कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिटायर्ड SECL कर्मी के घर से 13 लाख की चोरी हुई है। 3 अज्ञात चोर धारदार हथियार से ताला तोड़कर घर में घुसे। पहले उन्होंने लाइट बंद किया, फिर उनमें से एक युवक ने अपनी शर्ट उतारी और घर के बाहर लगे CCTV कैमरे को कपड़े से ढक दिया।
मामला मानिकपुरी चौकी क्षेत्र का है। ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। कैमरे को ढकने के बाद चोरों ने अलमारी में रखे गहने-पैसे चुरा लिए। घटना के समय रिटायर्ड कर्मी बच्चों के पास पुणे गए हुए थे। घटना के 22 दिन बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इसके अलावा जिले में क्राइम की 2 और घटनाएं सामने आई। मोबाइल दुकान में भी चोरी हुई है। वहीं, नवरात्रि पर्व पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर मारपीट की गई।
3 चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसते हुए दिखाई दिए।
आरोपियों में से एक युवक ने अपनी शर्ट उतारी।
चोर ने शर्ट से सीसीटीवी कैमरे को ढक दिया।
पहली घटना- घर से 13 लाख की चोरी
घटना 7 सितंबर की रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) डीएवी स्कूल के सामने क्वार्टर नंबर सी-54 में हुई। यहां सेवानिवृत्त कर्मी रमाकांत शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी तोड़कर लगभग 3 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।
रमाकांत शर्मा मानिकपुर खदान में फिटर के पद पर कार्यरत थे और 2 महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ पुणे में बच्चों से मिलने गए हुए थे। चोरों की यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
मकान मालिक रमाकांत शर्मा ने बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने मानिकपुर चौकी पुलिस के साथ-साथ कोरबा एसपी और कोरबा सीएसपी से भी इस संबंध में शिकायत की है।
इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी हुई है।
दूसरी घटना- मोबाइल दुकान में 50 हजार की चोरी
वहीं, दूसरी घटना सोमवार (29 सितंबर) रात घंटाघर क्षेत्र की एक मोबाइल दुकान में सामने आई। चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे और सेंट्रल लॉक को तोड़कर एक लैपटॉप, 2 पुराने मोबाइल और अन्य एक्सेसरीज चुरा लीं।
दुकान संचालक लखन पटेल को अगली सुबह आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दी। लखन के अनुसार, इस घटना में लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
चाकू से हमला करने वाला आरोपी मितेश केंवट।
तीसरी घटना- चाकू से युवक को मारा
29 सितंबर की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। शिवाजी नगर में आयुष अग्रवाल (22 साल) अपनी मां को दुर्गा पंडाल छोड़कर घर लौट रहा था। करीब 9 बजे शिवाजी नगर के रहने वाले मितेश केंवट ने युवक का रास्ता रोका और चाकू दिखाकर मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान आयुष ने मदद के लिए शोर मचाया। लोगों को आता देख आरोपी मितेश मौके से भाग गया। इसके बाद आयुष ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में भेजा। टीम ने आरोपी मितेश केंवट को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और पंच बरामद किए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मारपीट की घटना के बाद दुर्गा पंडाल के पास भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की और बताया कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
शिवाजी नगर के निवासियों ने बताया कि यह मारपीट का पहला मामला नहीं है। शाम होते ही कुछ युवक बाइक पर उत्पात मचाते नजर आते हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और उत्पात मचाने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दें कि आरोपी मितेश केंवट के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने साल 2022 में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
Shri Nripendra Nath has assumed the additional charge of Director (Technical) – Projects & Planning at South Eastern Coalfields Limited (SECL).
Shri Nath is currently Director (Technical) at CMPDI.
Bilaspur/Korba. The SECL family extended a warm welcome to Shri Nripendra Nath and conveyed its best wishes on his assuming the additional responsibility. On the occasion, he paid a courtesy visit to Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Director (Technical – Operations), SECL.
About Shri Nripendra Nath
Shri Nripendra Nath graduated from IIT (ISM), Dhanbad, in 1988. He began his professional career with the N.K. Area of Central Coalfields Limited (CCL) and made significant contributions to the World Bank-assisted KDH Project for nearly two decades.
During his long and distinguished career, Shri Nath has held several key positions, including Project Officer in various mines of Eastern Coalfields Limited (ECL) and Regional General Manager of the Magadh-Sanghamitra Area of CCL. During his tenure, the Magadh-Sanghamitra Area achieved the distinction of entering the prestigious 20-million-tonne production club.
An Australia-trained and SIMTARS-certified trainer, Shri Nath has played an important role in imparting mine safety training across various subsidiaries of Coal India Limited. He has also made significant contributions to the formulation and implementation of Mine Safety Management Plans.
Shri Nath also possesses valuable international exposure in the mining sector. In 2024, he was a member of the AGTMP delegation that visited several European countries, providing him with exposure to global mining practices and modern mining technologies.
Shri Nath is currently serving as Director (Technical) at Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI), a position he assumed on 31 October 2025. With extensive experience in mining operations, project implementation, planning and mine safety, he brings a rich blend of technical expertise and managerial experience to his additional responsibility at SECL.
डॉ. चरणदास महंत, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया सहित कांग्रेसजनों ने मनाया जन्मदिन कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शहर के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू का 11 सितम्बर को जन्मदिन था। श्री साहू के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे और श्री साहू को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बुके भेंट किया।
श्री साहू को पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री साहू को बधाई देने वालों में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, नवनियुक्त कार्यालय महामंत्री सुरेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे। घर में भी परिजनों ने मनाया जन्मदिन गजानंद प्रसाद साहू का परिवार काफी विस्तारित है और 11 सितम्बर को निजनिवास में परिजनों ने उनका जन्मदिन खासतौर से उल्लास के साथ मनाया। पुत्र लक्ष्मीकांत साहू ने बताया कि पापा के दीर्घायु एवं स्वस्थ तथा सुलभ जीवन के लिए परिवारजनों ने प्रार्थना की और पूजा-अर्चना कर उनके सतत् सौभाग्य के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। केक काटकर पापा के जन्मदिन को अच्छे से सेलिब्रेट किया गया।
बिलासपुर/कोरबा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। एसईसीएल परिवार ने नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना नृपेंद्र नाथ के बारे में
नृपेंद्र नाथ ने 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से की और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी तथा सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान बनाया।
ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में श्री नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नृपेंद्र नाथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खनन क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2024 में वे एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कई यूरोपीय देशों के दौरे पर गए, जहाँ उन्होंने वैश्विक खनन प्रथाओं एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।
वर्तमान में वे सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं और 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना एवं खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनको व्यापक अनुभव है I