Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई में बीच चौराहे से 2 भाइयों का अपहरण…:यूपी की कार से आए 4 लोग, कॉलर पकड़ा, खींचकर ले गए, दोनों के फोन बंद

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के भिलाई में अंडा ठेला लगाने वाले 2 सगे भाइयों का अपहरण हुआ है। कैंप-1 स्थित सुभाष चौक पर गुरुवार (11 सितंबर) रात 8:15 बजे कुछ अज्ञात लोग कार में आए। दोनों को खींचकर ले गए। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में आरोपी यूपी रजिस्टर्ड कार से दोनों भाइयों को ले जाते दिख रहे हैं। लेकिन नंबर पर मिट्टी लगी हुई थी। इसलिए आरोपियों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। किडनैपिंग के बाद से दोनों का फोन भी बंद है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाई दुकान में बैठे थे, तभी कार से उतरकर 3-4 युवक अचानक आए। कॉलर पकड़कर जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास खड़े लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार मामला ऑनलाइन सट्टा के पैसों के लेन-देने से जुड़ा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई एंगल सामने नहीं आया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।

अज्ञात लोगों ने अपहरण के लिए इसी सफेद कलर की कार का इस्तेमाल किया।

अज्ञात लोगों ने अपहरण के लिए इसी सफेद कलर की कार का इस्तेमाल किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार से 4 लोग उतरे और दोनों भाइयों को खींचकर ले गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार से 4 लोग उतरे और दोनों भाइयों को खींचकर ले गए।

शुभम शाह (27) और विष्णु कुमार शाह (31) दोनों सुभाष चौक के पास अंडा रोल का ठेला लगाते हैं।

शुभम शाह (27) और विष्णु कुमार शाह (31) दोनों सुभाष चौक के पास अंडा रोल का ठेला लगाते हैं।

अंडा का ठेला लगाते है दोनों भाई

शुभम शाह (27) और विष्णु कुमार शाह (31) दोनों रोजाना सुभाष चौक में अंडा रोल का ठेला लगाते हैं। इलाके में अपने सरल स्वभाव की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय है। परिजनों के अनुसार दोनों का किसी से विवाद नहीं था। अपहरण के बाद से दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं।

गाड़ी यूपी की बताई जा रही

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि अपहरणकर्ताओं ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया वह सफेद रंग की अर्टिगा थी। उस पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर था। नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, इसलिए लोग नंबर नहीं देख पाए। घटना के वक्त आसपास मौजूद युवकों ने भी देखा कि 4 लोग कार से उतरे और दोनों भाइयों को जबरन खींचकर ले गए।

लोगों ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की अर्टिगा से आए थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

लोगों ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की अर्टिगा से आए थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ऑनलाइन गेम या सट्टा से जुड़ाव की अटकलें

स्थानीय स्तर पर चर्चा यह भी है कि मामला ऑनलाइन गेमिंग या सट्टा एप से जुड़ा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि पैसे के लेन-देन की वजह से यह अपहरण की घटना हुई है। सट्टा एप से जुड़े होने के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।

हालांकि, पुलिस अफसरों ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के बाद ही मामले में सारी बातें क्लियर होगी। ऐसा कोई एंगल सामने नहीं आया है। फिलहाल, केवल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

परिजनों ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है।

परिजनों ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना स्थल सुभाष चौक पर लगे 2-3 CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई। कुछ दिन पहले भी आसपास के इलाकों में संदिग्ध युवकों को घूमते देखा गया था। अपहरण के दौरान भी कुछ लड़के स्कूल के पास खड़े दिखाई दिए थे, जिनकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

इलाके में दहशत, लोगों ने जताई चिंता

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शुभम और विष्णु मेहनतकश थे और किसी से दुश्मनी नहीं थी। अपहरण की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा पहुंचे कवियों का अभिनंदन किया छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने

Published

on

कोरबा। 18 नवम्बर को घंटाघर स्थित अम्बेडकर ओपन थियेटर में हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में देर तक दर्शकों एवं श्रोतागणों ने हास्य और व्यंग्य कविताओं का आनंद लिया। कार्तिक शुक्ल नवमी (आंवला नवमी) की गुलाबी रात में कवियों ने श्रोताओं को जमकर हंसाया, गुदगुदाया। दर्शक दीर्घा से तालियों की गूंज दूर तक पहुंच रही थी। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई ने कोरबा पधारे कवियों का अभिनंदन किया। कवि सम्मेलन में लब्धप्रतिष्ठत हास्य कवि एवं व्यंग्य कवि अखिलेश द्विवेदी (हास्य) प्रयागराज, मीर अली मीर-गीतकार रायपुर, पवन बांके बिहारी-हास्य पश्चिम बंगाल, प्रियंका मिश्रा-श्रृंगार कटनी, हीरामणी वैष्णव-हास्य कोरबा, शशिभूषण स्नेही-हास्य बिलाईगढ़ एवं कमलेश यादव धाकड़-हास्य बरमकेला आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। इन कवियों का अखबार वितरक संघ ने सम्मान किया और इस अवसर पर जिला इकाई के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, संरक्षक रेश्म साहू, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, अनिल गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कवियों ने अभिनंदन पर संघ का अभिवादन किया और कहा कि कोरबा आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

Continue Reading

कोरबा

गौमाता चौक में मनाई गई गोपाष्टमी, आयुक्त पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। जय माँ सर्वमंगला गौ सेवाधाम कोरबा द्वारा लगातार चौथे वर्ष गौमाता चौक कोरबा पर गोपाष्टमी पर दीपोत्सव गौसेवकों द्वारा मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय, विशिष्ट अतिथि शंकर लाल अग्रवाल, राणा मुखर्जी और विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश सहसंगठन मंत्री विजय राठौर एवं गौसेवक राजू ठाकुर, उमंग सोनी, विनय शर्मा, आशीष गोयल, दीपक, अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, सचिव टामेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुफल दास सहित शहर के गौसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।
गौसेवकों द्वारा गौ माताओं की पूजा की गई और उन्हें पत्तल पर भोजन कराया। मुख्य अतिथि आशुतोष पाण्डेय ने सबसे पहले गौ माताओं को खीर-पुड़ी, फल खिलाया और प्रणाम किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि गौ को हम यूं ही माता नहीं कहते, वेद-पुराणों में कहा गया है कि भगवान भी गौ माता की पूजा करते हैं, क्योंकि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की पूजा करनी चाहिए और जिनके घरों में पर्याप्त जगह है, उन्हें गोपालन भी करना चाहिए। अन्य अतिथियों ने भी गाय माता की महिमा बताई।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

Published

on

कोरबा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, कविता, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। छात्राओं ने आदिवासी समूह नृत्य एवं पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती गिरी नंदिनी सिंह, अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद महिला प्रभाग, सेवती नेताम, उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन, अदम्य साहस, देशभक्ति तथा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं जनजातीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677