Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में जुआ खेलते 9 जुआरी पकड़ाए:13 हजार कैश और ताश के पत्ते जब्त, जुआ एक्ट में तहत केस दर्ज

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसीर गांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13,280 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से कोसीर गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक पुलिस टीम तैयार कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस को आते देख जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने सभी को पकड़ लिया और पामगढ़ थाने ले आई। जुआ स्थल से 52 पत्ती ताश, नकदी रकम और अन्य संबंधित सामान जब्त किया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

सभी नौ आरोपियों पर जुआ एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मुकेश केशी (34), नंदकुमार दिनकर (36), प्रेम कुमार लहरे (31), रोशन प्रसाद जांगड़े (38 ), मनोज कुमार बंजारे (38), प्रकाश बांधी (52), अजय कुमार लहरे (32), अमित कुमार दिनकर (25) और राजेश दिनकर (42) के नाम शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के साथ-साथ कोरबा जिले में भी छह माह का समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उदेश्य संत रविदास जी के समरसता, सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।
उक्त जानकारी मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संयुक्त रूप से दी।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समता, सद्भाव और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत गुरु रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान के दौरान कलश यात्राएं, समरसता संवाद, सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम, संत गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर संगोष्ठियां तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के मंडलों में 650 दीप मंदिरों में जलाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना व सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के भाव को सशक्त करना है।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश लहरे, नवीन अरोड़ा, शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह और उदय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कबीरधाम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

Published

on

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है।
इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प, प्राथमिक शाला बिंझवारपारा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published

on

हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य – पार्षद कमलेश जायसवाल

कोरबा/दीपका। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा कल देने के उद्देश्य से आज प्राथमिक शाला बिंझवारपारा संकुल-दीपका में एक भव्य और प्रेरणादायक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में शाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया ।

पर्यावरण और स्वास्थ्य का संगम, रोपे गए औषधीय और फलदार पौधे

इस वृक्षारोपण अभियान की खास बात यह रही कि इसमें केवल छायादार पेड़ ही नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए फलदार और बहुउपयोगी औषधीय पौधे भी रोपे गए। यह पौधे आने वाले समय में न सिर्फ स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें प्राकृतिक औषधियों के महत्व को समझाने में भी मददगार साबित होंगे ।

पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, आज ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं हैं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लेना होगा ।

शिक्षकों और नन्हे-मुन्नों ने लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। शाला के प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों से रोपे गए पौधों ने परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया, सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों को रोजाना पानी देंगे और इनकी सुरक्षा करेंगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सूर्य भूषण प्रताप सिंह (प्रधान पाठक), पोखराज सिंह कंवर (सहायक शिक्षक), सविता कुर्रे (सहायक शिक्षिका), सहारा बाई, तिलकेश बाई एवं प्राथमिक शाला बिंझवारपारा के ऊर्जावान छात्र-छात्राएं ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह ने पार्षद एवं उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर को एक आदर्श हरित परिसर (Green Campus) बनाने के लिए यह मुहिम लगातार जारी रहेगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677