Connect with us

कोरबा

बुलेट में सवार साहसी महिलाओं समेत 80 रॉयल राइडर्स ने चैतुरगढ़ तक लगाई 90 किमी की इंडिपेंडेंस डे राइड

Published

on

कोरबा। एक बार फिर कैलाश ऑटो एजेंसी की रोमांचक राइड के माध्यम से राइडर्स ग्रुप के 80 से ज्यादा सदस्यों ने राष्ट्रीयता का संदेश दिया। खास बात यह रही कि इस टीम में एक साथ 15 से ज्यादा महिला राइडर्स ने बुलेट पर सवार होकर “आजादी की राइड” में भागीदारी दर्ज करायी। राइडर्स ने कोरबा शहर से दीपका होते हुए तक चैतुरगढ़ तक 90 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से लबरेज साहसिक यात्रा पूरी की।
कोरबा जिले के राइडर्स ग्रुप की इस साहसिक और रोमांचक राइड की कमान रॉयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर आलोक दिवाटे ने संभाली।
यह यात्रा शनिवार 15 अगस्त को रॉयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा से रवाना हुई। राइड कोरबा शहर से दीपका और पाली होते हुए चैतुरगढ़ पहाड़ तक की गई। स्पॉट पर दोपहर भोज का आनन्द भी लिया गया। राइड में 80 से अधिक राइडर्स ने भाग लिया, जिसमे 15 फीमेल राइडर ने भी सहभागिता निभाई। फीमेल राइडर का इतना बढ़ चढ़ कर भाग लेना महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। इसके बाद सभी ने मां महिषासुर मर्दिनी मन्दिर तक चढ़ाई की और माता के दर्शन प्राप्त किया। राइडर्स को उपहार और सेव-बूंदी का प्रसाद भेंट कर राइड का समापन किया गया।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत रामपुर में भव्य आँगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न, गर्भवती माताओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

Published

on

पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी, स्वस्थ बच्चे प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कोरबा/रामपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करतला विकासखंड के ग्राम रामपुर स्थित पुष्पांजलि चौक आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती माताओं, बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत रामपुर की सरपंच श्रीमती सुलोचना विजय राठिया, उपसरपंच राजेश अग्रवाल, गौ सेवक जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठिया एवं ग्राम पंचायत के पंचगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मितानिन पुष्पा श्रीवास एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करुणा चौहान द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

मुख्य अतिथियों के स्वागत के बाद सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कौशिल्या बरेठ ने आँगन मिलन कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान मदन लाल श्रीवास ने पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जानकारी देते हुए “घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा” अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुनगा के पत्तों एवं अन्य उपयोगी भागों से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों, विशेषकर आयरन तथा अन्य पोषण संबंधी लाभों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

आँगन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों को डायरी एवं पेन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत उपसरपंच राजेश अग्रवाल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण चौहान के बच्चों के लिए बड़े आकार के हाथी-घोड़ा खिलौने प्रदान किए गए। वहीं स्वस्थ बच्चे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रियांश चौहान एवं सयम पटेल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्रोत एनजीओ से शेषनारायण साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन, पोषण चार्ट, हरी साग-सब्जियों एवं पोषण सामग्री का मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने अवलोकन किया। इसके पश्चात सभी ने नेवता भोज में सहभागिता की।

आँगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सरपंच, पंचगण, आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई।

Continue Reading

कोरबा

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान ( Special Drive For Voter Registration) प्रारंभ किया जा रहा हैं।

इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के निर्देशन में जिले में मतदाता सूची से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने के लिए पात्र बने युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

इस विशेष पंजीकरण अभियान के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाता सूची में वर्तमान में अपंजीकृत व्यक्ति या जिसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया हो, ऐसा कोई भी व्यक्ति इस विशेष अभियान के दौरान पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता हैं। ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन कर, उनके पंजीकरण का कार्य किया जाना हैं।

विशेष पंजीकरण अभियान के तहत मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी BLO घर-घर भ्रमण करके मतदाता सूची के निरंतर अद्धतीकरण की प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र नए युवा मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध हैं। पात्र नागरिक मोबाइल एप अथवा निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरने के साथ आवेदन की स्थिति देखने और मतदाता सूची में अपना नाम खोजने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की हैं कि वें मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम शामिल नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। सभी मतदान केंद्रों में ऑफलाइन आवेदन के लिए भी फॉर्म- 6 बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ, जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध हैं।
इस विशेष पंजीकरण अभियान में 17 वर्ष आयु से अधिक के युवाओं के लिए सभी शासकीय-अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों में भी प्राचार्य के माध्यम से पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता हैं।

Continue Reading

कोरबा

कम भाड़े के विरोध में ट्रक मालिकों का धरना खत्म:कोरबा में कम भाड़े सड़क और पार्किंग सुधारने पर भी SECL राजी, चक्का जाम टला

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा के पाली क्षेत्र की सराईपाली खदान में दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ का कम भाड़े और आर्थिक शोषण के विरोध में चल रहा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया।

धरने के बाद लिफ्टरों और SECL प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सहमति बन गई। इसके बाद ट्रक मालिक संघ ने आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया है।

कम भाड़े को लेकर था आक्रोश

ट्रक मालिक यूनियन के सदस्यों का कहना था कि फैक्ट्री मालिकों और ट्रांसपोर्टरों यानी लिफ्टरों की ओर से लगातार कम भाड़ा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि डीजल, टायर, किस्त और मेंटेनेंस का खर्च कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन परिवहन भाड़े में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसके अलावा खदान की जर्जर सड़कों और पार्किंग की अव्यवस्था को लेकर भी यूनियन में नाराजगी थी।

ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रेसिडेंट बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ के धरने में ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रेसिडेंट बाबा ठाकुर ने कहा, कई सालों से भाड़ा कम होता जा रहा है। बाकी चीजों का भाड़ा बढ़ चुका है, महंगाई बढ़ चुकी है लेकिन हमारा भाड़ा नहीं बढ़ रहा। अभी शांतिपूर्वक बैठे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि टेंट खड़े रहेंगे और गाड़ियों की एंट्री बंद की जाएगी।

एक अन्य गाड़ी मालिक ने कहा कि महंगाई बढ़ने से गाड़ी मालिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। उनके मुताबिक, अत्याचार और शोषण हो रहा है। फाइनेंस के दबाव में कई गाड़ी मालिक आत्महत्या तक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर वे पाली में अपनी बात रखने आए हैं।

लिफ्टरों के साथ बैठक के बाद SECL प्रबंधन से चर्चा

यूनियन के अनुसार, धरना प्रदर्शन के दौरान लिफ्टरों के साथ बैठक हुई। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी SECL प्रबंधन के पास पहुंचे। बैठक में खदान की खराब सड़कों की मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा हुई। SECL प्रबंधन ने सड़कों को सुधारने और पार्किंग व्यवस्था तैयार करने पर सहमति जताई।

सहमति के बाद आंदोलन स्थगित

लिफ्टरों और SECL प्रबंधन से सहमति बनने के बाद ट्रक मालिक संघ ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। यूनियन ने कहा कि तय निर्णय यदि अगले दिन से लागू होते हैं तो चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

यूनियन ने 3 अक्टूबर 2026 से मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कोल परिवहन पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी थी। फिलहाल सहमति बनने के बाद यह आंदोलन टल गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677