  Bihar Election Result Live:  वारिसलीगंज विधानसभा सीट से 1668 वोटों से NDA की अरुणा देवी आगे
     
  • Bihar Election Result Live: समस्तीपुर में JDU की अश्वेमघ देवी 5115 वोट से आगे, RJD के अख्तरुल पीछे
     
  • Bihar Election Result Live: महुआ सीट से LJP(R) के संजय कुमार सिंह 1409 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 1/26 राउंड की मतगणना के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
    PunjabKesari
     
  • Bihar Election Result Live: NDA 166 सीटों पर आगे, जदयू सबसे बड़ी पार्टी
     
  • Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे, लखीसराय से विजय सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
     
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।  

    PunjabKesari
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में महुआ सीट पर उलटफेर जारी, LJP के संजय कुमार सिंह आगे
     
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 6, RJD 2, LJPRV 2, JD(U) 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
     
  • Bihar Election Result Live: वोटों की गिनती जारी, आरा से BJP के संजय टाइगर आगे, कोचाधामन से RJD के मुजाहिद आलम आगे
  • Bihar Election Result Live: शुरुआती रुझानों में BJP सबसे आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी
     
  • Bihar Election Result Live:  मोकामा से जदयू के अनंत सिंह आगे, तारापुर सीट से सम्राट चौधरी और छपरा सीट से राजद के खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: चनपटिया से जनसुराज के मनीष कश्यप आगे
  • Bihar Election Result Live:  AIMIM एक सीट पर आगे 
    अबतक 90 से ज्यादा सीटों के रुझान आए, AIMIM एक सीट पर आगे
     
  • Bihar Election Result Live:  बिहार के दोनों डिप्टी सीएम पीछे
    शुरूआती रुझानों में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में अलीनगर सीट से BJP की मैथिली ठाकुर आगे।
    वहीं बांकीपुर से BJP के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: पोस्टल बैलेट के रुझान में NDA आगे 
     पोस्टल बैलेट के रुझानों में NDA 32 तो महागठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है। 
     
  • Bihar Election Result Live:  “हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे”- विजय सिन्हा 
    बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा,”हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे।”

    PunjabKesari
     
  • Bihar Election Result Live: 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओएस) द्वारा मतगणना की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं। 
  • Bihar Election Result Live: उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। मतगणना के प्रत्येक चरण की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।‘चुनाव परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किए जाएंगे। 


किस जिले में कितने मतदान केन्द्र 

सहरसा जिले में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए, जबकि पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया जिले में दो-दो मतगणना केंद्र बने हैं। राज्य के अन्य 31 जिले पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़यिा, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और जमुई जिले में एक-एक मतदान केन्द्र बनाए गए। 

PunjabKesari
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग ने MLC की 16 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का किया ऐलान

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट के लिए चुनाव 18 जून को कराने की सोमवार को घोषणा की। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि एक जून है और उम्मीदवार चार जून तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। वहीं आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए स्थानीय निकायों से 16 सीटों के लिए द्वैवार्षिक चुनाव 18 जून को करने की घोषणा की है। इनके साथ ही नागपुर स्थानीय निकाय की परिषद की रिक्त पड़ी एक सीट के लिए उप-चुनाव भी कराया जाएगा।
 

PunjabKesari

मतों की गिनती 22 जून को
चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन चुनावों के लिए अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन पत्र भरने का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्र 01 जून तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 02 जून को कराई जाएगी और नाम 04 जून तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान की तिथि 18 जून है और उसी दिन प्रात: 8:00 बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराए जाएंगे। मतों की गिनती 22 जून को कराई जाएगी और चुनाव प्रक्रिया 25 जून तक संपन्न हो जाएगी।

 इन 16 निकायों में होगा चुनाव 
जिन 16 निकायों से विधान परिषद के लिए द्वैवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं उनमें सोलापुर, अहमदनगर ठाणे, जलगांव, सांगली – सतारा,नांदेड़, यवतमाल, पुणे भंडारा- गोंदिया, रायगढ़- रत्नागिरि- सिंधुदुर्ग, नासिक, वर्धा-चंद्रपुर- गढ़चिरौली, अमरावती, उस्मानाबाद- लातूर- बीड, परभणी- हिंगोली तथा औरंगाबाद- जालना स्थानीय निकाय क्षेत्र की सीटें शामिल है। नागपुर स्थानीय निकाय से विधान परिषद के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि चंद्रशेखर कृष्ण रावजी बावनकुले के विधान सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह सीट 23 नवंबर 2024 से रिक्त पड़ी है। श्री बावनकुले का विधान परिषद का कार्यकाल एक जनवरी 2028 तक था।

Continue Reading

देश

सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों के खर्च पर सरकार की सख्ती, खर्चों में कटौती के निर्देश

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को खर्चों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने दैनिक कामकाज में मितव्ययिता अपनाने, यात्रा खर्च घटाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

इन संस्थाओं पर पड़ सकता है असर

सरकार के इस फैसले का असर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) जैसी बड़ी सरकारी संस्थाओं पर पड़ेगा, जहां लाखों कर्मचारी कार्यरत हैं।

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि अब अधिकांश मीटिंग, रिव्यू और कंसलटेशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए जाएं। केवल जरूरी परिस्थितियों में ही अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।

निर्देशों में विदेश यात्राओं पर भी सख्ती दिखाई गई है। मंत्रालय ने कहा है कि चेयरमैन, एमडी और सीईओ स्तर के अधिकारियों की विदेशी यात्राएं तय सीमा के भीतर रहें और जहां संभव हो, अंतरराष्ट्रीय बैठकों में वर्चुअल माध्यम अपनाया जाए।

इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का निर्देश 

इसके अलावा मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग को कम करने और चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का निर्देश दिया है। संस्थानों से कहा गया है कि वे अपने मुख्यालय और शाखाओं में किराए पर ली गई पारंपरिक गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल बढ़ाएं।

क्यों लिया फैसला

माना जा रहा है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने सरकारी संस्थानों और कर्मचारियों से संयम और कम खर्च की नीति अपनाने को कहा था। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, महंगे कच्चे तेल और बढ़ती महंगाई के बीच सरकार खर्च नियंत्रण पर फोकस कर रही है। 

Continue Reading

देश

एक हफ्ते का इंतजार खत्म! UP में 8 नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published

on

लखनऊ, एजेंसी। एक हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर शाम 8 नए मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए। इन मंत्रियों ने पिछले रविवार को शपथ ली थी। सोमवार को होने वाली पहली कैबिनेट बैठक से ठीक पहले ये विभाग बांटे गए हैं।

भूपेंद्र चौधरी को MSME और बागी SP विधायक मनोज पांडे को मिला खाद्य विभाग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के बागी विधायक मनोज पांडे को खाद्य, रसद और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी स्वतंत्र प्रभार के साथ दी गई है।

सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार, कृष्ण पासवान और सुरेश दिलेर भी बने राज्यमंत्री
इसके अलावा सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी विभागों का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। कृष्ण पासवान को पशुधन और दुग्ध विकास विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। उप मंत्री कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के राज्यमंत्री का विभाग दिया गया है। सुरेश दिलेर को राजस्व विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम विभाग के राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677