Connect with us

कोरबा

कोरबा में 61 हाथी, 32 किसानों की फसल चौपट:ग्रामीण भगाने में जुटे, ड्रोन से हाथियों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

Published

on

कोरबा। कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। हाल ही में धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज से 10 नए हाथी यहां पहुंचे हैं। इन हाथियों ने अब तक 32 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने के लिए हाथियों को भगाने में जुटे हुए हैं।

वर्तमान में कुदमुरा रेंज में एक दंतैल हाथी अलग घूम रहा है। करतला रेंज में हाथियों की सबसे अधिक संख्या 52 है, जिनमें नवापारा में 20, कोटमेर में 31 और चोरभट्टी में एक दंतैल शामिल है। कोरबा रेंज के घेराव में भी 80 हाथी विचरण कर रहे हैं।

एक दूसरे से वन मंडल

कोरबा वन मंडल का कुदमुरा रेंज धरमजयगढ़ वन मंडल से सटा हुआ है और मांड नदी पार करते ही छाल रेंज आ जाता है। हाथियों को एक क्षेत्र से भगाने पर वे अक्सर कुदमुरा होते हुए दूसरे रेंज में पहुंच जाते हैं।

54 हाथी अलग-अलग रेंज में घूम रहे

नवापारा के किसानों ने बताया कि लंबे समय बाद हाथी उनके क्षेत्र में पहुंचे हैं और दिन के समय भी धान की फसल खा रहे हैं। हालांकि, वे गांवों के आसपास नहीं आ रहे हैं। कटघोरा वन मंडल में भी 54 हाथी अलग-अलग रेंज में घूम रहे हैं।

ड्रोन हाथियों की गतिविधियों पर नजर

वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है, लेकिन फसलों को होने वाले नुकसान को रोक पाने में असमर्थ है। ड्रोन कैमरों से भी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उनके मूवमेंट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

गांवों में कराई जा रही मुनादी

वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद हाथियों पर नजर रखे हुए है और लोगों को जंगल की ओर जाने से रोक रही है। आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक

Published

on

कोरबा 20 नवंबर 2026। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 02 दिसंबर 2026 रात्रि 11.50 बजे तक किये जा सकते हैैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जायेगी। प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाइट WWW.nta.ac.in  या https//exams.nta.ac.in/sainik-school-society  पर किये जा सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

भारत मंडपम में महक रहे कोरबा के सुगंधित चावल, स्थानीय उत्पादों को मिल रहा देशभर के ग्राहकों का प्यार

Published

on

आईआईटीएफ-2026 में कोरबा और दंतेवाड़ा के एफपीओ को मिला राष्ट्रीय बाजार का मंच

कोरबा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ( आईआईटीएफ -2026) में छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू देशभर के लोगों तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के अंतर्गत कोरबा और दंतेवाड़ा के कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अपने स्थानीय एवं जैविक कृषि उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। 13 से 27 नवंबर तक चल रहे इस मेले में छत्तीसगढ़ के उत्पाद आगंतुकों का ध्यान खींच रहे हैं।

कोरबा जिले के महामाया एफपीओ के स्टॉल पर सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, काजू, चीनी शक्कर चावल, रामजीरा चावल और अन्य स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। सुगंधित धान से तैयार चावल की विशिष्ट खुशबू, गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आगंतुक उत्पादों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उपभोक्ता चावल की विशेषताओं, उत्पादन प्रक्रिया और जैविक खेती में अपनाई जाने वाली पद्धतियों को जानने में भी रुचि दिखा रहे हैं।
मेले में देशभर के कृषक उत्पादक संगठन अपने क्षेत्र के विशिष्ट उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। ईरान, अफगानिस्तान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के उत्पादों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी से यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले रहा है। ऐसे व्यापक मंच पर कोरबा और दंतेवाड़ा के एफपीओ अपने क्षेत्र की कृषि विविधता और स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।
भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय और जैविक कृषि उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग को प्रोत्साहित करना और किसानों को बड़े बाजार से जोड़ना है। मेले के माध्यम से किसान सीधे उपभोक्ताओं तक अपने उत्पाद पहुंचा पा रहे हैं। इससे उत्पादों की पहचान बढ़ाने, बेहतर मूल्य पाने और किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाओं को बल मिल रहा है।
कोरबा की ओर से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संजय पटेल, महामाया एफपीओ के संचालक इतवारी प्रसाद बंजारे और जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान विजय सिंह कंवर मेले में सहभागिता कर रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले से सहायक संचालक कृषि भोला लाल पैंकरा उपस्थित हैं।
आईआईटीएफ -2026 में कोरबा एवं दंतेवाड़ा के कृषि उत्पादों को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्थानीय किसानों और एफपीओ के लिए नए बाजारों तक पहुंच बनाने की उम्मीद मजबूत हुई है। यह मंच छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल और अन्य स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है।

Continue Reading

कोरबा

नवीन उपार्जन केंद्र शुरू होने से अन्नदाताओं को मिली सहूलियत, समय और परिवहन खर्च की बचत

Published

on

अखरापाली जाने की मजबूरी होगी खत्म, गांव में ही धान बेच सकेंगे कृषक मदन सिंह मरकाम

कोरबा 20 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा, समृद्धि और खुशहाली के लिए निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से कोरबा जिले में 08 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अपने गांव अथवा नजदीकी क्षेत्र में ही धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। इस पहल से किसानों को लंबी दूरी तय करने, परिवहन पर अतिरिक्त खर्च करने और अनावश्यक समय गंवाने की समस्या से राहत मिल रही है। इसका प्रत्यक्ष लाभ कोरबा जिले के ग्राम मुढ़ाली के किसानों को भी मिल रहा है।
ग्राम मुढ़ाली निवासी कृषक मदन सिंह मरकाम लंबे समय से खेती-किसानी के कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे बताते हैं कि पहले उन्हें अपनी धान की उपज बेचने के लिए अखरापाली उपार्जन केंद्र जाना पड़ता था। गांव से केंद्र की दूरी के कारण धान परिवहन में समय और श्रम के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता था। इससे खेती-किसानी के अन्य कार्यों के लिए भी समय निकालना मुश्किल होता था।
लेकिन अब शासन की पहल से उनके गांव मुढ़ाली में ही नया धान उपार्जन केंद्र शुरू हो गया है। इससे श्री मरकाम सहित आसपास के किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित केंद्र तक नहीं जाना पड़ेगा। गांव के नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होने से समय और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा धान बेचने की प्रक्रिया भी पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
मदन सिंह मरकाम का कहना है कि गांव में ही धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है। शासन की इस पहल से खेती-किसानी का काम और सुविधाजनक होगा। उन्होंने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
कोरबा जिले में शुरू किए गए नए धान उपार्जन केंद्र किसानों के लिए केवल धान विक्रय की सुविधा नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, समय और संसाधनों को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं। शासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और गांव के नजदीक ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677