Connect with us

छत्तीसगढ़

भक्तों के चढ़ाए 20 किलो चांदी से बने 1100 सिक्के:1 की कीमत 2100, एक तरफ माता दंतेश्वरी और दूसरी तरफ मंदिर की तस्वीर

Published

on

दंतेवाड़ा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में 20 किलो चांदी से 1100 नग चांदी के सिक्के बनाए गए हैं। पिछले साल 600 सिक्के बेचे गए। वहीं इस बार 500 सिक्के बेचने का लक्ष्य रखा गया है। नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने 10 से 11 सिक्के खरीद लिए हैं। एक सिक्के की कीमत 2100 रुपए रखी गई है।

दरअसल, हर साल दंतेश्वरी मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मन्नत के अनुसार, भक्त माता को सोने-चांदी के आभूषण भी चढ़ाते हैं। हर 6 महीने में मंदिर की दान पेटी खोली जाती है। पिछले साल नवरात्र से मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि मंदिर में चढ़ाई गई चांदी से सिक्के बनाए जाएंगे। इन सिक्कों को भक्तों को दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और मंदिर कमेटी के बीच निर्णय हुआ।

मां दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं।

मां दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं।

इसके बाद पिछले साल 20 किलो चांदी से करीब 1100 सिक्के बनवाए गए। जिसमें एक तरफ माता दंतेश्वरी की तस्वीर और दूसरी तरफ मंदिर की तस्वीर बनवाई गई। वहीं 10 ग्राम सिक्के के कीमत 2100 रुपए निर्धारित की गई। पिछले साल ही मंदिर समिति ने कुल 600 सिक्के भक्तों को भेज दिए। शेष बचे 500 सिक्के बेचने इस बार 2 अलग-अलग पंडाल लगाया गया है।

20 किलो चांदी 27 लाख रुपए की

सराफा व्यापारियों की मानें तो वर्तमान कीमत के हिसाब से 20 किलो चांदी की कीमत लगभग 27 लाख रुपए है। वहीं बाहर सामान्य 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत 1400 से 1500 के बीच है। मंदिर में जो सिक्के बिके हैं उन पैसों का इस्तेमाल मंदिर समिति के लोग मंदिर के कामों में ही लेंगे।

मंदिर के ठीक बगल में पुराने ज्योति कलश भवन के सामने स्टॉल लगा है।

मंदिर के ठीक बगल में पुराने ज्योति कलश भवन के सामने स्टॉल लगा है।

मंदिर के बगल और बाहर लगा स्टॉल

इस बार भी मंदिर के ठीक बगल में और बाहर 2 स्टॉल लगाए गए हैं। टेंपल कमेटी के सदस्य यहीं सिक्के रखे हैं। कोई भी भक्त सिक्के लेना चाहता है तो वो इस पंडाल में जाकर ले सकता है। इस साल पहले दिन लगभग 10 सिक्के बेचे गए। वहीं हर दिन कितने सिक्के बिक रहे इसका पूरा लेखाजोखा टेंपल कमेटी में रजिस्टर किया जा रहा है।

बस्तर की आराध्य देवी है मां दंतेश्वरी

मां दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं। यह देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। मंदिर करीब 800 साल पुराना है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त माता के दरबार पहुंचते हैं। पंचमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ होती है। हर साल दर्शन करने आने वाले पद यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में घर के अंदर मिली महिला की लाश:पति ने देखा पत्नी को फंदे पर लटका, भागकर किया था लव-मैरिज, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक 26 साल की शादीशुदा महिला की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो वह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

जांच में पता चला कि महिला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी। उसके पति ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर उससे लव मैरिज किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती का है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर बस्ती निवासी धर्मेंद्र पासवान ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरेया थाना, तुर्की इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी को लेकर भाग गया था। इसके बाद धर्मेंद्र ने प्रीति से लव मैरिज कर ली थी।

दोनों पिछले कुछ सालों से कोरबा के कृष्णा नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। यहां वे अपने तीन साल के बच्चे के साथ रह रहे थे। धर्मेंद्र पासवान बालको पावर प्लांट में एक निजी कंपनी के ठेकेदारी कार्य से जुड़ा हुआ है।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

रविवार सुबह प्रीति की लाश घर में लोहे के एंगल पर चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सुबह जब पति धर्मेंद्र ने प्रीति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो वह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार शाम तक कमरे को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने जब मृतका के परिजनों से उनके थाने के जरिए संपर्क किया तो पता चला कि उसकी मां नहीं है, सिर्फ पिता हैं। लेकिन पिता भी आने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वे भी किसी के साथ प्रेम विवाह कर पहले ही घर छोड़ चुके हैं।

इस मामले को लेकर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। तहसीलदार के सामने पंचनामा और बयान की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

Continue Reading

कोरबा

शराब दुकानों पर CM-मंत्री की फोटो लगाने की मांग:बांकिमोंगरा नेता-प्रतिपक्ष ने सुशासन तिहार में किया आवेदन, कहा-राजस्व देने वाली दुकानों पर भी हो तस्वीर

Published

on

कोरबा। कोरबा में सुशासन तिहार 2026 के तहत एक अनोखा आवेदन सामने आया है। बांकिमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग से शराब दुकानों पर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाने की मांग की है। यह आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आवेदन क्रमांक 262703300 में दर्ज इस मांग में जिला कोरबा, नगरीय निकाय बांकिमोंगरा नगर पालिका और वार्ड 7033003 मोंगरा का उल्लेख है। आवेदक मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग को संबोधित करते हुए यह मांग रखी है।

आवेदन में कहा- राजस्व देने वाली दुकानों पर भी हो तस्वीर

मधुसूदन दास ने अपने आवेदन में तर्क दिया है कि राज्य के सभी कार्यों और योजनाओं में मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री की तस्वीरें लगाई जाती हैं। इसी प्रकार, राज्य सरकार को बड़ा राजस्व देने वाली शराब दुकानों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाई जानी चाहिए। आवेदन पर आवेदक के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

सुशासन तिहार 2026 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनता की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए चलाया जा रहा एक अभियान है। इस अभियान के तहत नागरिक अपनी मांगें और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

यह आवेदन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है, जहां लोग इसे सुशासन तिहार के तहत आई एक अनूठी मांग बता रहे हैं। हालांकि, आवेदन में अभी प्रभारी अधिकारी के नाम और हस्ताक्षर वाला हिस्सा खाली है, और शिविर की तारीख भी दर्ज नहीं है।

आवेदन की वर्तमान स्थिति सुशासन तिहार के आधिकारिक पोर्टल https://sushasantihar.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।

Continue Reading

कोरबा

बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत,दो घायल:कोरबा-चांपा मार्ग पर हादसा, बस ड्राइवर मौके से फरार

Published

on

कोरबा। कोरबा में सोमवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर और ग्रामीण जमा हो गए। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस ने 112 की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

बाइक पर सवार तीन लोगों में जितेंद्र कंवर की मौत हो गई। मोनू सिंह और रोशन तिर्की घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक और घायल तीनों कोरबा के इमलीडुग्गू बस्ती के निवासी हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ कोयला लोड ट्रेलरों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। कई बार भारी वाहन गलत दिशा में भी खड़े हो जाते हैं, जिससे यहां आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

लोगों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले ही इस सड़क पर जाम और अव्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी और हादसे की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसके बाद भी किसी विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677