Connect with us

कोरबा

एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on

बिलासपुर। एसईसीएल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड की सलामी ली।


इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने मुख्य परेड का निरीक्षण किया. अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने सन्देश में कहा कि एसईसीएल राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. SECL का नाम अब केवल देश में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित हो चुका है। हमारी गेवरा खदान एशिया की सबसे बड़ी और वर्ल्ड की दूसरी सबसे बड़ी खदान है, जो हमारे तकनीकी प्रगति, कार्यक्षमता, संगठन क्षमता और टीम भावना का प्रमाण है। आज हम न केवल उत्पादन में अग्रणी हैं, बल्कि ‘Sustainable Mining’ की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। भारत की पहली कोल पीएसयू के रूप में, SECL ने ‘Paste Fill Mining Technology’ को अपनाने का करार किया है। कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया के यूजी विज़न के अनुरूप एसईसीएल अंडरग्राउंड उत्पादन को प्राथमिकता देते हुए अपनी खदानों में ‘Mass Production Technology’ को बढ़ावा दे रहा है। एसईसीएल भविष्य के कोयला प्रेषण को ध्यान में अपनी रेल कोरिडोर परियोजनाओं के माध्यम से रेल लॉजिस्टिक्स के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ‘Sustainable Development’ हमारे कार्यसंचालन का प्रमुख आधार है। अपनी स्थापना से अब तक एसईसीएल ने 3 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर कोयलांचल के हरित विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


एसईसीएल ने जापानी मियावाकी पद्धति पर आधारित विशेष वृक्षारोपण परियोजनाएँ भी शुरू की हैं। गेवरा और रायगढ़ क्षेत्रों में इन तकनीक से कम समय में घने जंगल विकसित किए जा रहे हैं। SECL ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी गंभीर और ठोस प्रयास कर रहा है। अब तक 40 मेगावाट से अधिक की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की जा चुकी है। हमने वर्ष 2030 तक 700 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जिससे हम नेट पाज़िटिव एनर्जी कंपनी बन सके। वित्तीय वर्ष 2024-25 में SECL ने पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक — 807 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया हैं। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी जुलाई 2025 तक 222 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है, और यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। हमारी सीएसआर योजना ‘SECL की धड़कन’ कोयलांचल के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित मासूम बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस पहल के अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सुदूर अंचलों से 139 से अधिक बच्चों की सफलतापूर्वक सर्जरी की जा चुकी है। ‘SECL के सुश्रुत’ योजना के अंतर्गत कोयलांचल के गरीब, होनहार बच्चों को NEET की निशुल्क आवासीय कोचिंग दी जा रही है। इस साल भी, इन बच्चों की मेहनत रंग लाई है और एसईसीएल से मिले सहयोग से 40 में से 31 बच्चों ने NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार कर रहें है । एसईसीएल महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और उनके सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित है। हमारी महिला इंजीनियर आज अंडरग्राउंड माइंस में कार्यरत हैं और रेस्क्यू टीम में साहसिक भूमिका निभा रही हैं। हाल में हमने कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेन्सरी और कंडीशन बेस्ड मॉनिटरिंग लैब की शुरुआत की है।

इसके पूर्व एसईसीएल प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित शहीद स्मारक व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किए उपरांत ध्वजारोहण किए एवं सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली।
वसंत विहार खेल मैदान के मुख्य समारोह में मुख्य रूप से निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

समारोह में अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश दिया।
समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से उत्कृष्ठ कवायद दल, सर्वोत्कृष्ठ कवायद दल एवं उत्तम पोशाक के लिए परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों व् उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया. समारोह में उद्घोषणा का दायित्व शेख जाकिर हुसैन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) एवं सुरक्षा निरीक्षक एम.पी. जांगड़े ने निभाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पाली के राजा का भव्य आगमन कल

Published

on

शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी
कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।

गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मनोज राठौर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से मनोज राठौर को यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

मनोज राठौर की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

मनोज राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनहित और संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677