Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाई:नाना-नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई, रात में सोने गई, तड़के फंदे पर मिली लाश

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के कुथूर गांव में 8वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मृतक छात्रा की पहचान अंजलि पटेल (14) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिल्ली गांव की निवासी थी। उसके माता-पिता अन्य राज्य में काम करने गए हुए हैं और उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाई के लिए नाना-नानी के पास छोड़ा था।

रात में सोने गई, तड़के झूलती मिली लाश

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात अंजलि खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे उसे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला

Published

on

कोरबा। अकवान तूफान के कारण 24 नवंबर को पुरानी बस्ती हसदेव नदी पर आयोजित होने वाला पुन्नी मेला जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। पुन्नी मेला आयोजन समिति की आज एक आवश्यक बैठक पुरानी बस्ती में रखा गया। चक्रवाती अकवान तूफान के कारण दो दिनों की बारिश से हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण दर्री बराज का गेट खोला गया।

दर्री बराज से पानी छोड़े जाने के कारण पुरानी बस्ती, दुरपा रोड, इंदिरा नगर के हसदेव नदी तट पर पानी का भराव बढ़ गया है , नदी घाट पर कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए पुन्नी मेला आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुन्नी मेला को 24 नवंबर के स्थान पर जनवरी माह में मकर संक्रान्ति के दिन आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोरबा में पहला अवसर था जब सर्व समाज कोरबा के द्वारा भव्य पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा था लेकिन चक्रवर्ती तूफान ने आयोजन की तैयारियां पर पानी फेर दिया है। आयोजन समिति के संयोजक निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर, पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद ईश्वर पटेल, एल्डरमैन रविशंकर शुक्ला, पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद रूबि देवी सागर सहित आयोजन समिति के सदस्यों भव्य तैयारी के साथ मकर संक्रान्ति के अवसर पर पुन्नी मेला आयोजित करने की जानकारी दिया है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 11 देरी से चलेंगी:6 से 18 दिसंबर तक गाड़ियां प्रभावित, चौथी लाइन का काम, 27 ट्रेनों पर असर

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें 6 से 18 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी। 6 ट्रेनें बीच में समाप्त होंगी और 11 ट्रेनें एक से 9 घंटे की देरी से चलेंगी। इस दौरान कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम होगा। चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम भी किया जाएगा। रेलवे के इस काम से कुल 27 ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की व्यवस्था

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला लिया है।

अंतिम चरण में बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। रेलवे इस परियोजना के तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और सिग्नलिंग का काम पूरा कर रहा है।

रेलवे का कहना है कि चौथी रेल लाइन शुरू होने से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होगा।

इससे यात्री और मालगाड़ियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही ट्रेनों का परिचालन बेहतर होगा और भविष्य में इस रूट पर नई ट्रेनें चलाने की संभावना भी बढ़ेगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से जारी हड़ताल स्थगित:CM से मुलाकात के बाद फैसला, कांग्रेस बोली- डरा-धमकाकर आंदोलन खत्म कराया

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद राजस्व पटवारी संघ ने आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया।

संघ के प्रांताध्यक्ष ने हड़ताल स्थगित करने संबंधी पत्र भी जारी किया है। पटवारी 13 अक्टूबर से पीवी ऐप की तकनीकी खामियां दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।

इससे राजस्व विभाग के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। अब पटवारियों के काम पर लौटने से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि भाजपा सरकार डराने-धमकाने और नौकरी से निकालने की धमकी देकर दबावपूर्ण तरीके से पटवारियों की हड़ताल खत्म करा रही है।

प्रदेश भर के पटवारी 40 दिनों से हड़ताल पर थे।

प्रदेश भर के पटवारी 40 दिनों से हड़ताल पर थे।

CM साय ने कमेटी बनाकर मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

पटवारी संघ की ओर से भागवत कश्यप ने कहा कि “हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी सभी मांगें उनके सामने रखीं। उन्होंने कमेटी बनाकर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तूफान से किसानों को भी नुकसान हुआ है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित कर रहे हैं।”

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। शासन के कामकाज में पटवारियों की अहम भूमिका है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या पटवारियों की सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं या सिर्फ दिलासा देकर दबाव बनाकर आंदोलन खत्म कराया गया है।

पीवी ऐप की खामियों को लेकर शुरू किया था आंदोलन

राजस्व पटवारी संघ लंबे समय से पीवी ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक खामियां दूर करने की मांग कर रहा था। पटवारियों का कहना था कि ऐप में आ रही दिक्कतों से मैदानी स्तर पर काम करने में परेशानी हो रही है।

इन खामियों को दूर करने की मांग को लेकर पटवारियों ने 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी।

बारिश में काले कपड़े पहनकर पटवारियों ने किया था प्रदर्शन।

बारिश में काले कपड़े पहनकर पटवारियों ने किया था प्रदर्शन।

राजस्व के कामकाज पर पड़ा असर

करीब 40 दिनों तक चली हड़ताल से राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हुआ। जमीन से जुड़े दस्तावेज, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व सेवाओं के काम अटक गए। इसके चलते आम लोगों को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े।

बारिश में काले कपड़े पहनकर पटवारियों ने किया था प्रदर्शन।

बारिश में काले कपड़े पहनकर पटवारियों ने किया था प्रदर्शन।

CM से मुलाकात के बाद लिया फैसला

हड़ताल खत्म करने को लेकर पटवारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान अपनी मांगों और पीवी ऐप से जुड़ी समस्याओं को रखा।

मुलाकात के बाद संघ ने फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रांताध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

सीएम साय से मुलाकात के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित की है।

सीएम साय से मुलाकात के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित की है।

हड़ताल स्थगित होने से पटवारियों के काम पर लौटने का रास्ता साफ हो गया है। इससे लंबित राजस्व प्रकरणों के निपटारे में तेजी आने और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, पीवी ऐप की तकनीकी खामियों को दूर करने और संघ की अन्य मांगों पर आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने ये लेटर जारी किया है।

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने ये लेटर जारी किया है।

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने ये लेटर जारी किया है।

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने ये लेटर जारी किया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677