Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में आत्महत्या की 2 घटनाएं:बनारी में 40 साल के युवक का शव मिला, खिसोरा में 18 साल के छात्र ने दी जान

Published

on

जांजगीर-चांपा। जिले में आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनारी गांव की है, जहां कांजी नाले के पास एक पेड़ से 40 वर्षीय युवक का शव लटका मिला।

दूसरी घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव की है, जहां 18 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर के कमरे में जान दे दी।

नाले के पास पेड़ से लटका मिला युवक

नाले के पास पेड़ से लटका मिला युवक

17 सितंबर से लापता था युवक

बनारी गांव में कांजी नाले के पास पेड़ से युवक का शव लटका होने की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन से नंद कुमार वर्मा (40) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मृतक के बड़े भाई के मुताबिक, नंद कुमार मानसिक रूप से कमजोर था। वह 17 सितंबर से घर से लापता था और वापस नहीं लौटा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।मामले की जांच जारी है।

दूसरे मामले में कमरे से मिला सुसाइड नोट, नशे से परेशान होने की बात लिखी

दूसरे मामले में कमरे से मिला सुसाइड नोट, नशे से परेशान होने की बात लिखी

18 साल के छात्र के कमरे से मिला सुसाइड नोट

दूसरी घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव की है। यहां आयुष भारद्वाज (18) ने पिछली रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने खुद को नशे का आदी बताते हुए लिखा है कि वह नशे से परेशान था। नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों में पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

एक करोड़ की उठाईगिरी का दूसरा आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार:CCTV में दिखे चार आरोपी, दो अब भी फरार, 46 लाख के जेवर हुए जब्त

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी के मामले में पुलिस ने ओडिशा से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक आरोपी को पकड़ा गया था, जिसके पास से 46 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल कुछ आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात में चार आरोपी शामिल थे।

दरअसल, 26 जुलाई को काशी ज्वेलर्स के संचालक अरुण कुमार सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात युवक उनकी स्कूटी से सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग निकालकर भाग गए। बैग में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी थी।

घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश में करीब 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान पुलिस टीम ओडिशा पहुंची। एक आरोपी की पहचान होने के बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से 46 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए।

ज्वेलरी संचालक से पूर्व हुई थी उठाईगिरी

ज्वेलरी संचालक से पूर्व हुई थी उठाईगिरी

CCTV फुटेज में आरोपी युवक जेवरात से भरा बैग लेकर भागते दिखाई दिया।

CCTV फुटेज में आरोपी युवक जेवरात से भरा बैग लेकर भागते दिखाई दिया।

ओडिशा के उठाईगीर गिरोह ने की थी वारदात

सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 के किनारे स्थित काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने ज्वेलरी से भरा बैग स्कूटी में लटका दिया था। इसी दौरान अज्ञात उठाईगीर स्कूटी से बैग निकालकर फरार हो गया।

बैग में 800 ग्राम से अधिक सोने और करीब ढाई किलो चांदी के जेवर थे। CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि वारदात में चार आरोपी शामिल थे, जो ओडिशा के उठाईगीर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया था।

एक माह पूर्व पुलिस ने जब्त किया था जेवर

एक माह पूर्व पुलिस ने जब्त किया था जेवर

1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी में एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो संदिग्धों चांटी दास निवासी सोर्डा, गंजाम और नागेश्वर राव निवासी नारायणपुर, गंजाम की पहचान की थी। चांटी दास के घर की तलाशी में पुलिस को ज्वेलरी मिली थी, लेकिन वह अभी फरार है।

पुलिस ने नागेश्वर राव को पहले गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके पास से चोरी की ज्वेलरी नहीं मिली। अब गिरोह के एक और सदस्य शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू (30), निवासी कोरई, जाजपुर, ओडिशा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात करना बताया। उसके पास से भी ज्वेलरी नहीं मिली।

सीतापुर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप अरुण साव

Published

on

विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल - उप श्री अरुण साव

जांजगीर-चांपा 21 सितम्बर 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समापन कार्यक्रम में विजेता टीम को मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं।

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल - उप श्री अरुण साव

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतिदिन खेल के लिए समय देना चाहिए। मैदान में बहाया गया पसीना शरीर में ऊर्जा और जीवन में उत्साह बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती विद्यार्थियों और युवाओं के जीवन को अनुशासन तथा संस्कारों से जोड़ते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल में कोई जीतता है तो कोई हारता है, लेकिन सीखते सभी हैं। खेल हमें अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा प्रदान करता है तथा लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक अच्छा खिलाड़ी अनुशासित जीवन जीता है और ऊर्जा से भरपूर रहता है।

      श्री साव ने कहा कि जब कोई बच्चा छोटा होता है और चलने का प्रयास करता है, तो वह कई बार गिरता है, लेकिन हर बार उठकर दोबारा चलने का प्रयास करता है। अंततः वही बच्चा चलना और दौड़ना सीख जाता है। इसी प्रकार जीवन में बार-बार असफलता मिलने पर निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर पुनः प्रयास करना चाहिए। मन, समर्पण और संकल्प के साथ किए गए प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा व्यक्ति ही जीवन में आगे बढ़ता है। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

      सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यालयों में विद्यार्थियों को अनुशासन और शिष्टाचार की शिक्षा दी जाती है, जो उनके जीवन में एक अच्छा इंसान बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत के सदस्य राजकुमार साहू, हनुमान प्रसाद, शान्ति कुमार सोनी, प्रशांत सिंह ठाकुर, श्रीमती रजनी सत्तु साहू, अमर सुल्तानिया, इंजी रवि पांडेय, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, सलीम मेमन, कमल देवांगन, जुड़ावन सिंह ठाकुर और सुधीर देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं  खिलाड़ी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा : 362 नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर भी जोर

Published

on

रायपुर, 21 सितंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला विपणन अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के साथ पिछले वर्षों की खरीदी, धान के निराकरण, चावल जमा और सूखत समेत विभिन्न मुद्दों की जिलेवार समीक्षा की गई।

बैठक में 2 अप्रैल 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली गई। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में उपार्जित धान के निराकरण, एफसीआई और नान में चावल जमा करने की स्थिति तथा लेखा मिलान की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 और 2025-26 में सामने आई धान की सूखत (कमी) की स्थिति की जानकारी ली गई।

362 नए उपार्जन केंद्रों पर फोकस

आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियों में बारदानों की उपलब्धता को लेकर भी समीक्षा की गई। इसके अलावा 362 नए धान उपार्जन केंद्रों’’ के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, संग्रहण केंद्रों की तैयारी तथा मुख्यालय एवं जिला स्तर पर निविदाओं की अद्यतन स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

बैठक में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान धान परिवहन तथा बारदाना सुरक्षा एवं रख-रखाव के लिए किए गए भुगतान की जिलेवार स्थिति की भी समीक्षा की गई। आगामी धान खरीदी वर्ष के लिए वित्तीय व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की गई।

किसानों को न हो परेशानी

शशिकांत द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी वर्ष 2026-27 से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण कर खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677