Connect with us

छत्तीसगढ़

5 लोगों की हत्या करने वाले 17 गिरफ्तार:इनमें एक महिला भी; सुकमा में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के परिवार को किया खत्म

Published

on

सुकमा, एजेंसी। सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल सहित उसके परिवार के 5 लोगों की हत्या के 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे भी जब्त कर लिए हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस अब मामले की जांच करेगी, PCC चीफ दीपक बैज के निर्देश पर 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

क्या था मामला

मौसम कन्ना झाड़-फूंक का काम करता था। लोग उसके पास झाड़ फूंक कराने आते थे। इसी बीच पिछले कुछ दिनों पहले गांव में कुछ ग्रामीणों की मौत हुई थी।

ऐसे में गांव के लोग मौसम कन्ना और उसके परिवार पर जादू टोना का शक करते थे। गांव के लोग परिवार से नाराज थे। रविवार को एकजुट होकर मौसम कन्ना के घर में घुस गए।

बच्चों की आंखों के सामने 5 लोगों की हत्या

मौसम कुन्ना समेत उसके परिवार के सदस्य हेड कॉन्स्टेबल मौसम बुच्चा (34), मौसम बिरी , मौसम आरजो (32), करका लच्छी (43) को लाठी-डंडे से पीटा।

बुच्चा के 2 बच्चों ने बताया कि वे गाय चराकर घर लौटे थे तभी परिवार पर हमला हुआ, तो वह डर गए और पास में ही छिपकर पूरी घटना को देखते रहे।

भीड़ उनको पीटती रही। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया।

हत्या के दिन ही 5 गिरफ्तार

जिस दिन हत्या हुई थी पुलिस ने उसी दिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामले की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद कुछ और लोगों का नाम सामने आया।

पुलिस की टीम गांव पहुंची और एक महिला समेत 12 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज 17 सितंबर को मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  1. सवलम राजेश (21)
  2. सवलम हिरमा
  3. कारम सतेम (35)
  4. कुंजाम मुकेश (28
  5. पोड़ियाम एंका
  6. पोड़ियम कन्नी (45)
  7. मड़कम सीता (25)
  8. संतोष पोड़ियाम (23)
  9. कुंजाम कन्ना (48)
  10. सवलम रंगा (30)
  11. सवलम पोदिया (30)
  12. सवलम गंगा (29)
  13. कारम राम कृष्ण ( 31)
  14. कुंजाम एंका (25)
  15. सोयम श्रीनु (30)
  16. कुंजाम भीमा (25)
  17. पोड़ियाम जोगा (50)

सुकमा की घटना के लिए बनी कमेटी

PCC चीफ 6 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल संयोजक हैं। वहीं विधायक कवासी लखमा, विक्रम मांडवी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पीसीसी सचिव दुर्गेश राय और सुकमा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल सदस्य हैं।

जांच दल को यह निर्देश दिया गया है कि वह घटनास्थल पर जाएं, आसपास के लोगों से बातचीत करें। रिश्तेदार वहां आए हों, उनसे भी जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाकर देने को कहा गया है।

1 हफ्ते में पीसीसी को भेजनी होगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ द्वारा गठित इन दोनों जांच कमेटियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच पूरी कर लें। हर पहलू की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को भेजी जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending